Author: Himachal Varta

16 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-दूनिया के साथ भारत में भी कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है. इस महामारी के बीच डब्ल्यूएचओ ने कोरोना के इलाज के लिए दो दवाओं की सिफारिश की है. यह दवाएं गंभीर मरीजों पर असरदार साबित हो सकती हैं. देश और दुनिया में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं, कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन तेज़ी से फैल रहा है और लोगों को अपना शिकार बना रहा है. वहीं डेल्टा वेरिएंट की बात करें इसका कहर अब भी जारी है, कोरोना के बढ़ते रफ्तार के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन  ने सभी देशों…

Read More

नाहन संजय सिंह 15 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- उपमंडल पांवटा साहिब के मानल-कांटी मशवा सड़क पर भूस्खलन होने से सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है। जिस कारण तीन पंचायतों के ग्रामीणों को पैदल ही सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। लेकिन हैरानी की बात है की लोक निर्माण विभाग के पास सड़क खोलने के लिए मशीन ही नहीं है। जिस कारण देर शाम तक भी लोक निर्माण विभाग ने सड़क खोलने के लिए मशीन ही नहीं भेजी है। सड़क बंद होने से परिवहन निगम व निजी बसें आधे रास्ते ही सवारियों को उतारकर वापिस सतौन…

Read More

नाहन संजय सिंह 15 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- सिरमौर जनपद की सदियों पुरानी लोक संस्कृति व परंपराओं को संजोए रखने के लिए मशहूर गिरिपार क्षेत्र मे साल का सबसे खर्चीला व शाही कहलाने वाला चार दिवसीय माघी त्यौहार  साजे के नाम से मनाई जाने वाली मकर संक्रांति पर परम्परा के अनुसार समपन्न हो गया।‌ मकर संक्रांति पर सभी घरों में पटांडे व असकली आदि घी, खीर व दाल के साथ खाए जाने वाले पारंपरिक व्यंजन पकते है और माघ मास के पहले दिन किसी भी घर में मांसाहारी भोजन नहीं पकता। साजे के नाम से मनाई जाने वाली मकर…

Read More

 नाहन संजय सिंह 15 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- पांवटा साहिब स्थित एक निजी फार्मा कंपनी के कर्मी पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हादसे में पीड़ित अनुराग शुक्ला ने पुलिस को बताया कि वो लैबोरेट कंपनी के नारीवाला में ऑपरेटर का काम करता है। 12 जनवरी को उसकी नाइट शिफ्ट थी। जैसे ही वो कंपनी के गेट पर पहुंचा तो विवेक व उसके साथियों ने गेट में प्रवेश करने से पहले ही उसका रास्ता रोक दिया। हमले में उसके सिर व गर्दन में चोटें आई हैं। साथ ही गुप्तांग से खून बह रहा है।…

Read More

नाहन संजय सिंह  15 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- आगामी विधानसभा चुनाव- 2022 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सिरमौर में 7741 नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया है। यह जानकारी तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद जिला सिरमौर में मतदाताओं की संख्या 386690 हो गई है। जिसमें 201843 पुरुष मतदाता व 184847 महिला मतदाता शामिल है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान निर्वाचन फॉर्म नंबर 6 के तहत 7741 लोगों को जोड़ा गया जबकि 251 लोगों के आवेदन…

Read More

 नाहन संजय सिंह 25 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :-उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने एक युवक को उसके घर से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के घर से 15 लीटर शराब भी बरामद की गई है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एकता कॉलोनी रामपुर घाट में सुल्तान अली (28) उर्फ सोनू पुत्र अकबर अली निवासी रामपुर घाट के रिहायशी मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सुल्तान अली के रिहायशी मकान में से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस टीम ने अवैध शराब को कब्जे…

Read More

15 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-दरअसल फील्ड मार्शल केएम करियप्पा आजाद भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख 15 जनवरी 1949 को बने थे. इसलिए हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस फील्ड मार्शल केएम करियप्पा की याद के तौर पर मनाया जाता है. प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  आज सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना, उसके सैनिकों और उनके परिजनों को बधाई दी है. उन्होंने ट्विटर पर किये अपने ट्वीट में कहा है कि मैं सेना दिवस के अवसर पर विशेष रूप से हमारे सभी साहसी सैनिकों, सम्मानित पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को सेना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं. भारतीय…

Read More

15जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. अगले तीन दिनों के बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया है कि पूर्वी भारत और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश अगले दो दिनों तक जारी रहेगी. जबकि अगले 4-5 दिन के दौरान उत्तर भारत में घना से बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा. IMD ने अगले दो दिनों के लिए उत्तर पश्चिम भारत में ठंडे दिन की स्थिति की भी भविष्यवाणी की है. आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में अलग-अलग हल्की / मध्यम बारिश होने की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में…

Read More