1000 करोड़ का निवेश करने के लिए लुधियाना में हाई-टेक वैली में अत्याधुनिक पेंट यूनिट स्थापित करने के लिए 147 करोड़ रुपए के मूल्य की 61 एकड़ भूमि का आवंटन पत्र सौंपा 500 करोड़ रुपए के निवेश के साथ राजपुरा में सीमेंट का प्लांट भी होगा स्थापित चंडीगढ़, (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज आदित्य बिरला ग्रुप द्वारा पेंट इंडस्ट्री में पैर रखते हुए राज्य में पेंट यूनिट के स्थापन के लिए 1000 करोड़ रुपए का एक बड़ा निवेश करने और राजपुरा में 500 करोड़ रुपए की लागत से सीमेंट का यूनिट स्थापित करने के लिए ग्रुप…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़, (हिमाचलवार्ता)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने दफ़्तरी काम-काज को बढिय़ा तरीके से चलाने के लिए अपने क्लर्कों को इनकम टैक्स रिटर्न भरने का प्रशिक्षण देने का फ़ैसला किया है। इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इनकम टैक्स रिटर्न (टी.डी.एस. रिटर्न) फाइल करने के लिए क्षेत्रीय दफ्तरों, स्कूलों/संस्थाओं के कुल 2698 क्लर्कों को 26 जुलाई से 28 जुलाई 2021 तक आन लाईन प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण सुबह 9.30 बजे शुरू हुआ करेगा। प्रवक्ता के अनुसार 26 जुलाई को अमृतसर, गुरदासपुर, जालंधर, होशियारपुर, तरन तारन, फतेहगढ़ साहिब जबकि 27 जुलाई को लुधियाना, मोगा, फरीदकोट,…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के अन्य सांसदों के साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से नई दिल्ली में शुक्रवार सांय भेंट की। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद किशन कपूर, सुरेश कश्यप और राज्यसभा सांसद इन्दु गोस्वामी ने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनका मार्गदर्शन हिमाचल प्रदेश के विकास में सहायक सिद्ध होगा। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्यपाल ने हिमाचल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उनसे विस्तृत चर्चा की। हिमाचल प्रदेश के…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। वन मंत्री राकेश पठानिया ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। राकेश पठानिया ने अनुराग ठाकुर को राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया खेलो के अन्तर्गत ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में अधोसंरचना निर्माण के लिए खेल मंत्रालय को सौंपी गई परियोजनाओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इन परियोजनाओं को निधि के साथ शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। अनुराग ठाकुर ने राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन…
नाहन (हिमाचलवार्ता)।-पांवटा साहिब में मीडिया से रूबरू होते हुए पांवटा नगर परिषद के पूर्व चैयरमैन संजय सिंघल ने कहा कि वार्ड नं 8 आज समस्याओं से घिरा हुआ है। वहाँ कोई विकास नही हुआ है । उनका कहना है कि पार्षद डॉ रोहताश नागिया पांवटा के केजरीवाल बने है। वार्ड में जो भी अभी काम हो रहे है वह उनके समय के वार्ड किये गए काम है। सिंघल का कहना है कि वार्ड 8 में जो काम हो रहे हैं वह बिना प्लानिंग के शुरू किए जा रहे हैं। जिसके चलते शहर के बीच में बड़े बड़े गड्ढे हो गए…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लिए है। केबिनेट ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तिलोरधार में खण्ड विकास कार्यालय खोलने की मंजूरी दे दी हैं। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दूसरा खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय को मंजूरी देने से क्षेत्र के लोगो मे खुशी की लहर दौड़ी हैं। शिलाई विधानसभा के पूर्व विधायक ओर सरकार में खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने कहा कि केबिनेट में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तिलोरधार में खण्ड विकास कार्यालय खोलने की मंजूरी देने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कवर का बहुत बहुत…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। आधुनिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा के कैद्र इटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब में सेबी, एनएसडीएल और एनएसई के साथ मिलकर प्रतिभूति बाजार का परिचय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इस बेविनार का शुभारंभ अंबर श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों, वक्ताओं और डीन (एसीसीएएम) का स्वागत करते हुये किया। अंबर श्रीवास्तव ने इस वेबिनार का उद्देश्य और आयोजन के वक्ताओं द्वारा कवर की जाने वाली विषय वस्तुएं के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया। वेबिनार का पहला सत्र सेबी के एजीएम आशुतोष सिंह रावत ने लिया। उन्होंने बताया कि सेवी क्या है, सेवा की क्या भूमिका है, किस जनादेश के साथ इसका…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजगढ़ ब्लॉक के रासूमांदर क्षेत्र के पांच स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टर के पद बीते कई वर्षों से खाली पड़े हैं जिससे इस क्षेत्र के करीब 15 हजार लोगों की सेहत रामभरोसे हैं। लोगों को छुटपुट बिमारी के इलाज के लिए सोलन अथवा शिमला जाना पड़ता है। गौर हो कि सिरमौर जिला में कुल 87 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियां कार्यरत है जिसमें से 40 डिस्पेंसरियों में डॉक्टर के पद खाली पड़े है। रासूमांदर क्षेत्र के जाने माने साहित्यकार विद्यानंद सरैक ने कहा कि सरकार के घरद्वार पर गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। स्वास्थ्य संस्थानों…