Author: Himachal Varta

मंडी,  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   मंडी शहर के इंदिरा मार्केट स्थित शहीद स्मारक में जिला प्रशासन, सैनिक कल्याण विभाग, जिला पूर्व सैनिक लीग तथा डिफेंस वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 1971 भारत-पाक युद्ध की ऐतिहासिक विजय की स्मृति में 54वां विजय दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन, वीर नारियों, पूर्व सैन्य अधिकारियों, जवानों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर 1971 युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को स्मरण…

Read More

मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की सौलीखड्ड शाखा ने दुर्घटना में दिवंगत खाताधारक पवन सिंह के परिजनों को 2 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की। यह राशि मृतक की पत्नी बिंद्रा देवी को सौंपी गई। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक धनेश्वरु देवी और सहायक प्रबंधक अनिल धरवाल ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्रता से पूर्ण कर बीमा क्लेम समय पर पीड़ित परिवार तक पहुंचाने में तत्परता दिखाई। पवन सिंह प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़े हुए थे, जिसके अंतर्गत दुर्घटना में मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये की…

Read More

मंडी, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में 21 दिसम्बर को आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। अभियान के अंतर्गत जिला मंडी में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 63783 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले भर में 1103 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे, जिन पर 4454 बूथ टीम सदस्य तथा 228 पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। जो बच्चे 21 दिसम्बर को खुराक लेने से छूट जाएंगे, उन्हें 22 और 23…

Read More

हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में मादक पदार्थ चिट्टे के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन के तहत आज हमीरपुर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) के खेल मैदान से पुलिस लाइन दोसड़का ग्राउंड तक आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन का नेतृत्व किया, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने भाग लिया। इनमें भारी संख्या में विद्यार्थी, जन प्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने वॉकथॉन आरम्भ होने से पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) के खेल मैदान में उपस्थित लोगों को चिट्टे और मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ जागरूकता शपथ…

Read More

हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ );-    मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर ने महिलाओं के लिए जूट के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 14 दिवसीय शिविर आयोजित किया। इस शिविर में 25 महिलाओं ने जूट के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर के समापन अवसर पर आरसेटी के निदेशक अजय कतना, शिविर के मूल्यांकनकर्ता सोमदत्त शर्मा और गुरमीत कौर, फैकल्टी मैंबर विनय चौहान और अन्य अधिकारियों ने प्रतिभागी महिलाओं को उद्यमिता से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

Read More

ऊना,  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन में 3.69 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित श्री सतगुरु लाल दास ब्रह्मानंद भूरीवाले गरीबदासीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। 10 बिस्तरों की क्षमता वाले इस स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के लिए आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं। लोकार्पण अवसर पर वेदांताचार्य श्री सतगुरु चेतनानंद महाराज भूरीवाले जी की विशेष उपस्थिति रही। उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जनसुविधा के दृष्टिगत शीघ्र एक्स-रे मशीन स्थापित करने के निर्देश दिए। अपने…

Read More

कुल्लू,  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   जिला कुल्लू में नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रमों की कड़ी में मंगलवार को ग्राम पंचायत कलैहली के राजकीय माध्यमिक पाठशाला कलैहली तथा ग्राम पंचायत मशगां के रामेश्वरी टीचर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट शाड़ाबाई में नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने की। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नशा मुक्त हिमाचल, प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण और प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है, जिसकी सफलता के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जिला कुल्लू की 28 ग्राम पंचायतों को नशे के दृष्टिगत…

Read More

कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 21 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले Intensified Pulse Polio Immunization (IPPI) राउंड, नियमित टीकाकरण और खसरा-रुबेला (MR) उन्मूलन की तैयारियों कि समीक्षा की गई। बैठक में आगामी अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए जानकारी दी गई कि आगामी 21 दिसंबर को कुल्लू जिले के विभिन्न क्षेत्रों (आनी, बंजार, जरी, नग्गर, निरमंड और कुल्लू शहरी) में 5 वर्ष से कम आयु के कुल 30,183 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य…

Read More