काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपयुक्त प्रौद्योगिकी संस्थान (एटीसी) शाहपुर के तत्वाधान में आज स्कूल के बच्चों के लिए तीन दिवसीय नेशनल नेचर कैंप की शुरुआत हुई। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने एटीसी परिसर से कैंप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नेचर कैंप में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विज्ञान संकाय से जुड़े 21 स्कूलों के 52 उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्र आज शाहपुर से रवाना होकर करेरी पहुंचे, जहां उन्होंने ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन का भ्रमण किया, वन एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की तथा ट्रैकिंग गतिविधियों के…
Author: Himachal Varta
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धर्मशाला में 21 दिसंबर को कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज होगा। धर्मशाला के पुलिस मैदान में होने वाला यह आयोजन 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा। कार्निवल में सांस्कृतिक संध्याओं के साथ साथ मैराथन, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, ड्रोन शो, फैशन शो तथा लोक संस्कृति की छटा बिखरेती विभिन्न राज्यों तथा हिमाचल के कलाकरों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उन्होंने बताया कि कार्निवल उत्सव का आगाज बेहतरीन तरीके से किया जाएगा, धर्मशाला के विभिन्न चैराहों तथा प्रमुखों स्थलों को बेहतरीन तरीके से सुसज्जित किया…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 12 नवम्बर को दोपहर 2ः30 बजे बी.डी.आ.े कार्यालय घुमारवीं में उप मंडल स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बारे जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि राजेश धर्माणी 13 नवम्बर को प्रातः 11 बजे डीएवी स्कूल घुमारवीं के वार्षिक दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 16 नवम्बर को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत छत में 71वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा बिलासपुर एवं हेल्प एज इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में “वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकारी नीतियों एवं योजनाओं की जागरूकता” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला भाषा कार्यालय परिसर बिलासपुर में किया गया। इस कार्यशाला में बिलासपुर एल्डर्स एसोसिएशन, पेंशनर एसोसिएशन एवं रोटरी क्लब बिलासपुर के लगभग 45 सदस्यों ने भाग लिया। इस बारे जानकारी देते हुए सचिव, रेड क्रॉस सोसाइटी बिलासपुर अमित कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष, सुकुमार सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- नगर निगम ऊना की ओर से नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से सोमवार को वार्ड नंबर-3 रैंसरी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर निगम की टीम के सिविल इंजीनियर आदित्य पाठक, अर्बन प्लानर अंजु सोनी, सामुदायिक प्रबंधक मुनीश एवं बबली सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा कई मुद्दों का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया। शिविर के दौरान जल निकासी, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, निर्माण कार्यों से जुड़ी दिक्कतों तथा सफाई व्यवस्था से संबंधित शिकायतों का निपटारा…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि पारम्परिक खेल व्यायाम का बेहतर साधन होने के साथ-साथ खेल के रूप में लोकप्रिय भी हो रहे है। संजय अवस्थी गत दिवस अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत संघोई के मलावण में नेहरू युवक मण्डल मलावण द्वारा आयोजित दो दिवसीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। दो दिवसीय इस कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र की 15 टीमों ने भाग लिया। संजय अवस्थी ने कहा कि युवाओं को अपने शारीरिक विकास के प्रति जागरूक करने व नशे जैसी कुरीति से दूर रखने…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश के साथ सोलन ज़िला में भी चिट्टे के खिलाफ अभियान को जन आंदोलन बनाया जाएगा। मनमोहन शर्मा आज यहां चिट्टे के विरूद्ध 15 नवंबर, 2025 से कार्यान्वित किए जाने वाले अभियान के संदर्भ में तैयारियों के विषय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस आंदोलन में ज़िला के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में ज़िला के समस्त सरकारी विभाग, गैर सरकारी…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के पनारसा में राजकीय महाविद्यालय पनारसा के 13.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा में व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से गुणात्त्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सत्त प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नए संस्थान खोलने का उद्देश्य केवल इमारतें खड़ी करना नहीं होना चाहिए, बल्कि उनमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित…