Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में यमुना घाट पर लगातार अब हादसे बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कल प्यार साबित करने के लिए युवक नदी में डूबा तो आज यमुना नदी पर एक ओर युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया लेकिन सफल नही हो पाया। रोहन पुत्र मधुकर (23) निवासी चुंगी नम्बर 6 पांवटा साहिब का बताया जा रहा है। यमुनाघाटी मन गोताखोरों और एचएचजी जवान की मदद से रोहन को 350 मीटर नीचे से सुरक्षित बचाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रोहन टिहरी गढ़वाल से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है और शराब के नशे में…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। सदानंद पुंडीर को जिला सिरमौर कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना गया। प्रदेश कुश्ती संघ के पर्यवेक्षक ब्रिज भूषण भारद्वाज व् निर्वाचन अधिकारी वीरभद्र नेगी की देखरेख में जिला सिरमौर कुश्ती संघ के चुनाव  राजगढ़ में सम्पन्न हुए और पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने के बाद नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया | नई कार्यकारिणी में सदानंद पुंडीर को अध्यक्ष व्  रणदीप सिंह ठाकुर को महासचिव चुना गया | इनके अतिरिक्त राजेन्द्र ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरजीत ठाकुर व् चतर सिंह को उपाध्यक्ष, दिनेश ठाकुर को कोषाध्यक्ष, सुभाष ठाकुर को मुख्य सलाहकार, अनुज शर्मा, भजन सिंह, ओम प्रकाश ठाकुर…

Read More

आगामी 15 अगस्त को नाहन चौगान में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह नाहन (हिमाचलवार्ता)। देश कि एकता, अखण्डता और गौरव का प्रतीक हमारे राष्ट्रीय तिरंगे झंडे का सम्मान हम सभी को करना चाहिए। तिरंगे को फहराने, उतारने तथा उसके रखरखाव को पूरे शिष्टाचार, सभ्यता और सलीके के साथ करना चाहिए क्योंकि यह हमें एक सूत्र में बांधता है। यह उद्गार उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2021 के आयोजन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का जिला…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। – श्री साई मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर नाहन की क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट मैथिली शेखर द्वारा श्री साई अस्पताल अम्बाला कैंट में कर्मचारियों के लिए अस्पताल शिष्टाचार और मानसिक स्वास्थ्य के विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री साई अस्पताल के लगभग 30 कर्मचारियों ने भाग लिया। मैथिली शेखर द्वारा अस्पताल कर्मचारियों को अस्पताल शिस्टाचार के विषय में जागरूक किया गया। किस प्रकार से रोगियो के साथ व्यवहार करना चाहिए। अपने साथी कर्मचारियों के साथ किस प्रकार से व्यवहार करना चाहिए। साथ ही मैथिली शेखर ने समझया कि सभी कर्मचारिओं को अस्पताल पहुँच कर…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। रविवार की रात को एक चोर ने बाईपास चौक पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और यह चोर अपने साथ एक लैपटॉप, 3 मोबाइल और ₹10000 कैश भी ले उड़ा। चोर ने इतनी सफाई से चोरी की वारदात को अंजाम दिया की आसपास किसी को भी भनक तक नही लगने दी। मोबाइल की दुकान चलाने वाले मनोज कुमार ने बताया कि रविवार की रात को चोर ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है और यह चोर लैपटॉप 3 मोबाइल और ₹10000 ले उड़ा उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कर दी है। यह…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। समाज सेवा में कार्यरत सेवा भारती नाहन ने जमटा वन रेंज में पौधारोपण किया। सेवा भारती के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के करीब 100 पौधे रोपित किए। मीडिया से बात करते हुए सेवा भारती नाहन इकाई के अध्यक्ष योगेश्वर गौतम ने बताया कि सेवा भारती समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करती है और पौधारोपण भी उन्हीं कार्यक्रमों का एक हिस्सा है। उन्होंने बताया कि सेवा भारती द्वारा यहां फलदार पौधों के अलावा औषधीय पौधे भी और रोपित किए जा रहे है। सेवा भारती द्वारा रोपित पौधों की देखभाल सुनिश्चित हो जाएगी…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। रविवार देर शाम राजपुर में आज भोज ज़ोन के भारतीय जनता पार्टी के पाँच ग्राम केंद्रो के 20 बूथों के ग्राम केंद्रो का सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहें। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस लें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश की योजनाओं को जनता के मध्य लेकर जायें, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेंशन की…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब के भारापुर गांव में खेत में घास काटने को मना करने पर दो व्यक्तियों ने एक व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे व्यक्ति के सिर और मुंह पर चोटें आई है। डीएसपी वीरबहादुर ने जानकरी देते हुए कहा कि जब फुल सिंह पुत्र मनसा राम निवासी भारापुर अपने खेत में गया तो दूसरे खेत में भजन सिंह व कमलेन्द्र घास काट रहे थे। फुल सिंह ने उन्हें घास काटने से मना किया, तो भजन सिंह व कमलेन्द्र दोनों पुत्र लाल सिंह निवासी भारापूर, फुल सिंह के खेत में आये व…

Read More