Author: Himachal Varta

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 05 दिसम्बर, 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 05 दिसम्बर, 2025 को प्रातः 09.30 बजे से सांय 05.30 बजे तक आयकर कार्यालय, बी.एस.एन.एल. कॉलोनी, शिव मंदिर के समीप न्यू कथेड़ एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 09.30 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक तथा सांय 04.30 बजे से सांय 05.30 बजे तक सूर्य विहार, खुंडीधार,…

Read More

सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला के समस्त बैंकों को ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए कृषि आधारित क्षेत्र तथा पशुपालन में अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाना चाहिए ताकि ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर रोज़गार के बेहतर अवसर सृजित किए जा सकें। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति की 181वीं त्रैमासिक बैठक तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की 53वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत के प्रत्येक वार्ड को बैंकिंग तथा…

Read More

मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    प्राइवेट व्हीकल श्रेणी के वाहनों की पासिंग प्रक्रिया को और अधिक सुगम, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से आरटीओ मंडी में 19 दिसंबर को विशेष व्यवस्था लागू की जाएगी। इस दिन केवल प्राइवेट वाहनों की ही पासिंग की जाएगी। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य पासिंग कार्यों में भीड़भाड़ को नियंत्रित करना, अनावश्यक प्रतीक्षा से जनता को राहत प्रदान करना तथा संपूर्ण प्रक्रिया को समयबद्ध और सुविधाजनक बनाना है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मंडी नवीन कुमार ने बताया कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी वाहन मालिकों…

Read More

मंडी   ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 5 और 6 दिसंबर को मंडी जिले के दौरे पर रहेंगे। मंत्री 5 दिसंबर को धर्मशाला से दोपहर 1.30 बजे प्रस्थान करेंगे और सायं 5.30 बजे मंडी पहुंचेंगे। आगमन उपरांत वे परिधि गृह मंडी में सायं 6 बजे आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें 11 दिसम्बर को पड्डल मैदान में होने वाले आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। दौरे के दौरान मंत्री 6 दिसम्बर की सुबह 9 बजे पड्डल मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे और…

Read More

कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     हिमाचल प्रदेश और भारत में दिव्यांग अधिकारों के क्षेत्र के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। साम्फिया की संस्थापक एवं कार्यकारी निदेशक डॉ. श्रुति मोरे भारद्वाज को भारत के राष्ट्रपति द्वारा “राष्ट्रीय पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया गया। डॉ. श्रुति को “दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास पेशेवर” श्रेणी में चयनित किया गया है। यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश के दुर्गम और पर्वतीय क्षेत्रों में बच्चों की विकासात्मक विकलांगताओं के लिए उनके…

Read More

शिमला  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज जुब्बल उपमंडल के तहत झडग में आयोजित शांत महायज्ञ में शामिल हुए। इस महायज्ञ का आयोजन 4 से 6 दिसम्बर तक किया जा रहा है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे और नागेश्वर देवता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि लगभग 54 वर्षों बाद इस ऐतिहासिक पल के हम सब साक्षी बने है और देव संस्कृति और देव परंपरा के कारण ही हमारे प्रदेश को देव भूमि के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि उनका झड़ग क्षेत्र से एक पारिवारिक और…

Read More

 शिमला  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   सुन्नी डिग्री कॉलेज में वीरवार को प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी अगर स्वस्थ नहीं होगी तो समाज के लिए अच्छा नहीं है। नशे के कारण युवा पीढ़ी का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। हिमाचल में चिट्टे के मामलों में पीछे एक दशक में काफी तीव्रता दर्ज की गई है। जिला शिमला में इसके खिलाफ पुलिस ने ‘मिशन भरोसा’ भी लांच किया है जिसके तहत बड़े-बड़े अंतर्राज्यीय चिट्टे तस्करों को…

Read More

शिमला  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    पिछले एक साल से लंबित निशानदेही के मामलों पर उपायुक्त का कड़ा रुख उपायुक्त ने कहा कि निशानदेही में की देरी तो फील्ड स्टाफ पर होगी कार्रवाई उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने सुन्नी उपमंडल के तहत पटवारियों के साथ वीरवार को खंड विकास कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में विशेष बैठक की। उपायुक्त ने पटवारियों के रिकॉर्ड को बैठक में क्रॉस चेक किया। उपायुक्त ने हर पटवार सर्कल में लंबित निशानदेही के मामलों की रिपोर्ट ली। जब उपायुक्त ने रजिस्टर चेक किए तो कई जगह दो-दो साल से भी निशानदेही नहीं हो पाई है।…

Read More