कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सक्रियता से प्रगति करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने संबंधित प्रत्येक विभाग को सक्रियता और तेजी से प्रगति करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के विकास और नागरिक सुविधाओं के लिए इन सभी उपायों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने एनएचएआई को सड़क की बहाली के लिए समानांतर रूप से दो स्थानों पर मशीनरी तैनात करके बहाली के कार्य को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सड़क पर पड़े हुए गड्ढों को भी दुरुस्त करने के निर्देश…
Author: Himachal Varta
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला मजिस्ट्रेट कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर यातायात के सुचारु प्रवाह और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक आदेश जारी किया है। आदेश में औट से जलोड़ीपास सुबह: 09:00 से 12:30 तक तथा दोपहर 02:30 से 06:00 बजे के बीच टिपर, डंपर, और अन्य भारी मोटर वाहन की आवाजाही पर प्रतिबंध का लगाया गया है यह आदेश एंबुलेंस, फायर टेंडर, और आपदा प्रबंधन वाहनों सहित आपातकालीन वाहनों पर लागू नहीं होगा। आदेश में पुलिस अधीक्षक, कुल्लू को सुगम यातायात प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित…
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपमंडलाधिकारी कल्पा एवं सदस्य सचिव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण रिकांग पिओ अमित कल्थाईक ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत जिला के रिकांग पिओ में सराय भवन, वन क्षेत्र व आस-पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अमित कल्थाईक ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत साडा परिसर में फैले कचरे को एकत्रित कर उचित निपटान किया गया और लोगों से आग्रह किया गया कि कूड़ा-कचरा खुले में न फेंके और साडा द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही निपटान करें। इसके अलावा दैनिक…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- ज़िला बाल संरक्षण इकाई मण्डी द्वारा बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया को समझाने बारे एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों और स्वयं सेवी संस्थानों के करीब 50 सक्रिय सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में जिला बाल संरक्षण अधिकारी एन. आर. ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा दतक ग्रहण अधिनियम 2022 को सरल एवं पारदर्शी बनाया गया है। इसके अंतर्गत कोई भी दंपति, एकल महिला या पुरुष बच्चा गोद ले सकता है। दतक ग्रहण की प्रक्रिया की शुरुआत सेंट्रल अडॉप्शन रिसोर्स ऑथोरिटी की वेबसाइट से ऑनलाइन होती है। इसके अलावा नजदीक…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव टालकर संवैधानिक संकट खड़ा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनवरी के अंत में पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है और यदि समय पर चुनाव नहीं करवाए तो पंचायत की समय सीमा समाप्त होने के बाद पंचायत के कामकाज में संवैधानिक संकट खड़ा हो जाटएगा। विनय गुप्ता ने कहा प्रदेश की सुक्खू सरकार ने पिछले तीन वर्षों के दौरान प्रदेश की जनता के साथ केवल ठगी की है और विकास के नाम…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-केंद्र सरकार की पीएम उषा योजना के तहत प्रदेश के सबसे पुराने कॉलेजों में शुमार डॉ वाई एस परमार नाहन कॉलेज की छात्राओं को हॉस्टल सुविधा मिलने जा रही है। इस हॉस्टल के बनने से यहां दूरदराज इलाकों से कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को सुविधा मिल पाएगी। कॉलेज नाहन के प्राचार्य डॉ विभव शुक्ला ने बताया कि कॉलेज परिसर में केंद्र सरकार की पीएम उषा योजना के तहत 9.50 करोड़ रुपए की लागत से गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है जिस पर करीब 3 करोड़ रुपए की राशि अभी तक खर्च…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- संविधान दिवस के उपलक्ष्य में राज्य अनुसूचित जाति आयोग के रामपुर स्थित कार्यालय में बुधवार को एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग के सदस्य अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा ने की। इस अवसर पर सदस्य सचिव विनय मोदी सहित आयोग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में श्री मल्होत्रा ने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए विशेष रूप से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर की अद्भुत दूरदृष्टि, अथक परिश्रम और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता के कारण…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :- उपमण्डल सरकाघाट के तहत आने वाले सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को 15 दिसम्बर तक केवाईसी अनिवार्य रूप से पूरी करवानी होगी। तहसील कल्याण अधिकारी सरकाघाट जगदीश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि निर्धारित तिथि तक केवाईसी प्रक्रिया पूरी न करने पर संबंधित पेंशनरों की पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि केवाईसी का उद्देश्य पेंशन प्रणाली को पारदर्शी बनाना और अपात्र लाभार्थियों की पहचान करना है। विभाग द्वारा यह कार्य चरणबद्ध तरीके से सभी उपमण्डलों में चलाया जा रहा है। इसके लिए पेंशनर अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केन्द्र में…