नाहन (हिमाचलवार्ता)। लोगों द्वारा सड़कों पर छोड़े जा रहे बेसहारा पशुओं को लेकर सरकार व प्रशासन के निर्देशों के बाद सिरमौर पुलिस सख्त हो गई है और ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है जो सड़कों पर पशुओं को छोड़ रहे है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर खुशाल चंद शर्मा ने बताया कि लोगों द्वारा पशुओं को सड़कों पर छोड़ा जाता है जो पैदल चल रहे लोगों के साथ साथ वाहन चालकों के लिए भी परेशानी बने रहते हो और कहीं बार इनके कारण दुर्घटनाएं भी सामने आती है। एसपी ने बताया कि शहर में घूम रहे…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि श्री अरबिंद घोष एक विद्वान, कवि और राष्ट्रवादी थे, जिन्होंने आध्यात्मिक विकास के माध्यम से सार्वभौमिक मुक्ति के दर्शन को प्रतिपादित किया। वह न केवल भारतीय क्रांतिकारियों में एक अग्रणी थे, बल्कि दूरदर्शी भी थे, जिन्होंने एक उभरते हुए भारत का पूर्वाभास किया और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया। यह बात राज्यपाल ने आज यहां भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन श्री अरबिंद एण्ड इंडिया रेनिसेंस विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में कहीं। राज्यपाल ने कहा कि श्री श्री अरबिंद का पूरा जीवन बलिदान भरा…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्य सचिव अनिल खाची ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। मुख्य सचिव ने राज्यपाल को प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान तथा प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए उठाये गए कदमों की जानकारी दी। राज्यपाल ने मुख्य सचिव को राहत व पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। प्रधान सचिव, राजस्व के.के पंत भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
फतेहपुर में स्थापित होगा शहीद स्मारक शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 43 करोड़ रुपये की लागत की नौ विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए। फतेहपुर स्थित वज़ीर राम सिंह स्टेडियम में राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने रे में उप-तहसील खोलने, उच्च पाठशाला बरोट को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, नगोह और कुन्दल खड्ड के तटीकरण, 10 लाख रुपये की लागत से गुरू रविदास मन्दिर परिसर की दीवार का निर्माण, नंगल में पटवार सर्कल, वज़ीर सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी (फतेहपुर) में…
जिला में 01 अगस्त से शुरू होगा टीबी एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला स्तरीय क्षय रोग मुक्त हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम के तहत आज यहां जिला परिषद भवन के सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला परिषद, पंचायत समिति और सभी पंचायत पदाधिकारियों के साथ 01 अगस्त, 2021 से शुरू हो रहे टीबी एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के बारे में चर्चा की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला परिषद सीमा कन्याल, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा व जिला टीबी अधिकारी वीना सांगल उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी पंचायत पदाधिकारियों से आगामी 8 अगस्त को आयोजित होने वाली…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। भाट ब्राह्मण समाज कल्याण सभा की बैठक अध्यक्ष विजय सिंह भारद्वाज की अध्यक्षता में राजगढ़ पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में संपन्न हुई इस बैठक में ब्राह्मण समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य सुनील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ साथ इस बैठक में सचिव अरुण देव वशिष्ठ कृष्ण दत्त शर्मा वेद प्रकाश शर्मा रवि दत्त शर्मा , अमित शर्मा ,गोपाल दत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे भाट ब्राह्मण समाज कल्याण सभा के अध्यक्ष विजय सिंह भारद्वाज ने भाट बिरादरी का ओबीसी सर्टिफिकेट जिससे प्रतिवर्ष पूरी प्रक्रिया के साथ नवीनीकरण किया जाता है उसकी समय अवधि को कम से कम 5…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन का केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं का बोर्ड का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्रा कुमारी हर्षिता ने कला संकाय में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, कुमारी अंजली देवी ने विज्ञान संकाय में 97.6 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा कुमारी तनुजा ने विज्ञान संकाय में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने बड़े हर्ष एवं उत्साह से परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत आने पर सभी नवोदय विद्यालय स्टाफ एवं सभी विद्यार्थियों को हार्दिक…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिलाई के कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान ने राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर हुए भूस्खलन को लेकर निर्माणाधीन कंपनियों पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने भूस्खलन के लिए निर्माणाधीन कंपनियों को ही जिम्मेदार ठहराया है। मीडिया से बात करते हुए हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि एनएच 707 निर्माण कार्य में जो 4 कंपनियां लगी है उनके द्वारा अवैज्ञानिक तरीके से यहां पर काम किया जा रहा है और भूस्खलन होना भी उसी का परिणाम है। चौहान ने कहा कि कंपनी द्वारा नदी नालों में डंपिंग की जा रही है जिससे लैंडस्लाइडिंग का और खतरा बढ़ जाता है। हर्षवर्धन चौहान…