Author: Himachal Varta

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चन्द्रशेखर ने विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत वीरवार को ग्राँम पंचायत डरवाड़ के छतरैणा, डरवाड़ तथा ग्रांम पंचायत घरवासडा के घरवासड़ा और गरली में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी व उनका निदान किया। उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाएं जिनमें बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य शामिल है, का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक आपके द्वार कार्यक्रम प्रदेश में लोगों की समस्याओं के समाधान एवं उनकी मांगों को सरकार के प्रतिनिधियों के समक्ष रखने के लिए आरम्भ किया गया…

Read More

 मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-      जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य और सूचना एवं जन संपर्क विभाग (हि.प्र.) के सहयोग से आज उपमंडल धर्मपुर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संधोल और बस अड्डा संधोल में विशेष आपदा न्यूनीकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। समर्थ–2025 कार्यक्रम के तहत आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को संभावित आपदाओं के प्रति तैयार, सजग और सहयोगी बनाना है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में समाज संगठित और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दे सके। इस अवसर पर सर्वोदय हिम जागरण कला मंच त्रैम्बला के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत,…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-      जल शक्ति विभाग बग्गी में ई-टैक्सी सेवाएं प्रदान कर हर माह कमा रहे 50 हजार रुपए   प्रदेश सरकार की 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना मंडी के युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह लेकर आई है। इस योजना के अंतर्गत मंडी जिला में अनेक युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में अग्रसर किया जा रहा है। इसी कड़ी में जलशक्ति विभाग, मंडी में वर्तमान में तीन ई-टैक्सियाँ सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। यह इलेक्ट्रॉनिक टैक्सियाँ पर्यावरण संरक्षण की अवधारणा के अनुरूप हैं। ई-टैक्सी विभागीय कार्यों को सुचारू रूप…

Read More

हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    सतर्कता जागरुकता सप्ताह के उपलक्ष्य पर पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वीरवार को हमीरपुर शहर में पैदल मार्च किया। सर्कल कार्यालय के प्रमुख नीरज कुमार आनंद के नेतृत्व में इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी चौक से भोटा चौक और सर्कल कार्यालय तक पैदल मार्च करके सतर्कता जागरुकता का संदेश दिया तथा भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की।

Read More

हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की इंडेन गैस कंपनी के जिन उपभोक्ताओं ने अभी भी अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उनके कनेक्शन आने वाले समय में बंद हो सकते हैं। हमीरपुर शहर के भोटा चौक पर स्थित शहीद सुरजीत सिंह गैस एजेंसी के प्रबंधक संजीव डढवाल ने बताया कि एजेंसी के कई उपभोक्ताओं ने बार-बार आग्रह के बावजूद अभी भी अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है। उन्होंने अभी तक ई-केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अतिशीघ्र अपनी ई-केवाईसी करवा लें, अन्यथा उनके गैस कनेक्शन बंद हो सकते हैं। संजीव डढवाल ने…

Read More

ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लेखक राजन कुमार शर्मा)हिमालय क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढकी चोटियों और शीतल जलवायु के लिए प्रसिद्ध है। परंतु यही ठंडा मौसम जब सर्दियों के चरम पर पहुँचता है, तो यह क्षेत्र अनेक गंभीर समस्याओं से जूझने लगता है। बर्फबारी, सड़क बंद होना, बिजली और पानी की कमी, स्वास्थ्य समस्याएँ तथा भूस्खलन जैसी परिस्थितियाँ वहाँ के लोगों के लिए जीवन को कठिन बना देती हैं। समस्या: सर्दियों में हिमालयी क्षेत्र पूरी तरह बर्फ की चादर में ढक जाता है। तापमान कई बार शून्य से नीचे चला जाता है। ऐसे में गाँवों और शहरों का…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ऑकलैंड हाउस स्कूल फ़ॉर गर्ल्स में आज ‘इंटरैक्ट क्लब ऑफ़ लीडिंग ऑकीइट्स’ की स्थापना के साथ विद्यालय ने छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक ज़िम्मेदारी और सामुदायिक भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। रोटरी इंटरनेशनल और इससे जुड़े रोटरी क्लबों के मार्गदर्शन में आरंभ हुई इस पहल को छात्राओं की ओर से अत्यंत उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। क्लब की शुरुआत में ही 170 छात्राओं ने सदस्यता ग्रहण की है। इंटरैक्ट क्लब के माध्यम से छात्राओं को विभिन्न सामुदायिक सेवाओं, सामाजिक सरोकारों तथा वैश्विक समझ को विकसित करने के अवसर प्राप्त होंगे। यह…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला के U -14 छात्र व छात्राओं ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मनन भाटिया ने चैस खो -खो,आर्यन चौहान, समीर ,आरुष ने खो -खो व एथलेटिक में, नाहन खण्ड का प्रतिनिधित्व किया। आरुष ने ऊंची कूद में गोल्ड मेडल, डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। आरुष राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में धर्मशाला (कांगड़ा ) में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेगा,अर्चना ने कबड्डी, आराध्या, चारु शर्मा, मानवी, जीविका, तपस्या ने खो-खो, एथेलेटिक्स, प्रियांशी शर्मा, श्रेया शर्मा, यशस्वी ने चैस में नाहन खण्ड का प्रतिनिधित्व किया जिसमें जिला स्तर पर…

Read More