Author: Himachal Varta

ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   ऊना जिला प्रशासन ने उपमंडल गगरेट के अंतर्गत नगर पंचायत गगरेट और नगर पंचायत दौलतपुर चौक में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन घोषित किए हैं। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 117 के तहत वाहनों के उपयोग, पार्किंग और ठहराव से संबंधित आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह निर्णय सार्वजनिक सड़कों पर अवैध पार्किंग, अनियंत्रित वेंडिंग और इससे उत्पन्न होने वाली यातायात बाधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इन आदेशों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र…

Read More

सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के सौजन्य से गत दिवस राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन में नशा निवारण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी सोलन डॉ. अमित रंजन तलवार ने दी। डॉ. अमित रंजन तलवार ने कहा कि युवाओं में नशे का बढ़ता प्रचलन समाज के लिए चुनौती बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है, वह चाहे फिर बीडी, सिगरेट, तम्बाकू, शराब, भांग, गांजा, अफीम, चिट्टा व अन्य मादक पदार्थ हो। उन्होंने कहा कि…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजकीय महाविद्यालय पझौता में वीरवार  को सड़क सुरक्षा क्लब  के तत्वाधान में महाविद्यालय परिसर से लेकर श्लेच कैंची तक सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई ।रैली को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर शिवानी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्राचार्या महोदया ने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का हृदय पूर्वक पालन करने की अपील की। रैली सड़क सुरक्षा जागरूकता नारों से पूरे क्षेत्र को उद्घोषित करती हुई श्लेच कैंची में एकत्र हुई। वहां रैली को बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा गुंजन शर्मा ने संबोधित किया ।अपने संबोधन में गुंजन ने महाविद्यालय…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)-प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक, आधुनिक, संस्कारयुक्त तथा व्यवसायिक शिक्षा उपलब्ध करवा रही है, जिसके तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अन्य विषयों के अतिरिक्त व्यवसायिक विषय की भी शिक्षा दी जा रही है। प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाबल का बाग अजीत चौहान ने बताया कि विद्यालय में इस शैक्षणिक सत्र से कक्षा 9वीं तथा 11वीं के 19 विद्यार्थी टेलीकॉम विषय की भी पढाई कर रहे है, जिन्हें अन्य विषयों के साथ-साथ व्यवसायिक विषय भी पढाया जा रहा है। जिससे विद्यार्थियों के कौशल को भी प्रोत्साहित किया…

Read More

हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   पंजाब नेशनल बैंक के शिमला जोन के महाप्रबंधक राजेश कुमार ने वीरवार को यहां कुमार पैलेस में जिला हमीरपुर और ऊना की विभिन्न शाखाओं के प्रबंधकों के साथ बैठक करके बैंक की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर के प्रमुख नीरज कुमार आनंद, जिला अग्रणी प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल, मुख्य प्रबंधक गोपाल तिवारी, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा शाखा प्रबंधकों ने भाग लिया।

Read More

कुल्लू   ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   बैठक में जानकारी दी गई कि जल जीवन मिशन एक अंतर्गत जिला के सभी घरों को जलआपूर्ति नल के माध्यम से करने के कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत जिला में छ विकासखंड आते हैं तथा इनमें 1लाख 13 हज़ार 905 घरों को इस योजना के अंतर्गत जोड़ने का कार्य पूर्ण किया गया है। जबकि जल जीवन मिशन दो के अंतर्गत जनभागीदारी के साथ इस मिशन कि अधोसरचना की गुणवत्ता को बढ़ाने तथा इसके रख रखाव को बेहतर बनाने पर बल दिया गया है। बैठक की कार्यवाही का संचालन…

Read More

कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   माननीय उच्चतम न्यायालय के आवारा कुत्तों के प्रबंधन और नियंत्रण से संबंधित पारित आदेशों के अनुपालन में, उपायुक्त कुल्लू ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में नगर परिषद, ग्रामीण विकास, शिक्षा , स्वास्थ्य , पशुपालन विभाग के प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी और उनसे उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर गहन चर्चा की और प्रभावी समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने पशुपालन विभाग, नगर परिषद को पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण के…

Read More

मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय प्रयोगशाला सुंदरनगर द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुंदरनगर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विजय चौधरी ने की। वहीं उप प्रधानाचार्य सीता राणा तथा क्षेत्रीय प्रयोगशाला राज्य प्रदूषण बोर्ड सुंदरनगर के प्रभारी वैज्ञानिक अधिकारी चमन लाल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 35 से 40 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभारी वैज्ञानिक अधिकारी चमन लाल ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस 2025 की थीम — “पहाड़ों और उससे आगे पानी, भोजन…

Read More