Author: Himachal Varta

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  ज़िला सोलन में वर्ष 2026-28 के लिए खाद्यान्नों के मज़दूरी कार्य के लिए दरें ऑनलाइन निविदाओं के माध्यम से निर्धारित की जाएंगी। यह जानकारी ज़िला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन श्रवण कुमार हिमालयन ने दी। श्रवण कुमार हिमालयन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सोलन के समस्त थोक गोदामों में खाद्यान्नों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के मज़दूरी कार्य के लिए ऑनलाइन निविदाएं 20 अप्रैल, 2026 को प्रातः 11.00 बजे तक आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह निविदाएं 20 अप्रैल, 2026 को दोपहर 02.00 बजे उपायुक्त व उनके…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)- कांगडा में आए 4 अप्रैल,1905 के भूकंप की 121वी वर्षगाठ को आपदा जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया तथा उपायुक्त कार्यालय नाहन में भूकंप आपदा प्रतिक्रिया ड्रिल का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि हिमाचल भूकंप संवेदनशील क्षेत्र में आता है इसलिए हमें आपदा से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखनी होगी और लोगों को जागरूक करना होगा ताकि आपदा की स्थिति में कम से कम जान-माल का नुकसान न हो। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की ड्रिल जिला के सभी स्कूलो, कालेजो, आईटीआई, मेडिकल कालेज,…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-श्री रेणूका जी क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क  हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा  हरिपुरधार-नौहराधार सड़क मार्ग पर चाढ़ना के नजदीक  एक स्विफ्ट कार ने  HP88A-6058 अचानक अनियंत्रित होकर  करीब 300 मीटर  गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार मौत का शिकार बने युवकों की पहचान 18 वर्षीय गुलशन  पुत्र राम विलास , निवासी जिला सिमडेगा, झारखंड व 29 वर्षीय नरेश कुमार  बारू राम, निवासी कुपवी, जिला शिमला के रूप में हुई…

Read More

नाहन -( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि नाहन के ऐतिहासिक चौगान में 15 अप्रैल 2026  को जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य अथिति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज  फहराने के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आकर्षक मार्चपास्ट  का आयोजन किया जायेगा । उपायुक्त ने यह जानकारी आज शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में हिमाचल दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहीे। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को मुख्य अतिथि द्वारा नाहन शहर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया जायेगा। इसके…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- क्षेत्र की मूलभूत जनसमस्याओं को लेकर शुक्रवार को युवाओं और समाजसेवियों का गुस्सा फूट पड़ा। सतौन-रेणुका सड़क की बदहाली, सतौन पुल की जर्जर हालत और बंद पड़ी उपतहसील को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर 7 दिन के भीतर ठोस कार्रवाई की मांग की है।प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कफोटा की अनुपस्थिति में सुपरिंटेंडेंट तथा तहसीलदार कमरऊ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान युवाओं ने साफ कहा कि वर्षों से लंबित समस्याओं पर अब और चुप नहीं बैठा जाएगा तथा यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। ज्ञापन में सतौन-रेणुका जी…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- कुमारी आराधना बनी राजकीय आदर्श शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन की पहली छात्रा, स्कुल प्रबधंन की और से स्कुल में प्रथम दाखिले के अवसर माला पहनाकर स्वागत किया गया।  गौरतलब है कि सरकार द्वारा शहर के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को सीबीएससी मान्यता प्राप्त घोषित कर दिया है ऐसे में अब दोनों स्कूल को- एड बने है ऐसे छात्र अपनी सुविधा के अनुसार एडमिशन ले सकेंगे..

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर में गेहूं  खरीद की प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी के तहत जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने जिला में दो खरीद केंद्र अधिसूचित किए हैं। जहां पर किसान अपना गेहूं बेच सकेगा जिसके लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक शमशेर सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशों के मुताबिक जिला सिरमौर में आठ अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू होगी। सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2550 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. राकेश प्रताप की अध्यक्षता में आज सीएमओ कार्यालय में गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम(पीसी-पीएनडीटी) के सफल क्रियान्वयन के लिए गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य गर्भ धारण से पहले या बाद में लिंग चयन तकनीकों का उपयोग रोकना और कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है। अल्ट्रासाउंड या किसी भी अन्य तकनीक के माध्यम से भ्रूण के लिंग का पता लगाने पर पूर्णतया प्रतिबंध है, सभी अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों के लिए इस अधिनियम के तहत पंजीकरण करवाना…

Read More