ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- ऊना जिले में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना सैकड़ों अभिभावक-विहीन और असहाय बच्चों के जीवन में नई रोशनी लेकर आई है। बीते दो वर्षों में योजना के विभिन्न प्रावधानों के तहत 3 करोड़ 63 लाख रुपये से अधिक की सहायता जारी की गई है, जिसने निराश्रित बच्चों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार दिया है। मिला सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन का संबल जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार बताते हैं कि योजना ने बच्चों के लिए सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन, तीनों ही क्षेत्रों में ठोस परिणाम दिए हैं। सामाजिक सुरक्षा मद…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खाड़ी गांव में देर रात एक ह्रदय विदारक हादसा सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की गौशाला भीषण आग की चपेट में आ गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 60 मवेशी जिंदा जल गए, जबकि दो गाय बुरी तरह से झुलस गईं। पशुपालक लायक राम पुत्र सामी को इस हादसे में अनुमानित ₹9 लाख का भारी नुकसान हुआ है। यह घटना खाड़ी गांव में लायक राम के घर से थोड़ी दूरी पर स्थित दो गौशालाओं में रात करीब 2 बजे सामने आई। आग इतनी तेजी…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने कहा कि स्वस्थ बच्चे के लिए गर्भवती महिला को सही पोषण की जानकारी उपलब्ध करवाना बेहद जरूरी है ताकि जन्म के समय कम वजन वाले बच्चे (लो बर्थ वेट) पैदा होने के मामलों को कम किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि बाल विकास विभाग के अंतर्गत चल रही योजनाओं से कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रहे इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करें। उपायुक्त ने आज यहां आयोजित हुई महिला एवं बाल विकास की जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति, पोषण तथा अभिसरण समिति , मिशन शक्ति अम्ब्रेला…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला के नाहन,सुरला, माजरा, ददाहू , नौहराधार व सराहां खंड के सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षा के लिए पार्ट टाईम आया/ हेल्पर के 131 पदों को आउटसोर्सिंग आधार पर भरने के लिए मैसर्ज स्काई लाइट एंड हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज डेरा-परोल जिला हमीरपुर द्वारा रोजगार कार्यालय के माध्यम से कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किए जाएगें। उन्होंने बताया कि खंड नौहराधार में 15 पदों के लिए उप-रोजगार कार्यालय संगडाह में 24 नवंबर, 2025 को, खंड सराहां में 20 पदों के लिए उप-रोजगार कार्यालय सराहां में 25…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- करसोग उपमंडल में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन एडीएम मंडी मदन कुमार की अध्यक्षता में करसोग में एसडीएम सभागार में किया गया। बैठक में क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों, विभिन परियोजनाओं और जनकल्याण से जुड़ी कार्य योजनाओं की प्रगति, वित्तीय आवश्यकताओं कि समीक्षा की गई। इस अवसर पर एडीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं व विकास कार्य शुरू किए गए है। जिनका लाभ आमजन तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि लंबित विकास…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :- हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की रिवालसर शाखा ने आज गांव घिउण धार में जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के साथ जीवन और दुर्घटना बीमा योजनाओं के बारे में जानकारी देना था। शाखा प्रबंधक जयदेव कुमार तथा राजकुमार की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मिलने वाले बीमा कवरेज के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही अन्य योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। बैंक कर्मियों ने इन योजनाओं की पात्रता, पंजीकरण…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- बाल विकास परियोजना सुंदरनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत जरल, विकास खंड निहरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरल में बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम चौहान की अध्यक्षता में देई कार्यक्रम के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ किशोरी मेले का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम चौहान ने छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आजिविका परामर्श, किशोरावस्था में शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन, नशा निवारण, तथा बाल विवाह जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने उचित खान-पान, मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों व कुरीतियों, तथा…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, ऊना की जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति, ऊना की बैठक बुधवार जिला मुख्यालय पर स्थित बचत भवन में उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और ज़िला के अराजपत्रित कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में गैर-राजपत्रित कर्मचारियों से सम्बन्धित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें वेतनमान व भत्तों से सम्बिधित विसंगतियां, पदोन्नति, वरिष्ठता सूची, कार्यस्थल पर सुरक्षा व अन्य सुविधाओं के उन्नयन, एनजीओ भवन का निर्माण जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। उपायुक्त ने कहा कि…