नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के माजरा में हॉकी के लिए 7.50 करोड से एस्ट्रोट्र्फ के निर्णय का वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कुंजना सिह ने स्वागत किया है। कांग्रेस नेत्री कुंजना सिह माजरा हॉकी प्रोत्साहन और विकास को हमेशा संघर्षशील रही हैं। करीब दो दशक पूर्व तत्कालीन राज्य सरकार द्वारा हॉकी खेल को हिमाचल के माजरा से बाहरी राज्य में स्थानांतरित किए जाने की प्रबल आशंका पर कांग्रेस नेत्री कुंजना सिंह ने जमकर विरोध किया था। स्थानीय महिला हॉकी खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने अपनी आवाज राज्य से केंद्र सरकारों के समक्ष जोर शोर से बुलंद की थी। परिणामस्वरुप माजरा हॉकी का अस्तित्व बरकरार…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला के रिज़ से नगर निगम शिमला के 250 सफाई मित्रों के दल को हरी झण्डी दिखाकर स्वच्छ हिमाचल-स्वस्थ हिमाचल अभियान-2021 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति ने हिमाचल को स्वच्छ पर्यावरण और प्राकृतिक सौंदर्य से नवाजा है। उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम इस प्राकृतिक सौन्दर्य को संजोकर रखने के लिए स्वच्छता की आदत अपनाकर अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2009 में अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश में प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबन्ध…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। एक तरफ भारत की झोली में मेडल आना शुरू हुए फिर भी भारत स्वर्ण पदक के लिए संघर्ष करता दिखा तभी एकाएक सेना के जांबाज सिपाही नीरज चोपड़ा ने भारतीय सेना की शौर्य गाथा को दोहराते हुए अपने भाले का अचूक निशाना सीधे स्वर्ण पदक पर दे मारा। भारतीय सेना के सूबेदार नीरज चोपड़ा जो अब किसी परिचय के मोहताज नही रहे। गोल्ड मेडल जैवलिन थ्रो टोक्यो ओलंपिक 2021 जीतकर उन्होंने स्वर्ण पदक का सूखा खत्म कर दिया। गौर हो कि 11 साल की उम्र में इनका वजन 80 किलो था उम्र बढ़ने के साथ-साथ उन्होंने अपना वजन…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की ‘वनटाइम सैटलमेंट पाॅलिसी’ पुस्तिका जारी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 मार्च, 1954 को अपनी स्थापना से लेकर अब तक 15950.81 करोड़ रुपये की कार्यशील पूंजी, 12325.98 करोड़ रुपये की जमा पूंजी और 7081.17 करोड़ रुपये के ऋण के साथ हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक प्रदेश के अग्रणी बैंक के रूप में स्थापित हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह बैंक 218 शाखाओं और 23 विस्तार शाखाओं के माध्यम से राज्य में सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि एकमुश्त निपटान…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला मण्डी के जोगिन्द्रनगर में स्वर्ण जयंती पंच परमेश्वर ग्राम स्वराज सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पबद्ध हैं, क्योंकि ये लोकतंत्र की आधारभूत इकाई हैं और प्रदेश के समग्र विकास में इनका योगदान महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थानों का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने पंचायती राज संस्थानों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को अधिक जिम्मेदारी और समर्पण भाव के साथ कार्य करने का आग्रह किया ताकि वे लोगों की…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – चाइल्ड लाइन जिला सिरमौर द्वारा पांवटा साहिब के मेन मार्केट में कल रात को आउटरीच किया , जिसमें टीम द्वारा पुलिस थाना पांवटा साहिब थाने में डीडी एंट्री करवाई और पुलिस सहायता प्रदान ली गयी। इस दौरान चाइल्ड लाइन समन्वयक सुमित्रा शर्मा , टीम सदस्य निशा , राम लाल चौहान , जिला बाल संरक्षण अधिकारी सोहन पुंडीर , श्रम इंस्पेक्टर सोहन लाल झलोटा , पुलिस हेड कांस्टेबल जागर सिंह तथा होम गार्ड सुमेर द्वारा इस आउटरीच में भाग लिया गया। टीम द्वारा पांवटा साहिब के दुकानों और ढाबों में रेकी की गई जिसमें टीम को दुकानों व…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नगर परिषद पांवटा साहब के कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार नायब तहसीलदार रणजीत सिंह बेदी को सौंप दिया गया है। उपायुक्त सिरमौर के बाद ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब हो की ईओ सूरत सिंह नेगी का रामपुर तबादला हो गया था, जिस कारण पांवटा साहिब में ईओ का पद रिक्त चल रहा था, उसके बाद प्रशासन ने यह आदेश जारी किए हैं। हालांकि इससे नगर परिषद के कर्मचारियों सहित आमजन की भी मुश्किलें कम होगी ।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान सुरेंद्र पुंडीर की अध्यक्षता में शिक्षा उप निदेशक उच्च के सी धीमान से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में फतेह पुंडीर , राजेश गौतम , राज कुमार शर्मा , राकेश मोहन , देव राज पुंडीर आदि प्रवक्ता शामिल थे। महासचिव डॉ. आईडी राही ने बताया कि इस मुलाकात में कोरोना के बाद लंबे समय उपरांत खुले जिले के विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। इस विस्तृत चर्चा में कोरोना के अतिरिक्त स्कूलों में शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने , प्रवक्ताओं…