Author: Himachal Varta

मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय प्रयोगशाला सुंदरनगर द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुंदरनगर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विजय चौधरी ने की। वहीं उप प्रधानाचार्य सीता राणा तथा क्षेत्रीय प्रयोगशाला राज्य प्रदूषण बोर्ड सुंदरनगर के प्रभारी वैज्ञानिक अधिकारी चमन लाल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 35 से 40 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभारी वैज्ञानिक अधिकारी चमन लाल ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस 2025 की थीम — “पहाड़ों और उससे आगे पानी, भोजन…

Read More

 मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मण्डी के पड्डल मैदान में आयोजित जन संकल्प रैली के दौरान पिछले तीन वर्षों के घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए बताया कि किस तरह प्रदेश सरकार ने राज्य में आर्थिक, राजनीतिक और प्राकृतिक चुनौतियों का दृढ़ता से सामना किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार नेे पांच वर्षांे के वित्तीय कुप्रबन्धन से प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ा। वर्तमान प्रदेश सरकार को इस कर्ज को चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है। यही नहीं, कर्मचारियों के एरियर की अदायगी का…

Read More

मंडी   ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    मंडी में आयोजित जन संकल्प सम्मेलन के दौरान आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं और महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों के तहत लाभार्थियों को लाभ वितरित किए। उन्होंने सामुदायिक राहत केन्द्र राहकोट थुनाग जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने माईडीड पोर्टल का लोकार्पण, नक्शा योजना का शुभारम्भ, डिजिटली साइनड एवं अपडेटेड जमाबंदी मॉडयूल का लोकार्पण, भू-नक्शा 5.0 का शुभारम्भ तथा ग्रामीण बैंक के ‘लोगो’ का अनावरण भी किया। उन्होंने रविंद्र नाथ टैगोर राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में बास्केटबॉल खेल छात्रावास (बालिका) का लोकार्पण भी किया।…

Read More

सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक राहुल जैन ने आज यहां उन ग्राम पंचायतों व लाभार्थियों को सम्मानित किया जिन्हें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के मानदण्डों के अनुसार व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालय की श्रेणी में श्रेष्ठ आंका गया है। राहुल जैन ने इस अवसर पर कहा कि यह चयन 19 नवम्बर, 2025 से 10 दिसम्बर, 2025 तक कार्यान्वित किए गए ‘हमारा शौचालय हमारा भविष्य’ अभियान के तहत किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत ज़िला में व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्थलों पर शौचालयों की साफ-सफाई व मुरम्मत के…

Read More

सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन सोलन द्वारा मादक पदार्थ चिट्टे के विरूद्ध चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के अंतर्गत ‘चिट्टा मुक्त सोलन’ अभियान कार्यान्वित जा रहा है। अभियान के तहत 15 अक्तूबर, 2025 से 31 मार्च, 2025 तक विस्तृत गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य ज़िला में जन-जन को मादक पदार्थों के विरूद्ध जागरूक करना, मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना और पीड़ितों का पुनर्वास सुनिश्चित बनाना है। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। उन्होने कहा कि अभियान के तहत…

Read More

ऊना( हिमाचल वार्ता न्यूज)  हिमाचल सरकार की एंटी-चिट्टा मुहिम को और गति देने तथा ऊना जिले को चिट्टा-मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को डीआरडीए सभा कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जिले के सभी कॉलेजों  के प्रिंसिपल और आईटीआई संस्थानों के संचालक, प्रधानाचार्य और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने चिट्टे के उन्मूलन में शिक्षण संस्थानों की भूमिका  को अहम बताते हुए इसे लेकर एक संगठित, सुदृढ़ और व्यवहारिक रणनीति बनाने पर जोर दिया । उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी जीती जा सकती है जब शैक्षणिक संस्थान, अभिभावक,…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-राज्य परिवहन विभाग ने सुबे के तय उपमंडलो में ई-रिक्शा सेवा शुरु करने के लिए केबिनेट के फ़ैसले के बाद अब सम्बंधित उपमंडलो में ई- रिक्शा चलाने के लिए परमिट जारी के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के बाद अब परमिट के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू होगी। परमिट जारी करने के लिए सम्बंधित क्षेत्रीय परिवहन प्रधिकर्णो को अधिकृत कर दिया गया है। इस कड़ी में ज़िला सिरमौर के नाहनमें 15 राजगढ़ में 2 परमिट जारी होने है। इसके अलावा पालम पुर 30,धर्मशाला, मैक्लोडगंज 36,चम्बा 5,भटियात 9, कल्पा रिकोंगपियो 15, सांगला…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-महिला कबड्डी विश्व कप में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाली सिरमौर जिला की तीन महिला कबड्डी खिलाड़ियों का जिला में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। महिला खिलाड़ियों के स्वागत के लिए सिरमौर जिला कबड्डी एसोसिएशन द्वारा शिलाई क्षेत्र के रोनाहट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ मालाएं पहनाकर क्षेत्र बेटियों का स्वागत किया। गौरतलब है कि भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रही रितु नेगी ,उप कप्तान पुष्पा राणा और खिलाड़ी साक्षी शर्मा शिलाई क्षेत्र से ही ताल्लुक रखती है। …

Read More