नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ): जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौहान मैदान में चल रही 46 वीं हिमाचल प्रदेश सीनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) के दूसरे दिन चौगान मैदान में रोमांचक । खेले गए।रविवार को कार्यक्रम में पार्षद योगेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि कर्नल मंजीत कटोच, रीजनल डायरेक्टर ईएसआईसी बद्दी जिला सोलन विशेष अतिथि के रूप में पधारे।इस अवसर पर बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा और सीईओ अजय सूद भी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि कर्नल मंजीत कटोच ने खिलाड़ियों को उत्साहवर्धक शब्दों से प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार के उस बयान को हास्यास्पद और मुंगेरीलाल का हसीन सपना करार दिया है जिसमें विनय कुमार ने कांग्रेस सरकार की 3 वर्षों की मण्डी रैली को मिशन रिपीट की संकल्प रैली बताया है । मेलाराम शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर फ्लाप रही है और इसका असर हरियाणा और बिहार के विधानसभा चुनाव में साफ देखा जा चुका है जहां कांग्रेस का सुपड़ा ही साफ हो गया है। भाजपा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उद्योग, संसदीय मामले, श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पश्मी में श्री चालदा महासू महाराज की प्रवास यात्रा के शुभारंभ के लिए उत्तराखंड के दसऊ में श्री चालदा महासू महाराज के मंदिर पंहूचे। इस अवसर पर उद्योग मंत्री जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र व पश्मी मंदिर कमेटी के सदस्यों तथा क्षेत्र के अन्य व्यक्तियों के साथ पंहूचे। दसऊ में चालदा महासू महाराज मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा उद्योग मंत्री, पश्मी मंदिर कमेटी के सदस्य तथा शिलाई क्षेत्र के विभिन्न गांवो के सदस्यों का स्वागत किया। उद्योग मंत्री ने कहा की जिला…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उप मुख्यसचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि तपोवन में आयोजित शीतकालीन सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है इस बार तपोवन विस परिसर के इतिहास में आठ दिन का सबसे लंबा सत्र आयोजित करने का रिकार्ड भी बन गया है इसके साथ वर्ष 2016 के बाद वर्ष कलेंडर में 35 बैठकें भी पूर्ण की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रदेश के सरकार तथा गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के लगभग 1700 बच्चों ने सदन की कार्यवाही को देखा है जो आज के युवा की लोकतान्त्रिक प्रणाली के प्रति श्रद्धा व उत्सुकता को…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री नैना देवी जी में मंदिर न्यास की स्थापना के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर 16 व 17 दिसंबर 2025 को श्री नैना देवी जी में मंदिर न्यास स्थापना दिवस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से इस महोत्सव को वार्षिक महोत्सव के रुप में हर वर्ष मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान उपमंडल स्तर पर शैक्षणिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्य रुप से भाषण, श्लोक, विज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उन्होंने…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- अपराजिता अनाथालय संस्थान भगेड़ में है सुरक्षित, जैविक माता-पिता या कानूनी अभिभावक कर सकते हैं सपंर्क बिलासपुर, 06 दिसम्बर: जिला बाल संरक्षण अधिकारी बिलासपुर सत्या चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को राजकीय प्राथमिक पाठशाला श्री नैना देवी जी, तहसील श्री नैना देवी जी, जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) के निकट एक दस वर्षीय बालक सावन को चाइल्ड हेल्पलाइन बिलासपुर द्वारा रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह बालक बाल देखरेख संस्थान ‘अपराजिता अनाथालय संस्थान’, भगेड़ में सुरक्षित रूप से रह रहा है। यदि इस बालक के…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :- हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने शनिवार को दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी करते हुए पटवारियों के 530 पदों और सहायक स्टाफ नर्स के 312 पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों से 16 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन का वेब लिंक 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 16 जनवरी 2026 रात 11.59 मिनट तक खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि दोनों अधिसूचनाएं आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दी गई हैं।
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :- सशस्त्र सेना झंडा दिवस की पूर्व संध्या पर उपायुक्त अमरजीत सिंह और जिला के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न युद्धों एवं सैन्य ऑपरेशनों में शहीद या घायल हुए सैनिकों तथा उनके परिजनों की सहायता के लिए अंशदान किया। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर (सेवानिवृत्त) मनोज राणा ने उपायुक्त को सशस्त्र सेनाओं का झंडा लगाया तथा उनसे अंशदान प्राप्त किया। जिला के अन्य अधिकारियों ने भी अंशदान दिया। इस अवसर पर भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना के सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने…