Author: Himachal Varta

शिमला। राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की बैठक आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेश में नए औद्योगिक उपक्रमों और वर्तमान औद्योगिक इकाइयाें के विस्तार के 29 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इन प्रस्तावों पर लगभग 888.24 करोड़ रुपये का निवेश होगा और लगभग 3420 लोगों को रोज़गार मिलेगा। प्राधिकरण ने आज जिन नए प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की इनमें ऊना ज़िला की हरोली तहसील के श्यामपुरा गांव में आईस क्रीम उत्पादन के लिए मैसर्ज पारस स्पाईसिज, सोलन ज़िला के नालागढ़ में बीड़ प्लासी गांव में टीशू और राईटिंग पेपर्स के…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर पच्छाद और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित बनाने के लिए इन विधानसभा क्षेत्रों के लोगों का आभार व्यक्त किया। मंत्रिमंडल सदस्यों का कहना था कि इन चुनावों के नतीजों ने राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों में लोगों के विश्वास को दर्शाया है, जोकि लोगों के कल्याण तथा राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का विकासात्मक और कल्याणकारी…

Read More

39 सीटों पर भाजपा, 31 सीटों पर कांग्रेस और 10 सीटों पर जेजेपी का कब्जा चंडीगढ़। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों के चुनाव नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमें 39 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों, 31 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों, 10 सीटों पर जेजेपी के उम्मीदवारों, हरियाणा लोकहित पार्टी के एक उम्मीदवार, इंडियन नेशनल लोकदल के एक उम्मीदवार और 7 आजाद उम्मीदवारों से जीत दर्ज की है। अटेली विधानसभा सीट का नतीजा अभी तक घोषित नहीं हुआ, अब तक भाजपा के सीताराम 15453 वोटों से बहुजन समाज पार्टी के अत्तर लाल से आगे चल रहे…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पच्छाद और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उप-चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को चुनने के लिए जनता का धन्यवाद किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विधानसभा क्षेत्रों की जनता ने वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर विश्वास जताया है जो प्रदेश के विकास और लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उप-चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के लिए भी आभार व्यक्त किया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने अब तक के लगभग दो साल के कार्यकाल…

Read More

शिमला। नागर विमानन मंत्रालय भारत सरकार ने आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सहयोग से ज़िला मंडी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है। इसके अतिरिक्त मंत्रालय ने शिमला, कांगड़ा और कुल्लू हवाई अड्डों के विस्तार को भी स्वीकृति प्रदान की। यह निर्णय आज यहां भारत सरकार के नागर विमानन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इस बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी ने भाग लिया। मुख्य सचिव ने कहा कि शिमला और कांगड़ा के हवाई अड्डों के विस्तार की…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सहयोग से ज़िला मण्डी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण तथा शिमला, कांगड़ा और कुल्लू हवाई अड्डों के विस्तार के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला तथा कांगड़ा हवाई अड्डों के विस्तार पर होने वाले व्यय को केन्द्रीय नागर विमानन मंत्रालय वहन करेगा। इसके अतिरिक्त कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण दल सर्वेक्षण के लिए प्रदेश का दौरा करेगा। जय राम ठाकुर ने राज्य में प्रस्तावित छः हेली पोर्ट…

Read More

सिरमौर। जिला आपदा प्रबंधन सिरमौर प्राधिकरण द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए ‘समर्थ-2019’ कार्यक्रम के अंतर्गत सिरमौर जिला में 11 से 23 अक्तूबर, 2019 तक विभिन्न रैलियों, पेंटिग प्रतियोगता, सलोगन प्रतियोगता व फोक मिडिया कार्यक्रमों में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की ओर से पंजीकृत सांस्कृतिक दल दालटा लोक कला मंच व लोक सांस्कृति कला मंच द्वारा गीतों व नुक्कड नाटक के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को मानसिक तौर पर किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए तैयार करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से…

Read More

नाहन। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र से श्रीमती रीना कश्यप तथा धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र से विशाल नैहरिया को उप-चुनाव में विधानसभा सदस्य के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में डा. राजीव बिंदल ने कहा कि पिछलेे 6 महीनों से दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में विधायकों के पद खाली थे। उन्होंने कहा कि दोनों निर्वाचन क्षेत्र से युवा विधायकों के चुने जाने से विकास कार्य तीव्रता के साथ शुरू होंगे तथा दोनों विधायक जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयत्न करेंगे, ऐसा उन्हें विश्वास है।

Read More