कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत जिला कुल्लू में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों की e-KYC एवं ई कल्याण ऐप के माध्यम से सत्यापन प्रक्रिया से जारी है। ज़िला कल्याण अधिकारी ने बताया कि ज़िला में कुल 55,805 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों का सत्यापन कार्य जिला, तहसील, पंचायत एवं आंगनवाड़ी स्तर पर चल रहे विशेष अभियान के तहत किया जा रहा है। इस अभियान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लाभार्थियों के आधार कार्ड, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, तथा पूर्ण स्थायी पता सहित अन्य नवीनतम जानकारी दस्तावेजों के माध्यम से सत्यापित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान…
Author: Himachal Varta
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- डाक मंडल मंडी द्वारा राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 के अंतर्गत 1 नवम्बर से 30 नवम्बर तक पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को और सरल तथा डिजिटल बनाना है। अधीक्षक डाक मंडल मंडी संजय कुमार ने बताया कि यह अभियान भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के सहयोग से चलाया जा रहा है। मंडल के सभी मुख्य, उप एवं शाखा डाकघरों में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है,…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर के तत्वावधान में आज पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटी और आदर्श मॉडल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडप में किशोरी मेले का सफल आयोजन किया गया, जिसमें क्रमशः 86 और 65 किशोरियों ने भाग लिया। इस अवसर पर चित्रकला, नारा लेखन और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें दोनों विद्यालयों की 25-25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक सुमना (सर्कल बरोटी) और रमन सिंह ठाकुर (सर्कल मंडप) ने किया, जबकि अध्यक्षता क्रमशः विद्यालयों के प्रधानाचार्य रमेश पालसरा और…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण–II) के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं के कौशल विकास और आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खंड परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी द्वारा चार माह का सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किया गया है। प्रशिक्षण एंजल आई संस्थान नेरचौक में संचालित किया जा रहा है, जहां परिधान निर्माण, डिजाइनिंग और कढ़ाई जैसी आधुनिक तकनीकें सिखाई जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आधुनिक सिलाई तकनीक और व्यावहारिक कौशल सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ बल्ह की एसडीएम स्मृतिका नेगी ने…
श्री रैणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सिरमौर जिला के रेणुका जी में अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने पवित्र श्री रेणुका जी झील के देवघाट पर प्रतिदिन आरती के आयोजन की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने की इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ इस पवित्र स्थान पर आते हैं, यह अत्यंत प्रेरणादायक है। भगवान परशुराम की कृपा इस अटूट आस्था पर सदा बनी…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- खंड परियोजना प्रबंधक इकाई बिलासपुर डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के अंतर्गत खण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई बिलासपुर द्वारा आजीविका गतिविधियों के तहत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण 3 नवम्बर से आरंभ हुआ है, जिसमें माकड़ी, कमलोटा, संगराना और कोठी बताला-ज्योरा पंचायतों की 15 महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का संचालन एक मास्टर ट्रेनर द्वारा किया जा रहा है, जो प्रतिभागी महिलाओं को सिलाई…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- बिलासपुर शहर में मुख्य सड़क मार्ग के किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सोमवार को सघन निरीक्षण किया। यह निरीक्षण एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें तहसीलदार सदर बाल कृष्ण और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में मुख्य सड़क मार्ग से सटे कुछ दुकानदारों ने सड़कों के किनारे अतिक्रमण कर रखा है। विशेषकर कबाड़ की दुकानों द्वारा सड़क किनारे सामग्री फैलाने से न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- भोरंज में भी जल्द ही खोल दिया जाएगा कामगार कल्याण बोर्ड का कार्यालय कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यक्रम में लगभग 480 कामगारों को बांटे इंडक्शन हीटर श्रमिकों को 14 योजनाओं से किया जा रहा है लाभान्वित: नरदेव सिंह कंवर भोरंज 04 नवंबर। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने मंगलवार को यहां मिनी सचिवालय परिसर में जागरुकता शिविर एवं सामान वितरण समारोह आयोजित किया, जिसमें भोरंज के विधायक सुरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर भी उपस्थित रहे और…