Author: Himachal Varta

रोजगार कार्यालय नाहन में 21 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे लिए जाएंगे साक्षात्कार नाहन (हिमाचलवार्ता)। मैसर्ज सर्व बायोलैब्स और एम0के0 ऑटो क्लच काला अम्ब में 110 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है जिसके लिए कैंपस इंटरव्यू रोजगार कार्यालय नाहन में 21 दिसम्बर 2021 को प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने देते हुए बताया कि सर्व बायोलैब्स कंपनी में 15 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है जिसमें 10 हेल्पर, 4 केमिस्ट बायो टेक्नोलॉजी व 1 आई टी आई मेंटेनेंस होना चाहिए। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और आई टी आई होना अनिवार्य…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल में अब ड्रग माफिया इतना हावी हो गया है कि अब ड्रग अथॉरिटी के अधिकारियों पर जानलेवा हमले किये जा रहे है। ऐसा ही एक मामला जिला सिरमौर मे सामने आया जहां ड्रग इंस्पेक्टर पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। साथ ही महिला ड्रग इंस्पेक्टर के साथ दुर्व्यवहार भी किया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज पुलिस थाना सदर नाहन में ड्रग इन्सपेक्टर हेड क्वार्टर नाहन की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है । जानकारी के मुताबिक ग्राम कोलांवाला…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर पोषण अभियान में देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर स्थिति में है यह जानकारी आज उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में नीति आयोग द्वारा पोषण अभियान पर देश के अन्य राज्यों व हिमाचल की तुलना में पोषण अभियान पर बनाए गए पीपीटी की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक अध्यक्षता करते हुए दी। इस बैठक में उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला सिरमौर में ठिगनेपन, अल्प पोषण, किशोरियों, गर्भवती व धात्री माताओं में एनीमिया व कम वजन के साथ जन्म लेने वाले बच्चों…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर पुलिस द्वारा 20 राजकीय उच्च एवं वरिष्ठ विद्यालयों में करीब 1200 छात्राओं को बीते सप्ताह में यूएसी की ट्रेनिंग दी गई है। योजना के तहत कुल 240 ऐसे विद्यालयों में यूएसी की ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि छात्राऐं आत्मरक्षा के तरीके सीख सकें। इस कार्य के लिए 12 प्रशिक्षित पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए हैं जो हर चयनित स्कूल में एक सप्ताह की ट्रेनिंग दे रहे हैं। उक्त अभियान की शुरुआत सर्दियों में बंद होने वाले स्कूलों से की गई है। इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ-साथ छात्राओं में आत्मविश्वास को ऐसी परिस्थितियों के लिए…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज वाराणसी में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के काॅन्क्लेव में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काॅन्क्लेव की अध्यक्षता की। उन्होंने राज्यों द्वारा केन्द्र प्रायोजित विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने शून्य बजट प्राकृतिक खेती पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है और राज्य सरकार किसानों की आय को कई गुणा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों जैसे गोमूत्र, गोबर और अन्य स्थानीय उर्वरकों का प्रयोग…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज काशी विश्वनाथ मंदिर में शीश नवाया और वाराणसी में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित मंदिर परिसर का अवलोकन किया और मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों से बातचीत की। उन्होंने भगवान काल भैरव मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

Read More

राजगढ़ (हिमाचलवार्ता)। बीते दो दशकों से रासूमांदर क्षेत्र में बैंक खोलने की मांग आजतक पूरी नहीं हुई । बता दें कि राजगढ़ ब्लाॅक के रासूमांदर क्षेत्र की पांच पंचायतों की करीब दस हजार आबादी में बैंक सुविधा नहीं है जिसके चलते इस क्षेत्र के विशेषकर किसानों को काफी परेशानी पेश आ रही है। लोगों को बैंक संबधी के कार्यों के लिए शरगांव व यशवंतनगर, हाब्बन अथवा सीमा पर लगते शिमला जिला के गांव बलग जाना पड़ता है । कोटी पधोग के पूर्व प्रधान अरूण मेहता, रमेश सरैक, कपिल कुमार, प्रकाश वर्मा, सोहनलाल , दलीप मेहता, जगमोहन मेहता मान सिंह, काकू…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। कहते है कि “असल ठंडक का पता तब चलता है जब पानी खुद के नीचे पहुंचता है”, ऐसा ही आलम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सामने आया है, राष्ट्रीय राजमार्ग 707 में फेज -2 पर कार्य कर रही आरजीवी कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर की दबंगई व मनमर्जी का सामना राष्ट्रीय मार्ग प्राधिकरण की टीम को तब करना पड़ा, जब प्राधिकरण टीम मौका पर इस्तेमाल हो रही घाटियां सामग्री व कार्य की जांच करने पहुंची, आरजीवी कम्पनी, प्रोजेक्ट मैनेजर के हौसले इतने बुलंद है, कि कार्य की जांच करने पहुंची टीम को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया…

Read More