बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि सरकारी स्कूलों में भी आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा उपलब्ध हो सके। राजेश धर्माणी आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम में हटवाड़ स्कूल क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले सात विद्यालयों जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ कोट,…
Author: Himachal Varta
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार ने सिविलस्टैप पब्लिकेशन एवं कोचिंग इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की गई ‘हिमाचल दर्शन’ पुस्तक का विधिवत विमोचन किया। यह पुस्तक हिमाचल एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज तथा हिमाचल एलाइड सर्विसेज की प्रीलिम्स परीक्षा के लिए उपयोगी सामग्री पर आधारित है। इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने सिविलस्टैप के एमडी विनय जोशी और विशाल ठाकुर से बात आग्रह किया कि जिला बिलासपुर की सभी लाइब्रेरियों में ‘हिमाचल दर्शन’ पुस्तक सहित करंट अफेयर्स की मैगजींस हर महीने निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बिझड़ी ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी तथा समताणा कलां में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन जागरुकता कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियांे को किशोरावस्था के मानसिक तनाव से निपटने के उपाय सिखाए गए और उन्हें भावनात्मक परामर्श प्रदान किया गया। दोनों कार्यक्रमों में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए मनोविज्ञानी एवं काउंसलर शीतल वर्मा ने कहा कि हम जब भी अपनी कोई बात रखें तो दूसरों की बात को भी ध्यान से सुनना चाहिए तथा तुरंत निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए और…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना और सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब तबके तक पहुंचाना किसी भी सरकार की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता को दर्शाता है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा हाल ही में दूध के दामों में की गई बढ़ोतरी ने छोटे पशुपालकों के लिए आय के नए रास्ते खोले हैं। ऊना जिला के कई पशुपालक इस बदलाव का लाभ उठाते हुए अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर रहे हैं। चुरूडू गांव के विजय कुमार इसी परिवर्तन का एक सफल उदाहरण हैं, जिन्होंने डेयरी व्यवसाय को अपनाकर गांव में प्रेरणादायक…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला मुख्यालय ऊना में व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। जिलाधीश ऊना जतिन लाल और एसपी अमित यादव पुलिस तथा नगर निगम अधिकारियों की टीम के साथ स्वयं फील्ड में उतरे। टीम ने मुख्य बाजार से हाईवे तक लगभग डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र का पैदल निरीक्षण किया और यातायात व अतिक्रमण से जुड़ी स्थितियों का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लोगों और दुकानदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं समझीं तथा व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने और पार्किंग नियमों का पालन करने का आग्रह किया।…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मंडी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों के दृष्टिगत आज उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें समारोह के सफल आयोजन के लिए रूप-रेखा तय करते हुए विभिन्न विभागीय अधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंपी गईं। उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित स्थल पड्डल मैदान में सभी प्रबंध समय पर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय व पूरी…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला प्रशासन मंडी ने आज शीतकालीन मौसम 2025-26 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बर्फबारी संभावित क्षेत्रों में सड़क बंद होने, बिजली और पानी की आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं तथा आपदा प्रतिक्रिया से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समय रहते मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग पूरी तैयारी रखें, पूर्व-तैयारी और प्रतिक्रिया व्यवस्था को दुरुस्त और सक्रिय बनाए रखें ताकि किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने सभी विभागों को तीन दिन…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- वन संरक्षण अधिनियम 1980 के अंतर्गत वन भूमि उपयोग परिवर्तन मामलों की समीक्षा के लिए वन स्वीकृति सलाहकार समिति की बैठक आज उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के 139 मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने जानकारी दी कि न्यायिक परिसर मंडी तथा लोक निर्माण विभाग मंडी डिवीज़न-1 के अंतर्गत तांदी–सिरिम बटाहण सड़क को भारत सरकार द्वारा वन स्वीकृति के दूसरे चरण की अंतिम मंजूरी प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ये मंजूरियां जिले में लंबित विकास कार्यों को गति देने में…