मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- कहते हैं, एक किताब, इनसान की ज़िंदगी बदल सकती है। करसोग में, ज़िंदगी बदलने का ये मौका अब पहले से भी ज़्यादा करीब है। ज़िला प्रशासन मंडी लेकर आया है, “अपना पुस्तकालय”, एक ऐसा स्थान, जहाँ किताबें सिर्फ पढ़ी नहीं जातीं, महसूस की जाती हैं। अपना पुस्तकालय, सिर्फ पढ़ने की जगह नहीं, ज्ञान का एक खुला दरवाज़ा है। यहां युवा किताबों की दुनिया से दोस्ती कर, अपने सपनों को नया आकार देने में जुटे हैं। देवदार की खुशबू, पहाड़ की स्वच्छ हवा और शांत वातावरण से भरपूर करसोग कस्बा वर्षों से शिक्षा के…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने विकास खण्ड शिलाई की ग्राम पंचायत जरवा-जुनैली की प्रधान आशा देवी को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी पाये जाने पर ग्राम पंचायत जरवा-जुनैली के प्रधान पद से तत्काल हटाने के आदेश जारी किए है। छह वर्ष की कालावधि के लिए पंचायत के पदाधिकारी के रूप मे निर्वाचित होने के लिए निर्रहित (अयोग्य) करने के भी आदेश जारी किए है। उपायुक्त ने यह भी आदेश जारी किए है कि वह दुरूपयोग की गई 12,99,607 रुपये की धनराशि को तुरंत पंचायत निधि खाते में जमा करवाना सुनिश्चित करें। इसके…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर विश्व विजेता युवा खिलाड़ियों के साथ घोर अन्याय और पक्षपात करने का आरोप लगाया है। विनय गुप्ता ने कहा कि वर्ल्ड कप जीतने वाली क्रिकेट टीम की हिमाचल से संबंध रखने वाली क्रिकेट खिलाड़ी को तो मुख्यमंत्री 24 घंटे के अंदर फोन करके उन्हें बधाई भी देते हैं और साथ में एक करोड रुपए की इनाम राशि देने की भी घोषणा करते हैं परंतु दूसरी ओर विश्व में भारत का परचम लहराने वाली खो-खो और कबड्डी खिलाड़ियों को इस सरकार ने…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा ज़िला के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तंगरोटी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन शिकायतें सुनी। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय महिला मंडलों के लिए एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने रामेड़-तंगरोटी सम्पर्क मार्ग, तंगरोटी सम्पर्क मार्ग की टारिंग और निकटवर्ती सड़क मार्गों के लिए भी धनराशि जारी करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कांगड़ा जिला को राज्य की पर्यटन राजधानी घोषित किया है, जिसके दृष्टिगत क्षेत्र में अनेक पर्यटन परियोजनाओं को साकार रूप…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र ताल में छंटनी की गई 20 भेड़ों की नीलामी 9 दिसंबर को सुबह 11 बजे प्रजनन प्रक्षेत्र के परिसर में की जाएगी। पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सतीश कपूर ने बताया कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति को दस हजार रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी। सफल बोलीदाता को भेड़ों को छह घंटे के भीतर प्रजनन प्रक्षेत्र के परिसर से बाहर ले जाना होगा। इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस को दोपहर बाद 3 बजे से सायं 5 बजे तक प्रजनन प्रक्षेत्र में आकर भेड़ों का अवलोकन…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- बड़सर, बुंबलू, फाहल, हड़ेटा, भेवड़ और तेछ में स्थित वन विभाग के परिसरों में रखी गई लकड़ी की नीलामी प्रक्रिया 5 दिसंबर को सुबह साढे ग्यारह बजे वन रेंज कार्यालय नादौन में पूर्ण की जाएगी। वन विभाग के उप अरण्यपाल कार्यालय हमीरपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोली में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति को एक हजार रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी। सफल बोलीदाता को मौके पर ही बोली की पूरी राशि सभी करों सहित जमा करवानी होगी तथा 30 दिनों के भीतर यह लकड़ी उठानी होगी। अधिक जानकारी के लिए वन…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए है कि शीत ऋतु के दृष्टिगत विभिन्न तैयारियां पूर्ण रखें और आवश्यक सूचनाएं आमजन तक समय पर पहुंचाएं। मनमोहन शर्मा आज यहां शीत ऋतु की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने धर्मशाला से ऑनलाइन इन तैयारियों की जानकारी के लिए सभी उपायुक्तों से फीडबैक प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने कहा कि आपदा की जानकारी देने एवं प्रबंधन के लिए किसी भी समय टोल फ्री नम्बर 1077 पर…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लि. से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब सभी विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली के बिल की कागज़ी प्रति घर पर उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। उपभोक्ता अपने बिल हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लि. की मोबाइल ऐप अथवा वेबसाइट पर देखकर ही डाउनलोड कर सकते हैं। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल सोलन के सहायक अभियंता हिमांशु मेहता ने दी। हिमांशु मेहता ने कहा कि उपभोक्ता अपने विद्युत बिल का भुगतान अपनी सुविधा के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लि. की बिल भुगतान ऐप, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लि. की अधिकारिक…