नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सिरमौर जिला के राजगढ़ उप मंडल के देवठी मझगांव में जिला स्तरीय एकादशी मेला में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्र वासियों ने विक्रमादित्य सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा उन्हे सिरमौरी परिधान लोईया, शाॅल,टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पद्मश्री विद्यानंद सरैक द्वारा लिखित अभिनंदन पत्र भी भेंट किया गया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री ने उपस्थित जनसभा को एकादशी मेला की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिकांश…
Author: Himachal Varta
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की हिमाचल दिवस (15 अप्रैल 2025) के दौरान जनजातीय उपमंडल पांगी के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की घोषणा के अनुरूप उप मंडलीय प्रशासन ने इच्छुक स्थानीय लोगों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने हिमाचल दिवस के उपलक्ष में जनजातीय उपमंडल पांगी के मुख्यालय किलाड़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में घाटी के लोगों को बेहतर परिवहन सेवाएं तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए नए बस- ट्रैवलर खरीदने पर अनुदान उपलब्ध करवाने तथा परमिट…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला बिलासपुर में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बिलासपुर परिसर में “व्यासप्योर कैंटीन” का शुभारंभ उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने किया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन बिलासपुर और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, खंड विकास अधिकारी बबीता धीमान और आईटीआई के प्रधानाचार्य ओंकार सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बोलते हुए उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि “व्यासप्योर” अब जिला में…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर में आज डाकघर लघु बचत योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त पुरस्कार राशि से निर्मित परिसंपत्तियों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड, हिमाचल प्रदेश, प्रकाश चंद करड़ ने की। इस अवसर पर उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रकाश चंद करड़ ने संबंधित अधिकारियों को पुराने किरायों की वसूली के निर्देश दिए तथा डाकघर लघु बचत योजनाओं से जुड़े पांच उत्कृष्ट अभिकर्ताओं से उनकी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने उपायुक्त को…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- विद्युत उपमंडल लंबलू के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 12 नवंबर तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 12 नवंबर तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें। उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे। सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ );- विद्युत उपमंडल टौणी देवी के अंतर्गत चौरी मोड़ पर नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने के कार्य के चलते 7 नवंबर को गांव दरोगण, ठाणा, कोट, मूही, ढनवान, कुनाणा, कलंझड़ी, सराहकड़, करयाली, भरेटा, भरनांग, बलोगनी, पन्याला, ख्याह, लोहारी, दंगोटा, भड्डू और आसपास के गांवों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता दीपक चौहान ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- मैसर्ज़ एसआईएस लि. आर.टी.ए. हमीपुर में सिक्योरटी गार्ड व सिक्योरटी सुपरवाईजर के कुल 50 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 13 नवम्बर, 2025 को उप रोज़गार कार्यालय नालागढ़ में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी। जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं व विशिष्ट शारीरिक मापदंड ऊंचाई 168 सेमी, वज़न 52-95 किलोग्राम व आयु 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- 1950 हेल्पलाइन मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देगी। ‘बुक अ कॉल विद बीएलओ’ सुविधा से मतदाता बीएलओ के साथ अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं, जिससे निर्वाचन संबंधी समस्याओं का समाधान होगा और प्रक्रिया सरल बनेगी। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सहायता और शिकायतों के त्वरित निपटान के उद्देश्य से राष्ट्रीय मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 और ‘बुक-अ-कॉल विद बीएलओ’ सुविधा को सक्रिय किया है। इसके अंतर्गत देशभर के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में जिला एवं राज्य स्तरीय हेल्पलाइन भी कार्यरत रहेंगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू…