मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नून फूड एलएलसी (किराना एवं खाद्य वितरण) के लिए डिलीवरी राइडर्स तथा वेयरहाउस हेल्पर के पदों पर भर्ती के लिए मंडी और कुल्लू जिलों के पूर्व पंजीकृत आवेदकों के साक्षात्कार 18 दिसंबर ) को आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी (खलियार) में सुबह 10 बजे से लिए जाएंगे। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि यह भर्तियां श्रम, रोजगार एवं ओवरसीज प्लेसमेंट विभाग, हिमाचल प्रदेश के माध्यम से हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) द्वारा जेएसडीसी ग्रुप ऑफ कंपनीज के जरिए की जा…
Author: Himachal Varta
कुल्लू, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में बहुद्देशीय भवन में वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) एवं वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में लंबित एवं प्रगतिरत मामलों की विस्तृत समीक्षा कर उनके समयबद्ध, पारदर्शी और नियमसम्मत निस्तारण को सुनिश्चित करना रहा। बैठक में उपायुक्त ने एफसीए के अंतर्गत जिले में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि विकास कार्यों के लिए आवश्यक वन स्वीकृतियों की प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास और पर्यावरण…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय लैंगिक अभियान एक ज़मीनी स्तर पर लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए चलाया गया एक राष्ट्रीय अभियान है। इसमें स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राहुल जैन आज यहां राष्ट्रीय लैंगिक अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राहुल जैन ने कहा कि यह अभियान समाज में लैंगिक असमानता को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- प्रदेश सरकार के चिट्टा विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित किए जाने वाले मैगा वॉकथॉन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैगा वॉकथॉन के स्टार्टिंग प्वाइंट ब्वायज स्कूल के मैदान और समाप्ति स्थल दोसड़का के पुलिस मैदान तथा इसके रूट पर सोमवार को दिन भर अधिकारी और कर्मचारी सुबह से लेकर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए डटे रहे। प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने भी दोपहर बाद हमीरपुर पहुंचकर मैगा वॉकथॉन की तैयारियों की समीक्षा की। जबकि, डीजीपी अशोक…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- अदालतों में लंबित मामलों को मध्यस्थता एवं आपसी सहमति से निपटाने के लिए जिला हमीरपुर के सभी न्यायिक परिसरों में अधिवक्ताओं का पैनल तैयार करने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी शिमला के सहयोग से अधिवक्ताओं हेतु पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया है। हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी शिमला के परिसर में सोमवार को यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ हो गया, जिसमें जिला हमीरपुर के अधिवक्ता भाग ले रहे हैं। हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी के निदेशक हंसराज ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हिमाचल…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजगढ क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल महाराज के नाम पर गठित शिरगुल जनसेवा समिति समाज में “नर सेवा ही नारायण सेवा” के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए निरंतर मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। समिति ने उपमंडल पच्छाद के नारग क्षेत्र में एक अत्यंत दयनीय स्थिति से जूझ रहे परिवार की सहायता कर मानवता और करुणा की एक और मिसाल पेश की है। नारग क्षेत्र में एक दृष्टिहीन महिला, सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित उसके वृद्ध पति तथा उनके आठ वर्षीय बच्चे का परिवार आजीविका के किसी भी साधन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल, नाहन में इंग्लिश कोर विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम (Capacity Building Programme – CBP) का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन 13 तथा 14 दिसंबर 2025 को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई, जिससे वातावरण में ज्ञान, सकारात्मकता एवं शैक्षणिक गरिमा का संचार हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक एवं प्रधानाचार्या श्रीमती देविंदर साहनी ने रिसोर्स पर्सन श्री सुरेंद्र कुमार एवं श्रीमती छवि गोयल का पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप आधुनिक,…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- हिमाचल प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र परिवर्तनकारी दौर का साक्षी बन रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा से बढ़कर बच्चों के समग्र विकास को केन्द्र में रखकर योजनाओं को धरातल पर उतार रही हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इस दिशा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल मील पत्थर साबित होंगे। प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। यह स्कूल ग्रामीण परिवेश…