किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला युवा कार्यालय किन्नौर द्वारा आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर वर्ष पर सरदार 150 यूनिटी मार्च का सफल आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ में किया गया। इस कार्यक्रम में सहायक आयुक्त डॉ. ओ. पी. यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर सरदार वल्लभभाई पटेल जी को श्रद्धांजलि देकर की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पदयात्रा रहा, जिससे मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया तथा सभी विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से पदयात्रा के माध्यम से सरदार पटेल के विचारों और राष्ट्रीय…
Author: Himachal Varta
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर आज सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग के जिला कल्याण कार्यालय किन्नौर द्वारा जिला के रिकांग पियो स्थित बचत भवन में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से सक्षम लोगों को राष्ट्र व समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को सरकारी नौकरी में 4 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। इसके…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के धर्मशाला में एंटी-चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन का नेतृत्व किया। यह वॉकथॉन दाड़ी ग्राउंड से शुरू होकर पुलिस ग्राउंड में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। वॉकथॉन के दौरान बच्चे नशा विरोधी नारे लगाते हुए ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। मुख्यमंत्री स्वयं दाड़ी ग्राउंड से पुलिस ग्राउंड तक बच्चों के साथ पैदल चले। कई स्थानों पर उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उन्हें इस लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने के…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- आज के युवाओं को संसदीय कार्य प्रणाली का ज्ञान जरूरीः कुलदीप पठानिया । धर्मशाला आज दिनाँक 01 दिसम्बर, 2025 को अपराह्न 1:45 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुलेल, ब्लॉक भटियात के छात्र छात्राओं ने तपोवन विधानसभा में सदन की कार्यवाही देखने से पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की। गौरतलब है कि ये स्कूली बच्चे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के निर्वाचन क्षेत्र से सम्बन्ध रखते हैं। विधान सभा अध्यक्ष ने सभी छात्र – छात्राओं को सदन में आज होने वाली कार्यवाही तथा देश की लोकतान्त्रिक प्रणाली से अवगत करवाया।…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला में शक्ति सदन संचालन के लिए गैर सरकारी संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए है। उन्होंने बताया कि जिला की इच्छुक पंजीकृत संस्थाएं अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों सहित सम्बन्धित जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी या जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में आगामी 31 दिसम्बर तक जमा कर सकते है। उपायुक्त ने बताया कि शक्ति सदन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आश्रय, परामर्श, पुनर्वास तथा अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाना है। जिनके संचालन के…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- तहसील कल्याण अधिकारी (सदर) चंदन गुलेरिया ने आज यहां बताया कि सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों के लिए ई-केवाईसी (आधार–पेंशन लिंकिंग प्रक्रिया) अब अनिवार्य कर दी गई है। उन्होंने सभी पेंशनधारकों से अनुरोध किया है कि वे 15 दिसंबर, 2025 से पूर्व अपनी ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण कर लें। निर्धारित तिथि के बाद जिन लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूरी नहीं होगी, उनकी पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी, जिससे लाभार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है तथा लाभार्थी अपने निकटतम आँगनवाड़ी केंद्र में आधार कार्ड…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त अपूर्व देवगन आज पुलिस लाईन मंडी में आयोजित नार्को समन्वय समिति (एनकॉर्ड) की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने नशे के विरुद्ध जारी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए व्यापक जन सहयोग पर बल दिया। बैठक में पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियों के गठन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि नशे के विरुद्ध अभियान को और विस्तार देते हुए पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके तहत पंचायत स्तर पर समन्वय समितियां गठित की जा रही हैं। इन समितियों के सहयोग से…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर आज नागरिक चिकित्सालय करसोग में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने एचआईवी/एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करते हुए बताया कि समय पर जांच, सुरक्षित व्यवहार और जागरूकता ही संक्रमण से बचाव का प्रमुख उपाय है। डॉ. गोपाल चौहान ने विस्तृत रूप से बताया कि यह बीमारी कैसे फैलती है, इसके मुख्य कारण क्या हैं और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है। उन्होंने अस्पताल के सभी कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में जागरूक करते…