सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक राहुल जैन ने आज यहां उन ग्राम पंचायतों व लाभार्थियों को सम्मानित किया जिन्हें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के मानदण्डों के अनुसार व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालय की श्रेणी में श्रेष्ठ आंका गया है। राहुल जैन ने इस अवसर पर कहा कि यह चयन 19 नवम्बर, 2025 से 10 दिसम्बर, 2025 तक कार्यान्वित किए गए ‘हमारा शौचालय हमारा भविष्य’ अभियान के तहत किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत ज़िला में व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्थलों पर शौचालयों की साफ-सफाई व मुरम्मत के…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन सोलन द्वारा मादक पदार्थ चिट्टे के विरूद्ध चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के अंतर्गत ‘चिट्टा मुक्त सोलन’ अभियान कार्यान्वित जा रहा है। अभियान के तहत 15 अक्तूबर, 2025 से 31 मार्च, 2025 तक विस्तृत गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य ज़िला में जन-जन को मादक पदार्थों के विरूद्ध जागरूक करना, मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना और पीड़ितों का पुनर्वास सुनिश्चित बनाना है। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। उन्होने कहा कि अभियान के तहत…
ऊना( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल सरकार की एंटी-चिट्टा मुहिम को और गति देने तथा ऊना जिले को चिट्टा-मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को डीआरडीए सभा कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जिले के सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल और आईटीआई संस्थानों के संचालक, प्रधानाचार्य और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने चिट्टे के उन्मूलन में शिक्षण संस्थानों की भूमिका को अहम बताते हुए इसे लेकर एक संगठित, सुदृढ़ और व्यवहारिक रणनीति बनाने पर जोर दिया । उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी जीती जा सकती है जब शैक्षणिक संस्थान, अभिभावक,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-राज्य परिवहन विभाग ने सुबे के तय उपमंडलो में ई-रिक्शा सेवा शुरु करने के लिए केबिनेट के फ़ैसले के बाद अब सम्बंधित उपमंडलो में ई- रिक्शा चलाने के लिए परमिट जारी के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के बाद अब परमिट के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू होगी। परमिट जारी करने के लिए सम्बंधित क्षेत्रीय परिवहन प्रधिकर्णो को अधिकृत कर दिया गया है। इस कड़ी में ज़िला सिरमौर के नाहनमें 15 राजगढ़ में 2 परमिट जारी होने है। इसके अलावा पालम पुर 30,धर्मशाला, मैक्लोडगंज 36,चम्बा 5,भटियात 9, कल्पा रिकोंगपियो 15, सांगला…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-महिला कबड्डी विश्व कप में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाली सिरमौर जिला की तीन महिला कबड्डी खिलाड़ियों का जिला में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। महिला खिलाड़ियों के स्वागत के लिए सिरमौर जिला कबड्डी एसोसिएशन द्वारा शिलाई क्षेत्र के रोनाहट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ मालाएं पहनाकर क्षेत्र बेटियों का स्वागत किया। गौरतलब है कि भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रही रितु नेगी ,उप कप्तान पुष्पा राणा और खिलाड़ी साक्षी शर्मा शिलाई क्षेत्र से ही ताल्लुक रखती है। …
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)-जिला सिरमौर की विकास खण्ड नाहन की ग्राम पंचायत कालाअंब में विधायक विधानसभा क्षेत्र नाहन अजय सोलंकी ने स्वच्छ भारत मिशन फेस-2 के अंतर्गत 16 लाख रुपये से निर्मित जिला सिरमौर की प्रथम क्रियाशील प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का उदघाटन किया। इस अवसर पर विधायक नाहन अजय सोलंकी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य को स्वच्छ रखने के लिए लगातार प्रयासरत है तथा पंचायत स्तर पर कूडा व प्लास्टिक के प्रबंधन के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पंचायतों में स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडल व युवा मंडलों के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-विधायक सुखराम चौधरी ने संगठन को एकजुट रखने, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में संगठन विस्तार अभियान को गति देने के लिए एक अहम निर्णय लिया गया है। तय किया गया कि सभी मोर्चे अपने–अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएँगे और प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को बूथ…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में शिक्षकों की रचनात्मक एवं प्रभावी शिक्षण क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कला एकीकरण पर आधारित एकदिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन व सरस्वती वंदना के साथ गरिमामयी वातावरण में हुआ। इस प्रशिक्षण में अम्बाला तथा प्रदेश के 26 शिक्षकों , व विद्यालय के शिक्षकों सहित कुल 60 शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रशिक्षण की शुरुआत विद्यालय की निदेशक एवं प्रधानाचार्या श्रीमती देविंदर साहनी द्वारा औपचारिक स्वागत से हुई। जिसमें पुष्प गुच्छ व उपहार प्रदान किए गए। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा…