Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट में 866 अभ्यर्थी पहुंचे, 348 हुए सफल
    • शिलाई रोनहाट बीती रात सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि बेटी (10) बच गई
    • पांवटा साहिब में दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति ने किया सामूहिक शस्त्र पूजन
    • कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू, चार वर्षों में जनता को दिए महंगाई के एक के बाद एक झटके : डॉ. राजीव बिंदल
    • 12 दिसम्बर को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन
    • आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं के पदों के लिए साक्षात्कार अब 04 व 05 नवम्बर को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, November 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट में 866 अभ्यर्थी पहुंचे, 348 हुए सफल
    सिरमौर

    नाहन पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट में 866 अभ्यर्थी पहुंचे, 348 हुए सफल

    By Himachal VartaNovember 2, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिले में महिला और पुरुष आरक्षी पदों के लिए जारी पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत 1 नवंबर को 1150 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। पुलिस लाइन नाहन में आयोजित शारीरिक प्रवीणता और शारीरिक मापदंड परीक्षा में 866 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 348 अभ्यर्थी दोनों परीक्षाओं में सफल रहे, जबकि 518 अभ्यर्थी यह चरण उत्तीर्ण नहीं कर पाए।पुलिस लाइन नाहन में महिला एवं पुरुष आरक्षी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 27 अक्टूबर से चल रही है। पुलिस उप महानिरीक्षक अंजुम आरा की अध्यक्षता में अभ्यर्थियों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा और शारीरिक मापदंड परीक्षा ली जा रही है। यह भर्ती प्रक्रिया 5 नवंबर तक जारी रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और मापदंड की जांच की जा रही है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 1 नवंबर की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सिरमौर जिले के 1150 पुरुष अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए थे। इनमें से 866 अभ्यर्थी परीक्षा देने पुलिस लाइन नाहन पहुंचे, जबकि 284 अभ्यर्थियों ने भाग नहीं लिया। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में 348 सफल और 518 असफल रहे। जिले में पुरुष आरक्षी पदों की भर्ती के लिए कुल 6332 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट में 866 अभ्यर्थी पहुंचे, 348 हुए सफल
    • शिलाई रोनहाट बीती रात सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि बेटी (10) बच गई
    • पांवटा साहिब में दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति ने किया सामूहिक शस्त्र पूजन
    • कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू, चार वर्षों में जनता को दिए महंगाई के एक के बाद एक झटके : डॉ. राजीव बिंदल
    • 12 दिसम्बर को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.