Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश अनुबन्ध नियमित कर्मचारी संगठन के कर्मचारियों का एक शिष्टमंडल  प्रदेश उपाध्यक्ष एलआर काँटा की अगवाई में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी से पांवटा साहब में मिला। कर्मचारियों ने मांग रखी कि कमीशन पास करके तथा बैच आधार पर नियुक्त कर्मचारियों को 8 साल , 6 साल , 5 साल तथा 3 साल का अनुबंध झेलना पड़ा जिससे उनको बहुत कम वेतन के साथ गुजारा करना पड़ा औऱ कमीशन पास करने के बाबजूद भी आर्थिक तंगी को झेलना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि 8 और 6 साल के बाद जब उन्हें नियमित किया गया तो…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के ग्राम गुलाबगढ़ में आरवी फिटनेस जिम का उद्घाटन पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि जिम जाने से बॉडी फिट रहती है,दिन भर का काम करने में बहुत ज्यादा आसानी होती है। बॉडी फिट नहीं रहेगी तो दिनभर का काम सही तरीके से नहीं कर पाएंगे और आपको हमेशा आलस और थकावट महसूस होती है। जिम जाने से तनाव कम होता है। अपने रोजाना के टेंशन से छुटकारा पाने के लिए सबसे अच्छा तरिका है व्यायाम करना। व्यायाम करने से आप ऊर्जावान रहेंगे जिससे किसी भी काम को…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र सराज के एक दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पांच करोड़ रूपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने ग्राम पंचायत सरोआ में 60.22 लाख रुपये की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना लटोगली और ग्राम पंचायत तांदी में 70 लाख रुपये की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना सावला का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत तांदी में 38 लाख रुपये की लागत वाली थाच-सावला उठाऊ सिंचाई योजना और ग्राम पंचायत सरोआ में 33 लाख रुपये की लागत वाली कुक्लाह-लटोगली उठाऊ सिंचाई योजना के शिलान्यास भी…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। हरि यमुना सहयोग समिति हिमाचल प्रदेश  द्वारा आज पांवटा  साहिब सिरमौर में पावन यमुना नदी के तट पर एक विशाल पौधरोपण अभियान की शुरुआत गीता ज्ञान संस्थान कुरुक्षेत्र के स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज  द्वारा की गयी जिसके अन्तर्गत पांवटा साहिब में यमुना घाट से हरियाणा में हथनीकुण्ड 20 किलोमीटर यमुना तट पर इस मानसून सीजन के दौरान लगभग पचास हज़ार पौधा रोपण किया जायेगा। इस पौधरोपणं अभियान में हिमाचल के ऊर्जा मन्त्री सुख राम चौधरी और हरियाणा के बन मन्त्री कँवर पाल ने भी पौधारोपण करके अपनी सरकारों की इस अभियान में पूरी सहायता और सहयोग प्रदान करने…

Read More

जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर और खण्ड स्तर पर भी दी जाएगी शहीदों को श्रद्धांजलि नाहन (हिमाचलवार्ता)। कारगिल विजय दिवस की 22वीं सालगिरह के अवसर पर कल नाहन में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, जिला के सभी उपमंडल स्तर और खण्ड स्तर पर भी कारगिल विजय दिवस मनाने के आदेश जिला प्रशासन की ओर से जारी कर दिए गए हैं। यह जानकारी सहायक आयुक्त प्रियंका चंद्रा ने दी। उन्होंने बताया कि कारगिल विजय दिवस पर भूतपूर्व को सैनिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा और शाहिद स्मारक पर फूल अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि…

Read More

32 इकाइयों में उल्लंघन पाए जाने पर वसूला 46000 का जुर्माना नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा होटल, रेस्टोरेंट और होमस्टे में कोविड उपयुक्त व्यवहार और विभाग द्वारा पर्यटन इकाइयों के लिए बनाई गई एसओपी का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला पर्यटन विकास कार्यालय नाहन द्वारा जिला सिरमौर में पर्यटन इकाइयों का नियमित निरक्षण किया जा रह है। इसी कड़ी में सहायक पर्यटन विकास अधिकारी व निरीक्षक (होटल्स) द्वारा जुलाई 2021 में अभी तक जिला के लगभग 45 होटल, रेस्टोरेंट, ट्रेवल एजेंसी, होमस्टे आदि का निरक्षण किया गया। सहायक पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने जानकारी देते हुए…

Read More

बलदेव तोमर ने सतौन में रूद्राक्ष का पौधा लगाकर वनमहोत्सव का प्रारंभ किया! नाहन (हिमाचलवार्ता) :-  पांवटा साहब के वन  विभाग द्वारा सतौन में 72वां वन महोत्सव  कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर  थे। कार्यक्रम में वन विभाग के साथ विभिन्न संस्थाओं ने भाग लिया। खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने रुद्राक्ष का पौधा लगा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वन विभाग ने प्रदेश भर में पौधारोपण अभियान शुरू किया है। जिसमें प्रदेश स्तर पर  वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत  श्री रेणुका जी वन मंडल ने…

Read More

भाजपा सरकार में पांवटा साहिब के विकास को लगा ग्रहण, सड़के खस्ताहाल : किरनेश जंग नाहन (हिमाचलवार्ता)  :- पांवटा साहिब विधानसभा के अंतर्गत ग्राम गोजर में कांग्रेस पार्टी की एक बैठक कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में ग्रामीणों ने हिमाचल भाजपा सरकार में मंत्री व पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी के प्रति रोष प्रकट किया जिसमें ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य आदि की समस्या मुख्य रही। ग्रामीणों ने अपनी समस्या पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग के समक्ष रखी।…

Read More