ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- ऊना जिले के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण और सुव्यवस्था स्थापित करने की जिला प्रशासन की कवायद लगातार जारी है। इन्हीं प्रयासों के तहत उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को मैहतपुर बाजार का दौरा किया। उन्होंने मैहतपुर के मुख्य बाजार से लेकर पीएचसी बसदेहदा तक क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया और मेहतपुर बैरियर से इंडस्ट्रियल एरिया तक प्रस्तावित नो पार्किंग–नो वेंडिंग जोन के लिए संभावित स्थलों का भी जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि यह व्यवस्था पहले ही ऊना शहर और बंगाणा मुख्य बाजार में लागू की जा चुकी है। इसे…
Author: Himachal Varta
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि जिले में समग्र वित्तीय समावेशन, वार्षिक ऋण योजना की प्रगति और सीडी रेशो में सुधार के लिए बैंकों को तेज और परिणाम आधारित कार्यप्रणाली अपनानी होगी। डीएलआरसी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऋण वितरण अभियान को गति दी जाए और आगामी तिमाही में सीडी रेशो को निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचाने हेतु ठोस रणनीति तैयार की जाए। यह बैठक आज यहाँ डीआरडीए सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई । उन्होंने कहा कि कृषि, पशुपालन, उद्यमिता और स्वयं…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :- सदर उपमण्डल में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट 18 दिसम्बर को छोटा पड्डल स्थित बैडमिंटन कोर्ट के सामने वाली सड़क पर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम सदर मंडी रुपिंदर कौर ने दी। एसडीएम ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना फॉर्म फोटो सहित पूर्ण रूप से भरकर तथा निर्धारित फाइल सहित लेकर उपस्थित हों। बिना फोटो, बिना फाइल और अधूरे भरे फॉर्म किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि टेस्ट के लिए स्लॉट बुकिंग 12 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से Parivahan.gov.in के माध्यम से…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन मंडी द्वारा चलाई जा रही अनूठी पहल ‘देई 2.0’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों में वृत स्तरीय किशोरी मेलों का आयोजन शुरू हो गया है। इन मेलों का उद्देश्य किशोरियों के समग्र विकास, शिक्षा, सुरक्षा, मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर जितेंद्र सैनी ने दी। इसी श्रृंखला के तहत आज वृत कटौला द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बागी में वृत्त स्तरीय किशोरी मेले का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमराज…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 07 दिसम्बर, 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 07 दिसम्बर, 2025 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक सेंटर प्राइम मॉल (हवेली), शांडिल निवास, सेंट ल्यूक्स स्कूल, एस.आई.एल.बी., जौणाजी मार्ग, शूलिनी नगर, शक्ति नगर, शिल्ली मार्ग, मोहन कॉलोनी, शर्मा बैंकट हॉल, चम्बा अपार्टमेंट, चैस्टर हिल्स, पुलिस चौकी, वेल्फेयर ऑफिस, माया राम डिपो, पुराना डाक कार्यालय, मोहन पार्ट, अल्पाइन अपार्टमेंट एवं आस-पास…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त अमरजीत सिंह ने वीरवार को यहां हमीर भवन में आयोजित एक बैठक के दौरान प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने पर 11 दिसंबर को मंडी में आयोजित होने वाले जन संकल्प सम्मेलन के लिए जिला हमीरपुर से जाने वाले वाहनों के बारे में भी सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन के लिए जिले के सभी उपमंडलों से बड़ी संख्या में लोग छोटे और बड़े वाहनों से रवाना होंगे। इनमें विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी भी शामिल होंगे। उपायुक्त ने संबंधित…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला बिलासपुर में बढ़ती बेसहारा पशुओं और कुत्तों की समस्या पर नियंत्रण स्थापित करने और व्यापक समाधान के लिए कार्य योजना तैयार करने को लेकर आज उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला के सभी शहरी निकायों के अधिकारियों सहित पशुपालन, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने बैठक में कहा कि जिला के शहरी निकायों और फोरलेन क्षेत्र में बेसहारा पशुओं तथा कुत्तों की बढ़ती संख्या जनसुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन रही है। उन्होंने…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- एकल नारी शक्ति संगठन से संबंधित जनसुनवाई बैठक वीरवार को बचत भवन ऊना में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की। बैठक में हरोली, अंब, गगरेट और ऊना ब्लॉक की महिलाएं उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान उपायुक्त ने एकल नारी शक्ति संगठन से जुड़ी महिलाओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ग़रीब बच्चों के लिए उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग सुविधा ज़िला प्रशासन की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि शिक्षा…