नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोविड-19 की स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्याें की समीक्षा बैठक उपमंडल अधिकारी के कक्ष में उपमंडल अधिकारी राजगढ़ सुरेंद्र मोहन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। एसडीएम ने कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए लोगों से आहवान किया कि सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं का अनुपालन करें तभी इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु सही ढंग से मास्क पहनकर केवल दर्शन व माथा टेक सकते हैं। धामिक स्थलों व सार्वजनिक स्थलों पर…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हर वर्ष चार अगस्त को हम हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाईएस परमार की जयंती मनाते है। डॉक्टर यशवंत सिंह परमार अपने आप में युग पुरुष थे , जिसने पहाड़ो की भोली-भाली, कम साक्षर व भौगोलिक परिस्थितियों से जूझ रही जनता को विकास के सपने दिखाए नहीं, बल्कि उनका पूरा ताना-बाना बुन कर भविष्य की राह पर अग्रसर भी किया। वह हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार ही थे, जिन्होने एलएलबी व पीएचडी होने के बावजूद धन-दौलत या उच्च पदो का लोभ नही किया, बल्कि सर्वस्व प्रदेशवासियों को पहाड़ी होने का गौरव दिलाने में न्यौछावर कर दिया। परमार हिमाचल की…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार की 115वीं जयंती के अवसर पर आज नाहन के मालरोड़ स्थित डॉ परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ यशवंत सिह परमार जयंती आयोजन समिति और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। श्रद्धा सुमन भेंट करने वालों में प्रमुख रूप से उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक खुशहाल चन्द शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुन्डीर, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, सहायक आयुक्त डॉ प्रियंका…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। तीन दिनों से जिला सिरमौर में डेरा डाले बैठी सीबीआई ने आखिरकार आज कालाअंब के एक कारखाने में दबिश दे दी। जिससे ज़िला सिरमौर के उद्योगपतियों के कारीबरियो में हड़कंप मच गया है। सीबीआई ने आज एक साथ चार राज्यों में छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने कालाअंब के उद्योग द्वारा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स की आपूर्ति का ठेका ऊंचे दाम पर देने के आरोप पर मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित निजी कंपनी के निदेशक तथा मेघालय सरकार के परिवहन विभाग के अज्ञात कर्मियों और अन्य अज्ञातों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। इसके तार हिमाचल प्रदेश के कालाअंब…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सोलन-सराहां 33 केवी लाइन में आवश्यक रख रखाव हेतु 04 अगस्त को जो शट डाउन रखा गया था उसे अब 05 अगस्त को किया जायेगा। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल नारग राजेन्द्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 05 अगस्त को प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान विद्युत उपमंडल सराहां और बागथान के अंतर्गत आने वाले सभी स्थानों पर विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अतिरिक्त, ओछघाट सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सभी स्थानों पर विद्युत आपूर्ति दोपहर 01 से 02 बजे तक प्रभावित रहेगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर हुए भूस्खलन का करेगी अध्ययन नाहन (हिमाचलवार्ता)। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण चंडीगढ़ के भूवैज्ञानिकों की एक तीन सदस्य टीम सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में गत 30 जुलाई को पांवटा साहिब-शिलाई-हाटकोटी राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर हुए भूस्खलन का अध्ययन करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर आज पहुंची है। इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि यह टीम मंगलवार और बुधवार को भूस्खलन स्थल का अध्ययन करेगी और बुधवार दोपहर में उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाएगी। इस टीम में निदेशक इंजीनियरिंग भूविज्ञान मनोज कुमार, भूविज्ञानी पी0 जगन और सहायक…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में कोरोना वैक्सीन लगने के बाद 18 वर्षीय एक युवती की मौत का मामला सामने आया है। कोरोना का टीका लगने से लड़की की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक जिला सिरमौर के राजपुर स्वास्थ्य खंड के अंतर्गत पीएचसी भरोग भनेड़ी में 2 अगस्त को ग्राम पंचायत कांसर के गांव कोटड़ी बग्न की साढ़े 18 वर्षीय युवती ऊमा ने पिछले कल यानि दो अगस्त को पीएचसी भरोग भनेड़ी में कोरोना की वैक्सीन लगाई। वैक्सीन लगने के बाद जब युवती घर पहुंची तो उसकी तबीयत खराब होने लगी , उलटी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक बार फिर पहाड़ दरक गया है। मंगलवार सुबह रेणुका-संगड़ाह मार्ग ददाहू से एक किलोमीटर आगे भूस्खलन से पूरी तरह बंद हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह यहां जेसीबी मशीन मलबे को हटा रही थी। इसी दौरान अचानक पहाड़ी दरकने लगी। बड़ी मात्रा में मलबा व पत्थर सड़क पर आ गए। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। मार्ग को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रयास कर रहा है। सोमवार को भी दोपहर के समय रेणुका-संगड़ाह मार्ग पर चट्टाने गिरने से कुछ समय तक अवरुद्ध रहा। जिसके चलते सड़क के…