हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- विदयुत उपमंडल-2 हमीरपुर में 23 नवंबर को सेंट्रल स्कूल-1 डीटीआर में पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते सेंट्रल स्कूल तथा आस पास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
Author: Himachal Varta
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) मंडी द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की उद्यमिता एवं कौशल विकास योजना के अंतर्गत धनोटू खण्ड की घरवासड़ा पंचायत में 25 महिलाओं को 6 सप्ताह का ड्रैस मेकिंग का नि:शुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर एनएसआईसी मंडी के मुख्य प्रबन्धक लोकेश भाटिया ने महिलाओं को प्रमाण पत्र बांटे। उन्होंने प्रशिक्षु महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों और सूक्ष्म उद्योगों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महिलाओं के कौशल…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग मंडी द्वारा आज एसपीयू मंडी में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मंच प्रदान करना, सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए प्रतिभाओं का चयन करना रहा। युवा उत्सव में मंडी जिला के लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिमाचली लोक नृत्य, समूह गान, पेंटिंग, चित्रकला, कविता लेखन, भाषण प्रतियोगिता और कहानी लेखन जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। उत्सव से चयनित प्रतिभागियों को अब राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। समूह नृत्य में…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज सुंदरनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुराहल में एचपी शिवा परियोजना से जुड़े नए क्लस्टर खुराहल में चल रही गतिविधियों का गहन जायजा लिया। इस मौके पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बागवानी मंत्री ने बागवानी एवं जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को परियोजना को धरातल पर सफल रूप से कार्यान्वित करने बारे सख्त आदेश दिए। खुराहल में जापानी फल के अंतर्गत लगभग 11 हेक्टेयर क्षेत्र समाहित किया जायगा। सुंदरनगर खंड में वर्तमान में…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- ऊना जिले में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना सैकड़ों अभिभावक-विहीन और असहाय बच्चों के जीवन में नई रोशनी लेकर आई है। बीते दो वर्षों में योजना के विभिन्न प्रावधानों के तहत 3 करोड़ 63 लाख रुपये से अधिक की सहायता जारी की गई है, जिसने निराश्रित बच्चों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार दिया है। मिला सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन का संबल जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार बताते हैं कि योजना ने बच्चों के लिए सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन, तीनों ही क्षेत्रों में ठोस परिणाम दिए हैं। सामाजिक सुरक्षा मद…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खाड़ी गांव में देर रात एक ह्रदय विदारक हादसा सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की गौशाला भीषण आग की चपेट में आ गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 60 मवेशी जिंदा जल गए, जबकि दो गाय बुरी तरह से झुलस गईं। पशुपालक लायक राम पुत्र सामी को इस हादसे में अनुमानित ₹9 लाख का भारी नुकसान हुआ है। यह घटना खाड़ी गांव में लायक राम के घर से थोड़ी दूरी पर स्थित दो गौशालाओं में रात करीब 2 बजे सामने आई। आग इतनी तेजी…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने कहा कि स्वस्थ बच्चे के लिए गर्भवती महिला को सही पोषण की जानकारी उपलब्ध करवाना बेहद जरूरी है ताकि जन्म के समय कम वजन वाले बच्चे (लो बर्थ वेट) पैदा होने के मामलों को कम किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि बाल विकास विभाग के अंतर्गत चल रही योजनाओं से कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रहे इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करें। उपायुक्त ने आज यहां आयोजित हुई महिला एवं बाल विकास की जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति, पोषण तथा अभिसरण समिति , मिशन शक्ति अम्ब्रेला…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला के नाहन,सुरला, माजरा, ददाहू , नौहराधार व सराहां खंड के सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षा के लिए पार्ट टाईम आया/ हेल्पर के 131 पदों को आउटसोर्सिंग आधार पर भरने के लिए मैसर्ज स्काई लाइट एंड हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज डेरा-परोल जिला हमीरपुर द्वारा रोजगार कार्यालय के माध्यम से कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किए जाएगें। उन्होंने बताया कि खंड नौहराधार में 15 पदों के लिए उप-रोजगार कार्यालय संगडाह में 24 नवंबर, 2025 को, खंड सराहां में 20 पदों के लिए उप-रोजगार कार्यालय सराहां में 25…