नाहन (हिमाचलवार्ता)। नगर पालिका पांवटा साहब में भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस के मनोनीत हुए पार्षदों को लेकर कार्यकर्ताओ में रोष देखा जा रहा है। बता दे कि इन कार्यकर्ताओं ने ना केवल अपने अपने पदों से त्यागपत्र देना शुरू कर दिया है, अपितु अपने अपने घरो में लगे पोस्टर भी फाड दिए है। बताते चले कि अब रोष तूल पकड़ रहा है जिसमें कार्यकर्ताओं ने तो घरो की छतो पर लगे बडे बडे भाजपा के झण्डे भी उतार दिये हैं। मुख्य वजह मानी जा रही है कि नगर पालिका परिषद में सरकार ने जो मनोनयन किया है उससे कार्यकर्ताओ में…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राम सुभग सिंह ने आज यहां हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया। वह 1987 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और राज्य के बाहर कई महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है तथा विभिन्न नवाचारों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राम सुभग सिंह का जन्म 31 जुलाई 1963 को हुआ और उनके पास 34 वर्षों का समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है। पदभार ग्रहण करने के उपरान्त राम सुभग सिंह ने इस उत्तरदायित्व के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्य सचिव के रूप में…
नाहन 05 अगस्त -( हिमाचलवार्ता) हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का अनुसरण करते हुए अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन अभिकरण एवं जिला दण्डाधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने जिला सिरमौर में इस सन्दर्भ में आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार जिला सिरमौर में सभी सार्वजनिक स्थलों, सरकारी व निजी संस्थानों में नो मास्क-नो सर्विस के नियम का सख्ती से पालन करना जारी रहेगा। जिला के सभी भागों में कोरोना को रोकने हेतु पांच स्तरीय रणनीति जिसमें टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना सुनिश्चित करने…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डाॅ. वाई एस परमार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि डाॅ. परमार हिमाचल प्रदेश के निर्माता थे, जिन्होंने राज्य के विकास की मजबूत नींव रखी। हमें इस दिन डाॅ. परमार के सपनों को साकार करने का संकल्प लेना चाहिए और राज्य की प्रगति और समृद्धि में योगदान देना चाहिए ताकि हिमाचल प्रदेश, देश में अग्रणी राज्य के रूप में उभर सके। उन्होंने कहा कि डाॅ. परमार ने अपना पूरा जीवन लोगों के कल्याण और इस पहाड़ी राज्य के विकास के लिए…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल निर्माता और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डाॅ. वाई एस परमार की 115वीं जयंती पर आज यहां रिज पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर शिमला में आयोजित एक समारोह में भाग लेते हुए डाॅ. परमार के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चैधरी, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी, विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज, मुख्य सचेतक बिक्रम…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर के कुलपति (अतिरिक्त प्रभार) एवं रजिस्ट्रार, अनुपम कुमार ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर राज्यपाल ने उन्हें आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रणाली विकसित कर उस पर कार्य करने को कहा। अनुपम कुमार ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की आॅनलाईन शिक्षा की स्थिति तथा अन्य विकास गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर डीन इंजीनियरिंग प्रो. धीरेंद्र शर्मा भी उपस्थित थे।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में लगातार हो रही बारिश के चलते जहां जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है तो वही मलबे से मार्ग भी पूरी तरह से बंद हो रहे हैं। बता दें कि मंगलवार सुबह अचानक श्री रेणुका जी हरिपुरधार मार्ग पर भूस्खलन होने से मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। हालांकि लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मार्ग को बहाल करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा था, जेसीबी मशीनें लगाई गई थी। जिसके चलते देर रात छोटे वाहनों के लिए मार्ग बहाल किया गया जबकि अब मार्ग बड़े और छोटे दोनों वाहनों के लिए मार्ग बहाल हो…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सीबीएसई द्वारा बारवीं श्रेणी के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें होली आर्ट स्कूल के छात्रों ने शत प्रतिशत अंक लेकर स्कूल व अपने अध्यापकों माता पिता का नाम रोशन किया है। परीक्षा में अभिलाष कंसाल ने 95% सुहानी अरोड़ा व आश्रद् निसार ने 95%, प्रिया ने 94.2%,मानव पॉल अरोडा ने 93.6% व सनिध्य गुप्ता ने 92.4% अंक प्राप्त किए हैं। इसके अतिरिक्त अर्थम परमार,रिया तोमर, आदित्य ठाकुर ओर ईशा गुप्ता ने 90% अंक प्राप्त किये। इस अवसर पर प्रधानचार्य ने विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके आगामी उज्वल भविष्य की कामना की।