Author: Himachal Varta

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव टालकर संवैधानिक संकट खड़ा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनवरी के अंत में पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है और  यदि समय पर चुनाव नहीं करवाए तो  पंचायत की समय सीमा समाप्त होने के बाद पंचायत के कामकाज में संवैधानिक संकट खड़ा हो जाटएगा। विनय गुप्ता ने कहा प्रदेश की सुक्खू सरकार ने पिछले  तीन वर्षों के दौरान प्रदेश की जनता के साथ केवल ठगी की है और विकास के नाम…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-केंद्र सरकार की पीएम उषा योजना के तहत प्रदेश के सबसे पुराने कॉलेजों में शुमार डॉ वाई एस परमार नाहन कॉलेज की छात्राओं को हॉस्टल सुविधा मिलने जा रही है। इस हॉस्टल के बनने से यहां दूरदराज इलाकों से कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को सुविधा मिल पाएगी।  कॉलेज नाहन के प्राचार्य डॉ विभव शुक्ला ने बताया कि कॉलेज परिसर में केंद्र सरकार की पीएम उषा योजना के तहत 9.50 करोड़ रुपए की लागत से गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है जिस पर करीब 3 करोड़ रुपए की राशि अभी तक खर्च…

Read More

ऊना  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   संविधान दिवस के उपलक्ष्य में राज्य अनुसूचित जाति आयोग के रामपुर स्थित कार्यालय में बुधवार को एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग के सदस्य अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा ने की। इस अवसर पर सदस्य सचिव विनय मोदी सहित आयोग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में श्री मल्होत्रा ने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए विशेष रूप से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर की अद्भुत दूरदृष्टि, अथक परिश्रम और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता के कारण…

Read More

मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-   उपमण्डल सरकाघाट के तहत आने वाले सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को 15 दिसम्बर तक केवाईसी अनिवार्य रूप से पूरी करवानी होगी। तहसील कल्याण अधिकारी सरकाघाट जगदीश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि निर्धारित तिथि तक केवाईसी प्रक्रिया पूरी न करने पर संबंधित पेंशनरों की पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि केवाईसी का उद्देश्य पेंशन प्रणाली को पारदर्शी बनाना और अपात्र लाभार्थियों की पहचान करना है। विभाग द्वारा यह कार्य चरणबद्ध तरीके से सभी उपमण्डलों में चलाया जा रहा है। इसके लिए पेंशनर अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केन्द्र में…

Read More

मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा निर्देशों के तहत पूरे देश में चल रहे अवितरित धन वापसी अभियान के अंतर्गत मंडी जिले में शुक्रवार, 28 नवम्बर को विभिन्न स्थानों पर विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटली में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा, जिसमें लाभार्थियों को अवितरित पडी धनराशि वापस प्राप्त करने की प्रक्रिया संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक चंद्र प्रकाश ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य उन नागरिकों को सहायता प्रदान करना है जिनकी धनराशि…

Read More

मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   मंडी जिला में एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती के लिए 2 से 5 दिसम्बर तक विभिन्न रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हिमाचल प्रदेश तथा चण्डीगढ़ में की जाएगी। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार 2 दिसम्बर को रोजगार कार्यालय बल्ह, 3 दिसम्बर को उप-रोजगार कार्यालय पधर, 4 दिसम्बर को रोजगार कार्यालय गोहर और 5 दिसम्बर को उप-रोजगार कार्यालय सुंदरनगर में प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि…

Read More

सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के सौजन्य से आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में नशा निवारण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार ने की। डॉ. अमित रंजन तलवार ने कहा कि युवाओं में नशे का बढ़ता प्रचलन समाज के लिए चुनौती बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है, वह चाहे फिर बीडी, सिगरेट, तम्बाकू, शराब, भांग, गांजा, अफीम, चिट्टा व अन्य मादक पदार्थ हो। उन्होंने कहा कि नशे से…

Read More

कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    बाल विकास परियोजना आनी ने जानकारी दी बाल विकास परियोजना आनी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 03 पद खणी, व कराना पंचायतों और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 10 पद डिंगीचार, रोपा, टकरासी, कराणा-1, कराणा, पलेही, मुहान, लगोटी, कुठेड़ पंचायत में रिक्त हैं। इन पदों को भरने हेतु योग्य महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं, बशर्ते वे संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र (Feeder area) की सामान्य निवासी हों। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार (विवाहित/अविवाहित) सभी वांछित प्रमाण-पत्रों/दस्तावेजों सहित सादे कागज पर आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अधिकारी, आनी के कार्यालय में दिनांक 20 दिसंबर…

Read More