Author: Himachal Varta

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. बृज किशोर कुठियाला ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में आयोजित सेमिनार में सम्बोधित करते हुए कहा कि प्राध्यापकों को पढऩे-पढ़ाने की जगह सीखने-सीखाने की नीति पर कार्य करने की आवश्यकता है।  भारत केन्द्रित नई शिक्षा नीति यह अवसर उपलब्ध करा रही है। नई शिक्षा नीति का महत्वपूर्ण कार्य आत्मनिर्भरता की अवधारणा को साकार करना है। आत्मनिर्भरता के लिए योजनाएं बनाने का उल्लेख  पहली बार भारत की नवीन शिक्षा नीति में किया गया है। विद्यार्थी को आत्मनिर्भर बनाने और आत्मनिर्भर बनने की शुरुआत  मानसिकता के  बदलने से  होती है और इस…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब राज्य की 8 नगर निगमों और 109 नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव प्रचार तारीख 12 फरवरी, 2021 को शाम 05.00 बजे समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि वोटों सम्बन्धी अपेक्षित चुनाव सामग्री और ई.वी.एम. मशीनों का वितरण 13 फरवरी, 2021 को पोलिंग पार्टियों को कर दिया जायेगा जबकि वोटें पडऩे का कार्य 14 फरवरी, 2021 को प्रात:काल 08.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक होगा। प्रवक्ता ने कहा कि जो वोटर शाम 04.00 बजे तक बूथ में दाखिल हो जाएंगे उनको वोट डालने का मौका दिया जायेगा। प्रवक्ता ने बताया कि वोटों की गिनती…

Read More

सोनीपत के एस.एस.पी. को लिखा पत्र चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। किसान आंदोलन के दौरान गिरफ़्तार की गई कामगारों के हकों के लिए लडऩे वाली नेता नौदीप कौर की रिहाई के लिए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग से अपील किए जाने के बाद, पंजाब राज्य महिला आयोग ने आज नौदीप कौर के मामले का सख़्त नोटिस लेते हुए वरिष्ठ पुलिस कप्तान सोनीपत से 15 फरवरी, 2021 तक पड़ताल रिपोर्ट तलब कर ली है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती मनीषा गुलाटी ने बताया कि जि़ला श्री मुक्तसर साहिब…

Read More

श्री गुरू तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को मनाने सम्बन्धी साल भर चलने वाले समागम करवाए जा रहें – चन्नी चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब सरकार की तरफ से आज यहाँ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित आनलाइन विद्यार्थी संगीत समागम ’मानवता का रहबर गुरू तेग बहादुर ’ करवाया गया। यह समागम युवा कल्याण विभाग, पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से रामगढिय़ा गल्र्ज कालेज, लुधियाना में करवाया गया। पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री श्री चरनजीत सिंह चन्नी ने समागमों के बारे जानकारी देते हुये बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के हिसार मिलिट्री स्टेशन में आगामी 14 मार्च से पांच अप्रैल 2021 तक सेना की भर्ती होगी जिसमें रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी और चरखी दादरी जिला के युवा भाग ले सकते हैं। दादरी सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ने बताया कि उक्त भर्ती बारे पूरी जानकारी ‘ज्वाईनइंडियनआर्मी’ वेबसाइट पर उपलब्ध है। भर्ती के लिए पूर्व में आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जल्द ही भर्ती की तिथि घोषित की जाएगी। एडमिट कार्ड उम्मीदवारों की ई-मेल आईडी पर भेज कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भर्ती में आने वाले युवकों को अपने साथ मूल प्रमाण-पत्र साथ लेकर जाना होगा।

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)।  राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया के निधन पर शोक व्यक्त किया जिनका निधन आज जिला कांगड़ा की फतेहपुर तहसील में उनके पैतृक गांव में हुआ। वह 78 वर्ष के थे। राज्यपाल ने अपने शोक सन्देश में कहा कि सुजान सिंह पठानिया को उनके समाज कल्याण की दिशा में किए गए कार्यों और योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। इस अपूर्णीय क्षति के लिए उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संदेवनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुजान सिंह पठानिया एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ नेता…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने स्वास्थ्य देखभाल में टेलीमेडिसिन की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि राज्य में विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों में और अधिक टेलीमेडिसिन केन्द्र स्थापित किए जाने चाहिए ताकि दूर-दराज क्षेत्रों के लोगों को टेलीकम्यूनिकेशन तकनीकों के उपयोग से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें। राज्यपाल आज यहां राजभवन में प्रधान सचिव स्वास्थ्य सेवाएं अमिताभ अवस्थी की उपस्थिति में प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से कोविड-19 टीकाकारण कार्यक्रम के वर्तमान परिदृष्य और स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्य मुद्दों पर विस्तृत जानकारी ले रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश को पर्याप्त मात्रा…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।  सिरमौर जिला परिषद की नई अध्यक्ष सीमा कन्याल ने जिला मुख्यालय नाहन में आज अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। इस दौरान स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने पंचायती चुनाव में भाजपा का साथ देने के लिए लोगों का आभार जताया और कहा कि भाजपा को साथ देकर लोगों ने प्रदेश सरकार के 3 साल के कुशल कार्यकाल पर मुहर लगाई है साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को सराहा है। नहीं औ उन्होंने कहा कि सिरमौर में जिला…

Read More