काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम, धर्मशाला में 14 दिसंबर 2025 को आयोजित किये जाने वाले आगामी टी-20 क्रिकेट मैच के दृष्टिगत एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह टी-20 मैच भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेना जाना है। इसके चलते देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य अतिथि भी इस दौरान धर्मशाला का दौरा करेंगे। इसी संभावित भीड़ और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आज एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आगजनी एवं भगदड़ की स्थिति पर आधारित एक व्यापक माॅक ड्रिल का आयोजन जिला प्रशासन कांगड़ा…
Author: Himachal Varta
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- सहायक अभियंता विद्युत उप मण्डल-2 रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 दिसम्बर को बिजली की लाइनों की आवश्यक मुरम्मत के चलते बिलासपुर शहर के साथ लगते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक रुप से बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र आईटीआई चौक तथा औद्योगिक क्षेत्र तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रुप से बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि शटडाउन मौसम पर निर्भर रहेगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के संयुक्त सचिव मीरा मोहंती ने की, जबकि जिला बिलासपुर से बैठक का संचालन उपायुक्त राहुल कुमार ने किया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना वर्तमान में देश के 100 चयनित जिलों में लागू की जा रही है, जिनमें हिमाचल प्रदेश से बिलासपुर एकमात्र चयनित जिला है। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों की पैदावार बढ़ाने, कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :- प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए चिट्टा विरोधी अभियान के तहत 16 दिसंबर को आयोजित किए जाने वाले मैगा वॉकथॉन के रूट में आंशिक बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में यह मैगा वॉकथॉन शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर सेकंडरी स्कूल के मैदान से आरंभ होकर नादौन चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार, भोटा चौक और हथली खड्ड पुल से गुजरता हुआ दोसड़का स्थित पुलिस मैदान में समाप्त होगा। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को जिला के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज मंडी शहर के लिए ऊहल नदी से निर्मित पेयजल आपूर्ति योजना के तहत सकोर गांव के समीप पाइप लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को इस मुख्य पाइप लाइन के स्थिरीकरण के लिए स्थायी समाधान करने तथा शहर के लोगों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उहल नदी से मंडी शहर की मुख्य पेयजल योजना के तहत हाल की जल त्रासदी में पहाड़ दरकने से 28 कि.मी लाइन कई जगह बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही थी। इसके समाधान…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- राज्य खाद्य आयोग हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. एस. पी. कत्याल की अध्यक्षता में आज जिला मंडी में खाद्य सुरक्षा, पोषण कार्यक्रमों और उचित मूल्य दुकानों की कार्यप्रणाली को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए अनेक दिशा-निर्देश जारी किए। डॉ. कत्याल ने नागरिक आपूर्ति के माध्यम से उपलब्ध करवाए जा रहे खाद्यान्न के सैंपल एकत्र करने के लक्ष्यों में वृद्धि करने को कहा, ताकि उपभोक्ता को उच्च गुणवत्ता का खाद्यान्न मिल सके। उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता की नियमित जांच, विद्यालयों…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- रविंद्रनाथ टैगोर राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में सरदार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतर – महाविद्यालय महिला एवं पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता – 2025 का आज भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चन्द्रशेखर उपस्थित रहे। विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास, शारीरिक मजबूती और टीमवर्क की बुनियाद हैं। बेटियों ने जिस अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया है, वह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक और सह-पाठ्यचर्या (co-curricular) प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।मुख्य अतिथि उपायुक्त कुल्लू ने अपने संबोधन में छात्राओं को कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने के महत्व पर जोर दिया, तथा उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर विभिन्न विषयों, खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त ने दीप प्रज्वलन कर किया और छात्राओं ने इस अवसर पर…