Author: Himachal Varta

शिमला। लड़कियों को उच्च अध्ययन के लिए प्रतिबंधित करने वाले कृत्रिम सामाजिक अवरोध अब समाप्त हो गए हैं, जिसके कारण लड़कियों ने आज हर क्षेत्र में पुरुषों के प्रभुत्व को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यन्त संतोषजनक है हर वर्ष लड़कियां बोर्ड परीक्षाओं में भी लड़कों को पीछे छोड़ रही हैं। आज राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां कान्वेंट जीजस एंड मैरी चेल्सी स्कूल के वार्षिक समारोह में यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस स्कूल की समृद्ध विरासत रही है और संस्थान ने उत्कृष्ट नागरिक दिए हैं जो देश और विदेश में महत्वपूर्ण पदों पर…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपनी धर्मपत्नी डाॅ. साधना ठाकुर के साथ आज यहां बालिका आश्रम टूटीकंडी में दीपावली के अवसर पर आश्रम की बालिकाओं को मिठाई, फल तथा पटाखे वितरित किए। मुख्यमंत्री ने आश्रम में रहने वाली बालिकाओं को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोशनी का यह पर्व हमें संदेश देता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि जीवन में कड़ी मेहनत से अध्ययन करके ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के कमजोर वर्गों के सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान के लिए…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश का यह पर्व प्रसन्नता और बुराई पर अच्छाई तथा अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि दीपावली का त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा और हिमाचल समृद्धि की राह पर आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली लेकर आएगा…

Read More

शिमला। राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार देर सायं धनतेरस के अवसर पर इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज अस्पताल शिमला के क्षेत्रीय कैंसर केन्द्र का दौरा किया और वहां भर्ती सभी रोगियों को कंबल और फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों की कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। राज्यपाल ने स्वयं सेवी संस्था ‘ऑल माईटी बलेसिंगस’ की ओर से मरीजों को भोजन भी बांटा। उन्होंने कहा कि ‘ऑल माईटी बलेसिंगस’ संस्था द्वारा किए जा रहे निःस्वार्थ सेवा कार्य से समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह पीड़ित मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान…

Read More

नाहन/शिमला। पच्छाद व धर्मशाला विधानसभा चुनावों में भाजपा के दोनों प्रत्याशियों को मिली जीत प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचलवासियों के कल्याण व विकास के लिए चलाए जा रहे विकासात्मक कार्यक्रमों तथा नीतियों के प्रति जनादेश है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को सम्बोधित करते हुए कही जो नवनिर्वाचित विधायक रीना कश्यप के साथ उनके सरकारी आवास ओक ओवर में उनसे मिले। मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रत्याशी को लगातार तीन बार स्पष्ट जनादेश देने के लिए पच्छाद क्षेत्र के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रवासियों का सरकार के विकासात्मक कार्यक्रमों एवं नीतियों…

Read More

शिमला। प्रदेश सरकार ने दीपावली के अवसर पर राज्य पथ परिवहन निगम कर्मचारियों के वर्षों से लम्बित पड़े वित्तीय लाभ जारी कर दिए हैं और लगभग 50 करोड़ रुपये के लाभ जारी किए गए हैं। परिवहन मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां बताया कि निगम के सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 140 से बढ़ाकर 144 प्रतिशत करने के आदेश एचआरटीसी प्रबंधन ने जारी किए हैं। मंहगाई राहत भत्ते के रूप में 8.66 करोड़ रुपये सभी कर्मचारियों का बकाया जारी करने के आदेश जारी किए गए हैं। नई पेंशन योजना के अन्तर्गत आने वाले कर्मचारियों को चार करोड़ रुपये…

Read More

नाहन। लोगों को अपने कानूनी अधिकारों बारे जानकारी होना अतिआवश्यक है ताकि उनका शोषण न हो सके यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर श्री बसन्त वर्मा ने विकास खण्ड पच्छाद की ग्राम पंचायत सिरमौरी मन्दिर में विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता करते हुए दी। इस अवसर पर श्री बंसत वर्मा ने अपने सम्बोधन में बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हर व्यक्ति को कानूनी सलाह व मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम न होने की वजह से बहुत से लोग आज भी अपने अधिकारों हेतु न्यायालय तक नही…

Read More

शिमला। प्रदेश मंत्रिमण्डल की आज यहां आयोजित बैठक में आयुष नीति-2019 को स्वीकृति प्रदान की गई, जिसके अंतर्गत लोगों को किफायती दरों पर आयुष सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए आयुष अस्पतालों और औषधालयों को स्तरोन्नत किया जाएगा। इस नीति का प्रमुख उद्देश्य द्वितीय एवं तृतीय स्तर पर आयुष चिकित्सा पद्धति को स्तरोन्नत एवं सुदृढ़ कर रोगियों को आयुर्वेद स्वास्थ्य केन्द्रों में उपचार के लिए प्रेरित करना है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। प्रदेश सरकार पहली बार हिमाचल प्रदेश राज्य आयुष नीति लेकर आई है जिसके अंतर्गत आयुष एवं आरोग्य क्षेत्र में संभावित निवेशकों के लिए आकर्षक…

Read More