Author: Himachal Varta

उत्तर-पश्चिमी हिमालयी पहाड़ी शहरों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर कार्यशाला सम्पन्न शिमला। उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के पहाड़ी शहरों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण की चुनौतियों पर दो दिवसीय कार्यशाला बुधवार सायं यहां सम्पन्न हुई। कार्यशाला के समापन पर उत्तर-पश्चिमी राज्यों के लिए आपदा प्रबन्धन की तैयारियों तथा आपदा की प्रतिक्रिया में सुधार पर चर्चा की गई। निदेशक एवं विशेष सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) डी.सी. राणा ने बताया कि कार्यशाला के दौरान विचार-विमर्श और चर्चाओं के आधार पर, उत्तर-पश्चिमी हिमालयी राज्यों की भौगोलिक संवेदनशीलता के मद्देनज़र विभिन्न महत्वपूर्ण सिफारिशें और निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्यों के लिए एक…

Read More

भाजपा की उम्मीदवार रीना कश्यप विजयी राजगढ़। पच्छाद विधान सभा उप चुनाव की मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 113 बूथों पर हुए मतदान की मतगणना का कार्य आज सुबह तय समय पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया था और दोपहर तक पूरा हो गया। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा ने बताया कि मतगणना डिग्री कॉलेज राजगढ़ में संपन्न हुई। भारत निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक की उपस्थिति में संपन्न हुई 9 राऊंड की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रीना कश्यप को कुल 22,167 मत प्राप्त हुए। जबकि कांग्रेस पार्टी के जीआर…

Read More

डेंगू प्रभावितों में खुद स्वास्थ्य कर्मी भी नाहन। नाहन शहर में ‘मच्छर’ स्वास्थ्य विभाग की कोशिशों पर पानी फेर रहे हैं, शहर में डेंगू प्रभावितों में स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं, अभी डेंगू का जो आठवां मामला सामने आया है उसका प्रभावित एक स्वास्थ्य कर्मचारी ही बताया जा रहा है। यह कर्मचारी विभागीय दल के साथ लोगों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के संबंध में जागरूक करने गया था, जो बाद में तेज बुखार से पीड़ित हो गया और अभी उपचाराधीन हैं। खंड स्वास्थ्य अधिकारी डा. मोनिषा अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डेंगू…

Read More

कुछ करो सरकार पांवटा साहिब। ‘आजा मेरे बालमा तेरा इंतजार है’ गाने की उक्त लाइनें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पर भी फिट लगती है, जहां अल्ट्रासाउंड मशीन को डेढ़ साल से रेडियोलाजिस्ट का इंतजार है, इसके न होने से यह मशीन धूल फांक रही है, जबकि खासकर गरीब मरीज प्राइवेट में अल्ट्रासाउंड करवाने को मजबूर हैं। 600-700 में लूटे जा रहे हैं। रेडियोलाजिस्ट का करीब डेढ़ साल पूर्व चंबा ट्रांस्फर होने के बाद से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के लिए इस पद पर कोई नियुक्ति नहीं हुई हैं। इसका सीधा असर यहां लगी अल्ट्रासाउंड मशीन व उससे जांच करवाने वाले…

Read More

मिठाईओं की दुकानों में साफ़-सफ़ाई में सुधार – पन्नू चंडीगढ़। मिलावटखोरी के दोषों से बाहर आने के लिए हलवाई ऐसोसीएशनें स्वैच्छा से फूड सेफ्टी कमिश्नरेट के पास उनकी दुकानों की जांच के लिए विनतियाँ लेकर आ रही हैं, यह जानकारी पंजाब के खाद्य एवं ड्रग प्रबंधन कमिश्नर स. काहन सिंह पन्नू ने दी। उन्होंने कहा कि ज़्यादातर हलवाई एसोसिएशनों का मानना है कि कुछ मिलावट करने वाले दुकानदारों के कारण सभी व्यापारियों का अक्स खऱाब हो रहा है। स. पन्नू ने बताया कि लोगों के भ्रम को दूर करने के लिए हलवाई दीवाली के त्योहार से पहले अपने उत्पादों की…

Read More

नाहन। अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2019 के लिए आज श्री रेणुकाजी के कुब्जा पेविलियन में लोक कलाकारों के ऑडिशन का आयोजन किया गया। संगडाह उपमंडल के कलाकारों के लिए आयोजित इस ऑडिशन में कुल 67 लोक कलाकारों ने भाग लिया। इससे पूर्व गत दिवस शिलाई उपमंडल के कफोटा में शिलाई और पांवटा साहिब उपमंडल के लोक कलाकारों के लिए ऑडिशन का आयोजन किया गया था, जिसमें इन दोनों मंडलों के 70 कलाकारों ने भाग लिया और रेणुका विकास बोर्ड द्वारा गठित ऑडिशन कमेटी में राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की संगीत प्राध्यापक डॉक्टर सविता सहगल, सूचना जन संपर्क विभाग से गीत एवं नाटक…

Read More

नाहन। सिरमौर जिला की 55-पच्छाद (अ0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 21 अक्तूबर, 2019 को हुए मतदान की मतगणना के दृष्टिगत 24 अक्तूबर को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जिला दण्डाधिकारी सिरमौर श्री डॉ0आर0के0परूथी द्वारा अपराधिक दण्ड संहिता की धारा 144 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए 55-पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 24 अक्तूबर, को प्रातः 6 बजे से लेकर मतगणना पूर्ण होने तक आग्नेय शस्त्र, हथियार को साथ लेकर चलने और अन्य विस्फोटक सामग्री को रखने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होने कहा कि यह आदेश कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने वाले सुरक्षा कर्मियों पर लागू नहीं होगें…

Read More

शिमला। राज्य के उद्यमी प्रदेश के ‘ब्राण्ड एम्बेस्डर’ हैं और प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने में अहम् भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने उद्यमियों से 7 व 8 नवम्बर को धर्मशाला में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट को सफल बनाने में अपना सहयोग देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत दिवस जिला सोलन के बद्दी में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन की रजत जयंती समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की प्रगति और विकास में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि उद्योग प्रदेश में न केवल लाखों युवाओं को रोज़गार…

Read More