Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो शिमला, सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जिला सिरमौर में चलाई जा रही मोबाइल वैन ने आज नाहन से होते हुए ददाहू, बिरला व पंजाहल में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान ददाहू की मलिन बस्ती में क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो शिमला और जिला सिरमौर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिवसीय मुफ्त कोरोना टीकाकरण अभियान भी चलाया गया। टीकाकरण अभियान में टीका लगवाने में झिझक रहे लोगों को जागरूक किया गया और उन्हें टीकाकरण अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। लालढांग – गुम्मा बाया शिलाई नेशनल हाईवे आज सुबह सतोंन के नजदीक भारी भूस्खलन के बाद ठप होकर रह गया । इस दौरान मार्ग के दोनों छोरों पर भारी संख्या में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। भारी भूस्खलन से बंद हुए मार्ग पर 108 एंबुलेंस भी फंसी रही। वहीं यात्रियों को लेकर रूट पर निकली बसें आधे रास्ते से ही वापस लौट गई उधर संबंधित विभाग सूचना मिलते ही मार्ग खोलने को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है ।

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से जहां नुकसान हो रहा है वहीं बारिश कुछ फसलों के लिए लाभदायक साबित हो रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. पवन कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश मक्की और धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि इस बारिश से मक्की और धान की फसल के उत्पादन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। हालांकि अभी बारिश बहुत ज्यादा नहीं हुई है परंतु यदि ज्यादा बारिश होती है तो टमाटर अदरक जैसी नगदी फसलों के…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। – हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ का सत्र 2018-21 का कार्यकाल अब पूरा हो चुका है। राज्य कार्यकारिणी के निर्देशों के अनुसार जिला सिरमौर की आगामी सत्र 2021-23 नई जिला कार्यकारिणी का गठन होना तय हुआ है। इस कार्य को अंजाम देने के लिए जिला सिरमौर के 158 स्कूलों के सभी प्रवक्ताओं को अपने स्कूल प्रवक्ता संघ का सदस्य बनाया जाएगा जिसके लिए खण्ड स्तर पर बैठक आयोजित कर सदस्यता अभियान की शुरुआत 26 जुलाई को सिरमौर के ऐतिहासिक बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन से होगी। जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पुण्डीर , राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्र नेगी , जिला…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। यह आदेश उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने विभाग की ओर से आयोजित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, वरिष्ठ नागरिक, विशेष सक्षम तथा ट्रांसजेंडर हेतु चलाए जा रहे हैं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उपायुक्त ने विभाग के अधिकारियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रति माह जागरूकता शिविर, होर्डिंग व अन्य माध्यमों से लोगों को…

Read More

6 से 19 सितम्बर तक नोहराधार-चुड़धार में आयोजित होगी 14 दिवसीय ट्रेनिंग  नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर के 25 युवाओं को ट्रैकिंग गाइड ट्रेनिंग करने का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। यह जानकारी सहायक पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने दी।   उन्होंने बताया कि पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा हाई एल्टीट्यूड ट्रैकिंग एंड स्किंग सेंटर नारकंडा के माध्यम से जिला के अनुसूचित जाती से सम्बंधित 25 युवाओं के समूह के लिए नोहराधार-चुड़धार में 6 से 19 सितम्बर 2021 तक 14 दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है। राजीव मिश्रा ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवार की…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्य सरकार प्रदेश के कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और कर्मचारियों की उचित मांगों को समय-समय पर पूरा किया गया है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज आॅकओवर में अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर के नेतृत्व में भेंट करने आए हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारी किसी भी सरकार की रीढ़ होते हैं और प्रदेश सरकार की नीतियों तथा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी किसी भी सरकार के स्तंभ होते हैं जिनके कंधों पर सरकार की नीतियां…

Read More

उपायुक्त ने नाहन विला राऊंड से किया महाअभियान का शुभारंभ, लोगों को दिल से इस अभियान में जुडने कि की अपील नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने जिला स्तरीय पौधारोपण महाअभियान का शुभारंभ नाहन के विला राऊंड में पौधा रोपित करते हुए कहा कि इस अभियान को दिल से जोडे और रोपित किए गए पौधो की आजीवन देखभाल करे ताकि आने वाली पिढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके। पौधारोपण के उपरान्त अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि माननीय राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने हिमाचल प्रदेश रेड क्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान की शुरूआत…

Read More