हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- प्रदेश सरकार के चिट्टा विरोधी अभियान के तहत 16 दिसंबर को हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित किए जाने वाले मैगा वॉकथॉन में विद्यार्थियों और युवाओं सहित लगभग दस हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। इस दौरान हमीरपुर शहर में यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी बलवीर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में यह मैगा वॉकथॉन शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-आज़ादी के बाद नाहन शहर को मिलने जा रहा है वैकल्पिक बाईपास, टेंडर प्रक्रिया हुई शुरू विधायक अजय सोलंकी ने स्वीकृत करवाया 12 करोड़36 लाख का बजट, गिफ्ट डीड की अड़चन भी हुई दूर दशकों से नाहन विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक मुद्दा रहा बनोग-धारक्यारी मार्ग अब वैकल्पिक बाईपास के रूप में बनने जा रहा है। इस वैकल्पिक मार्ग के बनने में जहां पहले आर्मी-सिविलियन विवाद दशकों तक बना रहा, वहीं तमाम क्लीयरेंस के बाद जाम्बल का बाग सिंम्बलवाला में करीब 9 गिफ्ट डीड के चलते निर्माण कार्य बाधित हो गया था।// विधायक अजय सोलंकी मुख्यमंत्री…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पुलिस अधीक्षक सिरमौर के निर्देशों और निगरानी में श्र रात को जिलेभर में अवैध खनन के खिलाफ योजनाबद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस थाना पुरुवाला, माजरा, सदर नाहन, काला आम्ब, राजगढ़, संगड़ाह, श्री रेणुका जी और पांवटा साहिब क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें तैनात की गईं। अभियान के दौरान अवैध खनन और मोटर वाहन अधिनियम की उल्लंघना करते पाए गए कुल 41 टिप्पर और ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने माइनिंग एक्ट और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटते हुए वाहनों को इम्पाउंड और डिटेन कर लिया।
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- प्रदेश सरकार ने शिक्षा को विकास की धुरी मानते हुए व्यापक सुधार लागू किए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से सामने आ रहे हैं। शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चोलथरा व राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मण्डप में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य में 100 नए सीबीएसई पैटर्न के विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं तथा अगले शैक्षणिक सत्र से इन विद्यालयों में सीबीएसई कक्षाएं आरंभ…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- अदालतों में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए शनिवार को जिला हमीरपुर के तीन न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में भी राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। जिला एवं सत्र न्यायधीश और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष भुवनेश अवस्थी की अध्यक्षता में लगाई गई इन लोक अदालतों में कई केसों की सुनवाई की गई तथा कई मामलों का त्वरित निपटारा कर दिया गया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान सुनवाई के लिए आए कुल 7819 केसों में से 3669 का त्वरित निपटारा…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- प्रदेश के साथ-साथ आज सोलन ज़िला के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सोलन ज़िला के सभी न्यायालयों में आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 6597 मामलों का निपटारा विभिन्न पक्षों की आपसी सहमती से किया गया। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के अन्तर्गत उपमण्डल नालागढ़, कसौली, अर्की तथा सोलन मुख्यालय में 13 लोक अदालत बैंचों का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि इस दिसम्बर माह मे प्री लोक अदालत सीटिंगस भी करवाई…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- एथलेटिक मैदान, धर्मशाला से 25 दिसंबर को आयोजित होने वाली धर्मशाला मैराथन ऑनलाइन पंजीकरण 20 दिसंबर तक किया जा सकता है। यह जानकारी नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल ने आज यहां देते हुए कहा कि यह आयोजन खेल, स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल-पर्यटन को नई दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित यह मैराथन क्षेत्र में एक बड़ा खेल आयोजन बनने जा रही है। आयुक्त ने कहा कि इस मैराथन को भविष्य में नगर का प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला कैलेंडर इवेंट बनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि हर वर्ष 25 दिसंबर को धर्मशाला…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम, धर्मशाला में 14 दिसंबर 2025 को आयोजित किये जाने वाले आगामी टी-20 क्रिकेट मैच के दृष्टिगत एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह टी-20 मैच भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेना जाना है। इसके चलते देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य अतिथि भी इस दौरान धर्मशाला का दौरा करेंगे। इसी संभावित भीड़ और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आज एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आगजनी एवं भगदड़ की स्थिति पर आधारित एक व्यापक माॅक ड्रिल का आयोजन जिला प्रशासन कांगड़ा…