चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के सम्पदा विभाग ने सारंगपुर में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) को आवंटित की जाने वाली 50 एकड़ भूमि का हस्तांतरण रोक दिया है। सूत्रों के अनुसार इस भूमि की सम्पदा विभाग ने जो कीमत आंकी थी, वह मार्केट मूल्य से करीब 30 लाख रुपये कम है। पीजीआई ने इस भूमि के लिए सम्पदा विभाग को 18 करोड़ रुपये जमा किए हैं। विभाग पीजीआईएमईआर को आवंटन प्रक्रिया से पहले ही इस अंतर के संबंध में पत्र लिखा है। बताया जाता है कि सारंगपुर में अपने उपग्रह केंद्र के लिए पीजीआई ने कुछ दिन…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने चंडीगढ़ एडवरटाइजिंग कंट्रोल (अमेंडमेंट) ऑर्डर, 2019 को मंजूरी दे दी है। अब नगर निगम को विज्ञापन अधिकार दिए जायेंगे और निगम के विज्ञापन राजस्व में 12 से 14 करोड़ रुपये तक की वृद्धि हो सकती है। ज्ञात रहे कि निगम ने शहर में कुछ चिन्हित स्थानों पर डिजिटल विज्ञापन लगाने के लिए प्रशासन से मंजूरी मांगी थी। अब निगम को इस मद में बड़ा राजस्व मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार डिजिटल विज्ञापनों को लगाने की अनुमति दिए जाने की अधिसूचना भी इस सप्ताह जारी हो सकती है। दोगुना हो जाएगा विज्ञाापन…
राज्य सरकार आपदा न्यूनीकरण निधि की स्थापना पर करेगी विचार शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि सुरक्षित और आपदा प्रतिरोधी हिमाचल के निर्माण के लिए सभी सरकारी एजेंसियों और गैर-सरकारी संगठनों के सामूहिक प्रयासों के माध्यम से एक समग्र, सक्रिय, बहु-आपदा, प्रौद्योगिकी संचालित और समुदाय आधारित रणनीति विकसित कर प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। वह आज यहां लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर राज्यों के हितधारकों के लिए ‘‘पहाड़ी शहरों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण की चुनौतियां’’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। इस कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय…
नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गायेल से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को नवंबर माह में धर्मशाला में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट की तैयारियों के बारे में अवगत करवाया और आग्रह किया कि इस आयोजन के लिए केंद्र से पांच करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने इससे पूर्व पांच करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। पीयूष गोयल ने आश्वासन दिया कि मंत्रालय से राज्य को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने…
नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और प्रधान सचिव सूचना एवं जन संपर्क संजय कुंडू ने आज नई दिल्ली में लोकसभा के सीईओ आशीष जोशी, राज्यसभा टेलीविजन के सीईओ मनोज पांडे और प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पति से भेंट की। संजय कुंडू, जिन्हें 7-8 नवंबर, 2019 को धर्मशाला में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के लिए गठित मीडिया समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, ने इस मीट की व्यापक कवरेज के लिए लोकसभा टेलीविजन, राज्यसभा टेलीविजन, दूरदर्शन और प्रसार भारती के सक्रिय सहयोग का आग्रह किया क्योंकि राष्ट्रीय मंच पर होने वाले कार्यक्रमों में इन सभी चैनलों…
सरस्वती विद्या मंदिर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेला संपन्न शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि जैसी संगति और संस्कार मिलते हैं बच्चे वैसे ही बनते हैं। हिमाचल शिक्षा समिति सम्पूर्ण हिमाचल में अनुशासित तथा संस्कार रूपी ज्ञान का प्रकाश फैला रही है। राज्यपाल आज शिमला के विकासनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेले के समापन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा के प्रचार-प्रसार में हिमाचल शिक्षा समिति प्रशंसनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विद्या भारती का कार्य…
72.85 प्रतिशत रही मतदान प्रतिशतता नाहन। सिरमौर जिला के 55-पच्छाद (अ0ज0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी 113 मतदान केन्द्रों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चूकी है। 113 मतदान केन्द्रों में सम्पन्न हुई मतदान प्रक्रिया के बाद 55-पच्छाद (अ0ज0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मंे कुल 72.85 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परूथी ने बताया कि विधानसभा उप-चुनाव के लिए कुल 53844 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 28709 पुरूष जबकि 25135 महिला मतदाओं ने अपने-अपने मतदान केन्द्र पर मत डाले। इनमें बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं के अलावा व्योवृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं…
नाहन। राज्य निर्वाचन आयोग शिमला की अधिसूचना के अन्तर्गत पंचायती राज संस्थाओं के उपनिर्वाचन- 2019 के लिए अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना की अनुपालना में उपायुक्त, जिला सिरमौर डॉ0 आर0के0परूथी द्वारा भी निर्वाचन कार्यक्रम का नोटिस प्रारूप-17 पर जारी कर दिया गया है । नोटिस के मुताबिक जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के कुल 17 पद रिक्त हैं जिसमें विकास खण्ड शिलाई में पंचायत समिति वार्ड संख्या 15 नाया पंजौड तथा ग्राम पंचायत बकरास के उप प्रधान पद, विकास खण्ड संगडाह ग्राम पंचायत माईना घडेल के वार्ड नं0-01 व ग्राम पंचायत सैंज के वार्ड नं0-03 , विकास खण्ड…