हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर की ओर से तहसील बमसन की ग्राम पंचायत बलोह में स्थानीय महिलाओं के लिए फास्ट फूड उद्यमी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। संस्थान के निदेशक अजय कतना और स्थानीय पंचायत प्रधान लता देवी ने इस 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए अजय कतना ने कहा कि इस शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपना कारोबार आरंभ कर सकती हैं। इसमें आरसेटी भी उनकी हरसंभव मदद करेगा। शिविर के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को भोजन, वर्दी,…
Author: Himachal Varta
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 16 नवंबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते शहर के वार्ड नंबर 5,7,8,9 और 10, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, हिमुडा कॉलोनी, होटल हमीर, ठाकुर नर्सिंग होम, दुलेड़ा, बजूरी, बाईपास, लोहारडा, गौड़ा, भोटा चौक, मेडिकल कालेज अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार आज सिरमौर जिला के प्रवास के दौरान रेणुका विधानसभा क्षेत्र के गताधार में लोगों से मिले। इस दौरान ग्राम पंचायत सांगना,सताहन व भलाड भलोना क्षेत्र के लोगो ने उपाध्यक्ष के समक्ष सड़क व बिजली से संबंधित समस्याओ व मांगो को रखा।विधान सभा उपाध्यक्ष ने संबंधित विभागों को समस्याओ का शीघ्र निपटान करने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने कहा कि इन क्षेत्रों में बिजली की लो वोल्टेज समस्या का निराकरण आरडीएसएस योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्युत अवसंरचना को मजबूत कर दूर दराज क्षेत्रो में लोगो…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- तीन दिवसीय नेशनल नेचर कैंपिंग प्रोग्राम (NNCP) का तीसरा और समापन दिवस प्रेरणादायक सीख और अनुभवों से भरपूर रहा। इस दौरान छात्रों ने इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) शाहपुर का भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने विभिन्न ट्रेड्स और तकनीकी पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने आईटीआई में उपलब्ध करियर विकल्पों के बारे में जाना और व्यावहारिक शिक्षा की अहमियत को करीब से महसूस किया। कार्यक्रम के समापन समारोह में डॉ. सुनंदा पठानिया (एसओ, एटीसी शाहपुर) एवं ब्लॉक प्रोजेक्ट ऑफिसर कम प्रधानाचार्य रावमापा शाहपुर ने सभी सहभागी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए। बच्चों और…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है तथा इस दिशा में सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। राजेश धर्माणी आज घुमारवीं में आयोजित उपमंडल स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। बैठक में जन शिकायत निवारण समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य शामिल रहे। बैठक का संचालन उपमंडल अधिकारी (नागरिक) घुमारवीं गौरव चौधरी ने किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनहित…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- समीक्षा बैठक का आयोजन जिला बिलासपुर में सर्दियों के मौसम से पूर्व की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय के बचत भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने सर्दियों के मौसम में संभावित आपदाओं से निपटने की रणनीतियों, राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति तथा विभागों के बीच समन्वय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने सभी विभागों को प्रो-एक्टिव दृष्टिकोण अपनाने और आपसी सहयोग से कार्य करते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- एग्रीस्टैक के अंतर्गत सोलन ज़िला में भी डिजिटल फसल सर्वेक्षण करने के लिए निजी सर्वेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। यह जानकारी उप निदेशक कृषि डॉ. देव राज कश्यप ने दी। डॉ. देव राज कश्यप ने कहा कि यह डिजिटल फसल सर्वेक्षण विभिन्न राजस्व ग्रामों में विभिन्न स्तरों पर बोई गई फसलों के लिए खसरा एवं भू अभिलेख के अनुसार डिजिटल रूप में किया जाएगा। उपनिदेशक कृषि ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार निजी सर्वेक्षक की नियुक्ति के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार के…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- नगर एवं ग्राम योजना, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बुधवार को राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव (ग्रुप-III) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्य राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महोत्सव में प्रदेश के 44 महाविद्यालयों के 687 छात्र-छात्राएं शास्त्रीय नृत्य, कोरियोग्राफी, लोकनृत्य, नाटक, वादन, गायन और अन्य विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। रंग-बिरंगे परिधानों और लोकधुनों के बीच प्रस्तुतियों ने हिमाचल की समृद्ध लोक परंपरा और आधुनिक…