शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी ने कहा कि प्रदेश में किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती को अपनाने में बागवानी की प्रमुख भूमिका है। किसानों के लिए प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत आने वाली विभिन्न फसलों से संबंधित पद्धतियों की एक सूची बनाई जानी चाहिए। प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। प्रशिक्षित किसानों की प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित किए जाने चाहिए। डाॅ. बाल्दी आज यहां प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अन्तर्गत जैविक तथा शून्य बजट प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए गठित राज्य स्तरीय टाॅस्क फोर्स की बैठक…
Author: Himachal Varta
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को भाई दूज की बधाई दी है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भाई-बहन के स्नेह का यह पर्व समाज में एकता एवं भाईचारा लाने में सहायक सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि भाई दूज का यह त्यौहार जहां एक ओर भाई-बहन के प्रेम को दर्शाता है, वहीं यह समाज में प्रेम व स्नेह का संदेश भी देता है।
नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल 29 अक्तूबर 2019 को दोपहर 3 बजे जंगलाभूड में भाई दूज के अवसर पर आयोजित मेले तथा सांय 5 बजे भाई दूज मेला धौण में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि डॉ राजीव बिंदल 30 अक्तूबर को रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अतंर्गत बिरला में चोरी माता मेला में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगें।
नाहन। सहायक आयुक्त सिरमौर डा. प्रियंका चन्द्रा ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय के प्रांगण में 28 अक्तूबर, से 2 नवम्बर, 2019 तक आयोजित होने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत उपस्थित कर्मचारियों को ईमानदारी को प्रोत्साहन देने तथा भ्रष्टाचार उन्मूलन में जन सहभागिता बारे सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे देश की आर्थिक, राजनैतिक तथा समाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बडी़ बाधा है जिसके उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गो को एकजूट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सतर्क होना चाहिए तथा उसे सदैव ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा…
नयी दिल्ली/शिमला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आज नई दिल्ली में मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार ने भेंट की तथा प्रधानमंत्री को 7 व 8 नवम्बर, 2019 को धर्मशाला में आयोजित की जाने वाली ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट’ की तैयारियों के बारे में अवगत कराया। डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने गत एक वर्ष के दौरान राज्य सरकार द्वारा ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट’ को आयोजित करने के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी के बारे में प्रधानमंत्री को विस्तृत रूप से बताया तथा इस ‘मैगा मीट’ में भाग लेने वाले देशों तथा संभावित निवेश के बारे में…
नयी दिल्ली/शिमला। मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार ने आज नई दिल्ली में भारत सरकार के जनजातीय विकास सचिव दीपक खांडेकर से भेंट की। मुख्य सचिव ने भारत सरकार से राज्य की हाईड्रो परियोजनाओं को ‘लाइनअर’ परियोजनाएं घोषित करने का अनुरोध किया। उन्होंने वन मंजूरी के मामले को भी उठाया क्योंकि मंजूरी न मिलने से प्रदेश की अधिकतर विकासात्मक परियोजनाओं को कार्यान्वित करने में अनावश्यक देरी हो जाती है। सचिव जनजातीय विकास ने इन मामलों को सुलझाने के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया तथा सूचित किया कि वे इन मामलों पर…
शिमला। प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने जयराम सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाने के निर्णय की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीवाली पर महंगाई की मार का एक और तोहफा दे दिया है। कांग्रेस का कहना है कि उपचुनावों से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने पहले ही कह दिया था कि वे चुनाव के बाद प्रदेशवासियों को एक बढ़िया तोहफा देंगे, सो उन्होंने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाकर दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज शिमला में एक बयान में कहा कि डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से जहां…
मंडी। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत पात्र किसानों को हर महीने 3 हजार रुपए पेंशन मिलेगी। योजना के तहत किसानों को मामूली अंशदान पर 60 साल की आयु के बाद यह पेंशन मिलेगी। उपायुक्त इस बारे में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में कृषि विभाग की योजनाओं व बीते पौने 2 साल की उपलब्धियों को पत्रकारों के साथ साझा किया गया। कृषि विभाग मंडी के उपनिदेशक जीत सिंह ने विभाग की गतिविधियों से अवगत करवाया। ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत 18 से 40 वर्ष तक की आयु वाला कोई…