नाहन (हिमाचलवार्ता) :-राजगढ़ में एसडीएम सुरेन्द्र मोहन ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। 2014 बेच के एचएएस अधिकारी ने इससे पहले रामपुर में भी बतौर एसडीएम अपनी सेवाए दे चुके है। राजगढ़ में एसडीएम का कार्यभार सँभालने के बाद उन्होंने मिडिया से कहा कि उनकी प्राथमिकता लोगो की समस्याओं का समय बद और त्वरित निवारण करने की रहेगी। साथ ही उनका प्रयास रहेगा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनमानस तक पंहुचे और समाज के सभी वर्गों इसका पूर्ण लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राजगढ़ क्षेत्र की जलवायु बहुत ही अच्छी है और इसलिए यहाँ पर्यटन की…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता) :- इंडियन टेक्नॉमैक कंपनी माजरा के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है ,हादसे में स्कूटी एचपी-17एफटी -0537 चालक व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है । हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो रहा था मगर माजरा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार अर्जुन प्रसाद रंजन उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र रत्न निवासी बेहड़ेवाला को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस…
कुल्लू के निरमंड में उपमण्डलाधिकारी कार्यालय खोलने की घोषणा की शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू जिला के निरमंड में लोगों की सुविधा के लिए उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय खोलने की घोषणा की। वह आज कुल्लू जिला के निरमंड में 72वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने रूद्राक्ष का पौधा रोपित किया। मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निथर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, राजकीय उच्च विद्यालय दुराह और कुशवा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में स्तरोन्नत करने, प्राथमिक विद्यालय देवारी को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने, शावर में जल…
सभी पंचायत घरों में प्रदेश सरकार की योजनाओं के कैलेन्डर बनवाकर लगाने के दिए आदेश पांवटा साहिब (हिमाचलवार्ता)। ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 80 से 70 वर्ष आयु सीमा करके बुजुर्गो को पेंशन सुविधा दी है, जिसमें उन्हें प्रतिमाह 1500 रूपये दिए जा रहे है। प्रदेश में लगभग 4.50 लाख बुजुर्गों को पेंशन सुविधा दी जा रही है जिस पर सरकार द्वारा हर वर्ष 840 करोड़ रूपये व्यय किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सरकार ने 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए बिना किसी शर्त के पेंशन सुविधा शुरू की…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में कोविड-19 वैक्सीन के कार्य को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण केंद्रों का एक सप्ताह का रोस्टर वैक्सीन की उपलब्धता के हिसाब से पहले जारी करें ताकि लोगों को टीकाकरण के लिए किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे़। यह निर्देश उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आयोजित कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि जिला में स्थाई टीकाकरण केन्द्र बनाए जाएं ताकि लोगों को टीकाकरण के लिए घर के नजदीक टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध हो सके और वह अपने सहुलियत के हिसाब से टीकाकरण…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के तारुवाला चौक पर दो व्यक्तियों से 65 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात गश्त के दौरान पांवटा साहिब के जामनीवाला तारूवाला चौक पर जामनीवाला की तरफ से आ रही स्कूटी को जांच के लिए रोका गया। पूछे जाने पर स्कूटी चालक ने अपना नाम पवन कुमार उर्फ रिकू पुत्र हेम राज व दुसरे ने अपना नाम विजय कुमार पुत्र बुध राम दोनों निवासी गावं खारा डा. जामनीवाला तह. पांवटा साहिब बताया। वहीं स्कूटी के उपर रखे बोरु व बैग को चैक किया गया तो रबड़ की टियूब…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं सिरमौर में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पति-पत्नी घायल बताये जा रहे हैं हालांकि दोनों को गंभीर चोट नहीं लगी है दोनों की हालत स्थिर है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों के बयान दर्ज किए और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई है। जानकारी अनुसार कार (एचपी 79 1428) में सवार होकर रविपाल और उसकी पत्नी शीतल चाढ़ना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही कार फागनी के समीप पहुंची तो चालक ने…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में प्रवेश कुमार ने सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। इस विभाग में प्रवेश कुमार ने अप्रैल, 1995 से लेकर अब तक विभिन्न पदाें पर रहकर अपनी सेवाएं दी हैं। 19 जुलाई, 2021 को पदोन्नती के उपरान्त उन्हांेने पांवटा साहिब में बतौर सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी के पद का कार्यभार संभाल लिया है। उन्हाेंनेे बताया कि उनकी प्राथमिकता सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी आम लोगो तक पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त, मीडिया और जिला प्रशासन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी।…