Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पांवटा साहब में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता समाज दिवस समारोह नगर पालिका मैदान में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि द्वारा प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण कर हिमाचल पुलिस तथा एन सी सी द्वारा की जाने वाली मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर के नाहन चौगान से स्वच्छ हिमाचल अभियान 2021 का शुभारम्भ 9 अगस्त को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर ने दी। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप ही यह अभियान जिला के सभी उप-मंडलों में भी आयोजित किया जाएगा। इस अभियान में पंचायती राज संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों, युवक मंडलों, महिला मंडलों, नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवी और ग्राम पंचायतों व शहरी निकायों के सभी सदस्यों के साथ-साथ अधिकारियों की भागीदारी को भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से नाहन चौगान व जिला के अन्य उप मंडलों में इस…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। – भारतीय जनता पार्टी मण्डल पाँवटा साहिब की मासिक बैठक पीडबल्यूडी विश्राम गृह में मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहें। बैठक को सम्बोधित करते हुए चौधरी सुखराम ने कहाँ कि प्रदेश सरकार का इस बार भारी बरसात के कारण बहुत ज़्यादा नुक़सान हुआ हैं।ज़िला सिरमौर और पाँवटा साहिब भी इससे अछूता नहीं रहा हैं। उन्होंने कहाँ कि आगामी 16 अगस्त को हिमाचल की शान अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री बनने के बाद हिमाचल प्रदेश आ रहें हैं।उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने…

Read More

नकली रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आगामी 09 अगस्त से शुरू हो रहे श्रावण मास के नवरात्रों को लेकर श्रद्धालुओं के लिए एसओपी जारी की गई है जिसका अनुसरण करते हुए जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राम कुमार गौतम ने जिला के धार्मिक स्थलों/मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश को लेकर आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार जिला के मंदिरों में मेला अधिकारियों और पुलिस मेला अधिकारियों को नो मास्क-नो दर्शन पॉलिसी सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला के शक्तिपीठों में आने वाले…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोग में शुक्रवार को विद्यालय की आम सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण पाराशर द्वारा की गई । आम सभा में 150 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया तथा सर्वसम्मति से सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार तीन वर्षों के लिए नई स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से नरेश कुमार को अध्यक्ष चुना गया । सत्या पोजटा प्रधान ग्राम पंचायत पनोग, लायक राम शर्मा, विलम पोजटा , कंवर पोजटा , मति गणेशों , उर्मिला , यशपाल , ओमप्रकाश शर्मा , बबलू , विनीता और…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। – सिरमौर में उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा द्वारा हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद, शिमला के सौजन्य से एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम वृक्षारोपण अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला में किया गया। इस कार्यक्रम में नाहन वृत की अरण्यपाल, सरिता द्विवेदी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रही। उन्होंने अर्जुन का पेड़ लगा कर इस अभियान का शुभारम्भ किया तथा बच्चों को पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा दयाराम भोगल ने बताया कि जिला सिरमौर में 250 इको क्लब स्कूलों…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्रीय राजमार्ग 707 के मलबे की भेंट चढ़ चुकी तमसा नदी में इन दिनों भारी मलबे व मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। नदी में सड़क निर्माता धत्रवाल कंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा करोड़ो मीट्रिक टन मलबा फेंका गया है तथा मलबा फेकने का यह क्रम दिनरात जारी है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर जामली से लेकर जलऊ महाराज मंदिर के बीच जगह-जगह कंपनी मलबे को तमसा नदी में डम्प कर रही है, मलबा फेकने के लिए वन विभाग की भूमि को माध्यम बनाया गया है। विभागीय भाग ने धत्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी को 60 मीटर का स्पेस मलबा…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद हरियाणा व उत्तराखंड राज्य के साथ लगते जिला सिरमौर के बॉडरों पर अलग से टीमें तैनात की जा रही है। जो प्रदेश में प्रवेश करने वाले पर्यटकों समेत अन्य लोगों को आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट या फिर कोरोना वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही हिमाचल में एंट्री की अनुमति देंगे। डी.सी. सिरमौर आर.के. गौतम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों व पर्यटकों की जांच के लिए अलग से जिला सिरमौर के बॉडरों पर टीमें तैनात की जा रही है। जिला सिरमौर उत्तराखंड व हरियाणा…

Read More