हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र ताल में छंटनी की गई 20 भेड़ों की नीलामी 9 दिसंबर को सुबह 11 बजे प्रजनन प्रक्षेत्र के परिसर में की जाएगी। पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सतीश कपूर ने बताया कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति को दस हजार रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी। सफल बोलीदाता को भेड़ों को छह घंटे के भीतर प्रजनन प्रक्षेत्र के परिसर से बाहर ले जाना होगा। इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस को दोपहर बाद 3 बजे से सायं 5 बजे तक प्रजनन प्रक्षेत्र में आकर भेड़ों का अवलोकन…
Author: Himachal Varta
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- बड़सर, बुंबलू, फाहल, हड़ेटा, भेवड़ और तेछ में स्थित वन विभाग के परिसरों में रखी गई लकड़ी की नीलामी प्रक्रिया 5 दिसंबर को सुबह साढे ग्यारह बजे वन रेंज कार्यालय नादौन में पूर्ण की जाएगी। वन विभाग के उप अरण्यपाल कार्यालय हमीरपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोली में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति को एक हजार रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी। सफल बोलीदाता को मौके पर ही बोली की पूरी राशि सभी करों सहित जमा करवानी होगी तथा 30 दिनों के भीतर यह लकड़ी उठानी होगी। अधिक जानकारी के लिए वन…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए है कि शीत ऋतु के दृष्टिगत विभिन्न तैयारियां पूर्ण रखें और आवश्यक सूचनाएं आमजन तक समय पर पहुंचाएं। मनमोहन शर्मा आज यहां शीत ऋतु की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने धर्मशाला से ऑनलाइन इन तैयारियों की जानकारी के लिए सभी उपायुक्तों से फीडबैक प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने कहा कि आपदा की जानकारी देने एवं प्रबंधन के लिए किसी भी समय टोल फ्री नम्बर 1077 पर…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लि. से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब सभी विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली के बिल की कागज़ी प्रति घर पर उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। उपभोक्ता अपने बिल हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लि. की मोबाइल ऐप अथवा वेबसाइट पर देखकर ही डाउनलोड कर सकते हैं। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल सोलन के सहायक अभियंता हिमांशु मेहता ने दी। हिमांशु मेहता ने कहा कि उपभोक्ता अपने विद्युत बिल का भुगतान अपनी सुविधा के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लि. की बिल भुगतान ऐप, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लि. की अधिकारिक…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सक्रियता से प्रगति करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने संबंधित प्रत्येक विभाग को सक्रियता और तेजी से प्रगति करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के विकास और नागरिक सुविधाओं के लिए इन सभी उपायों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने एनएचएआई को सड़क की बहाली के लिए समानांतर रूप से दो स्थानों पर मशीनरी तैनात करके बहाली के कार्य को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सड़क पर पड़े हुए गड्ढों को भी दुरुस्त करने के निर्देश…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला मजिस्ट्रेट कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर यातायात के सुचारु प्रवाह और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक आदेश जारी किया है। आदेश में औट से जलोड़ीपास सुबह: 09:00 से 12:30 तक तथा दोपहर 02:30 से 06:00 बजे के बीच टिपर, डंपर, और अन्य भारी मोटर वाहन की आवाजाही पर प्रतिबंध का लगाया गया है यह आदेश एंबुलेंस, फायर टेंडर, और आपदा प्रबंधन वाहनों सहित आपातकालीन वाहनों पर लागू नहीं होगा। आदेश में पुलिस अधीक्षक, कुल्लू को सुगम यातायात प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित…
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपमंडलाधिकारी कल्पा एवं सदस्य सचिव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण रिकांग पिओ अमित कल्थाईक ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत जिला के रिकांग पिओ में सराय भवन, वन क्षेत्र व आस-पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अमित कल्थाईक ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत साडा परिसर में फैले कचरे को एकत्रित कर उचित निपटान किया गया और लोगों से आग्रह किया गया कि कूड़ा-कचरा खुले में न फेंके और साडा द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही निपटान करें। इसके अलावा दैनिक…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- ज़िला बाल संरक्षण इकाई मण्डी द्वारा बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया को समझाने बारे एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों और स्वयं सेवी संस्थानों के करीब 50 सक्रिय सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में जिला बाल संरक्षण अधिकारी एन. आर. ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा दतक ग्रहण अधिनियम 2022 को सरल एवं पारदर्शी बनाया गया है। इसके अंतर्गत कोई भी दंपति, एकल महिला या पुरुष बच्चा गोद ले सकता है। दतक ग्रहण की प्रक्रिया की शुरुआत सेंट्रल अडॉप्शन रिसोर्स ऑथोरिटी की वेबसाइट से ऑनलाइन होती है। इसके अलावा नजदीक…