नाहन (हिमाचलवार्ता)। नागरिक चिकित्सालय राजगढ़ से आज टी बी एक्टिव केस फाईडिंग अभियान का शुभारंभ हो गया एक महीने तक चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ विधायक रीना कश्यप द्वारा किया गया इस मौका पर खंड स्वास्थय अधिकारी संदीप शर्मा भी उपस्थित रहै हेल्थ एजुकेटर इंदिरा पुंडीर ने बताया कि टी बी एक्टिव केस फाईडिंग अभियान पुरे प्रदेश में ै 31 अगस्त तक चलाया जायेगा। इस अभियान के लिए उपमंडल राजगढ़ के लिए स्वास्थ्य पर्यवेक्षक , स्वास्थ्य कार्यकर्ता , सीएचओ , आईसीटीसी काऊंसलर , आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट , आशा व् आंगनवाडी कार्यकर्ताओं की 60 टीमें बनाई गयी है। उन्होंने बताया कि…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर के जोहड़जी से एक 17 वर्षीय युवक गायब हुआ है जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है। हालांकि परिजनों ने पुलिस को सूचित किया है। जानकारी अनुसार मानसिक रूप से अस्वस्थ 17 वर्षीय विनीत जोहड़जी से गायब है। बीते दिन वह जोहड़जी से बस में चढ़ा है और अंतिम बार नाहन में सायंकाल 6:30 बजे उसको देखा गया है। लेकिन उसके बाद वह कहाँ गया इसकी कोई सूचना नही है। परिजनों ने अपील की है कि जहाँ कहीं भी किसी को यह युवक दिखाई दे तुरन्त सिरमौर पुलिस को सूचित करे। उन्होंने बताया कि उक्त युवक ने ब्लू…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब में इंटरस्टेट गिरोह के तीन सदस्यों को धर दबोचने में पांवटा पुलिस ने सफलता हासिल की है। इन बदमाशों ने पांवटा साहिब की नवादा पंचायत में लाखों के गहनों पर हाथ साफ किया था। पांवटा डीएसपी वीरबहादुर ने जानकरीं देते हुए बताया कि फरीदा बेगम पत्नी अली हसन निवासी नवादा पांवटा साहिब ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने अपनी शिकायत में कहा था कि वह 9 जुलाई 2021 को अपने परिवार के साथ नवाबगढ रिश्तेदारी में गई थी। जब वह 10 जुलाई 2021 को वहां से परिवार सहित वापिस अपने घर आई तो इसने देखा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला के दूर दराज क्षेत्र शिलाई के अंतर्गत दुगाना गांव तहसील कमराउ की रहने वाली तन्वी पुंडीर ने डीएवी लक्कड बाजार स्कूल से कला संकाय +2 की परीक्षा 93 प्रतिशत अंको के साथ उतीर्ण कर शिलाई का नाम रोशन किया है। अपनी इस परिणाम का श्रय बड़ो के आशीर्वाद, स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ साथ अध्यापकों और माता पिता के साथ बुआ आशा पुंडीर को देते है। तन्वी पुंडीर ने कड़ी मेहनत और लगन से परीक्षाओं की तैयारी की थी। तन्वी पुंडीर का सपना आईएएस अधिकारी बन कर जरूरत लोगो की सहायता करने का है। तन्वी के…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। शनिवार शाम पांवटा खण्ड विकास कार्यालय में बीडीसी सदस्यों की एक अहम बैठक हुई। जिसमें पांवटा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 40 बीडीसी के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। पांवटा साहिब के बीडीसी चेयरमेन हितेंद्र ने बताया कि केंद्र व प्रदेश की सरकार द्वारा इस बार 15 प्रतिशत बजट बीडीसी सदस्यों का बढ़ा दिया गया है। बैठक में यह फैसला लिया है कि पांवटा साहिब की इंदिरा मार्केट को चार चांद लगाने को लेकर रणनीति बनाई गई है रणनीति यह बनाई है कि सभी दुकानों के ऊपर डबल स्टोरी बिल्डिंग तैयार…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश सरकार सभी वर्गो के संतुलित व समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में निरंतर आगे बढते हुए गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के विकास व उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की गई हैं। इन योजनाओं में से एक प्रमुख योजना है ’मुख्यमंत्री आवास योजना’ जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, कमजोर व कम आय वर्ग के आवासहीन लोगों को रहने के लिए अपना घर उपलब्ध करवाना है। ऐसे ही गरीब, आवासहीन एवं जरूरतमंद श्रीमती मल्ली देवी, जो कि जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के भाट का सयाना गांव की निवासी हैं,…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमोर के मिड-डे-मील यूनियन की बैठक हिमाचल प्रदेश यूनियन अध्यक्ष राजपाल शर्मा की अध्यक्षता में हरिपुरधार (जिला सिरमौर) के विश्राम गृह में सम्पन हुई जिसमें लगभग 150 वर्करों ने भाग लिया। अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यंहा पर विभिन्न बिषय के बारे मे चर्चा हुई। जिसमें उन्होंने सरकार से मांग की है कि स्कूल में 25 प्रतिशत बच्चों की शर्त को हटाया जाए तथा स्थाई नीति बनाई जाए। इनको मल्टीटास्क वर्कर बनाया जाए। हर महीने पांच तारीख से पहले बेतन मिलना चाहिए और अन्य कर्मचारी की तर्ज पर छूटी दी जाए। इसके अतिरिक्त…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के नए हेलीकाॅप्टर को लाहौल घाटी में फंसे लोगों को राहत प्रदान करने के लिए तैनात किया है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ से पांच दिनों तक सड़क मार्ग बंद होने के कारण लाहौल घाटी में फंसे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए अधिकारियों को घाटी में हेलीकाॅप्टर तैनात करने के निर्देश दिए। इस प्रकार प्रदेश के नए हेलीकाॅप्टर की पहली सेवाएं परोपकारी कार्यों के लिए ली जा रही हैं। हेलीकाॅप्टर की दिन भर की उड़ानों से तांदी में फंसे सभी लोगों को कुल्लू पहंुचाया जाएगा। कुल्लू से यह लोग सार्वजनिक…