ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की प्रगति तथा लाभार्थी बच्चों की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। जिला बाल संरक्षण कार्यालय के सौजन्य से आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने लाभार्थी बच्चों से सीधा संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों का सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर भविष्य सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उपायुक्त जतिन लाल ने…
Author: Himachal Varta
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- रियायती श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर, पारदर्शी और व्यवस्थित सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने आरएफआईडी आधारित ‘हिम बस कार्ड’ प्रणाली की शुरुआत की है। इस कार्ड के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को रियायत का लाभ सुगमता से उपलब्ध होगा और यात्रा प्रक्रियाओं में अनावश्यक औपचारिकताओं से भी राहत मिलेगी। ऊना क्षेत्र में ‘हिम बस कार्ड’ तैयार करने की प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू कर दी गई है। एचआरटीसी ऊना के उपमंडलीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि यह कार्ड उन सभी यात्रियों के लिए…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- बाढ़, जल भराव या अन्य कारणों से नदी-नालों एवं तालाबों मंे डूबने की घटनाओं अथवा अन्य आपात परिस्थतियों के दौरान बचाव कार्यों को बेहतर ढंग से अंजाम देने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने होमगार्ड्स की दसवीं वाहिनी हमीरपुर के जवानों तथा अन्य वॉलंटियरों को कोलकाता के एक अंडर वाटर डाइविंग स्कूल और जलक्रीड़ा केंद्र पौंग डैम में अलग-अलग प्रशिक्षण कोर्स करवाए हैं। उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने मंगलवार को इन दोनों कोर्सों के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कोलकाता के एक संस्थान से 42 दिन का डीप…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (चरण-4) के तहत 2300 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इस योजना से राज्यभर में ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण और विस्तार को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि बंजार उपमंडल की सड़कों के लिए पीडीएनए (Post Disaster Need Assessment) के अंतर्गत 24 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है, जिससे क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य को गति दी जाएगी। मंत्री ने बातया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-4 के तहत बंजार उपमंडल…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- बंजार उपमण्डल की नोहांडा पंचायत के गांव झनियार में सोमवार को हुई भीषण आगजनी की घटना से हुए भारी नुकसान का जायज़ा लेने के लिए लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की और उन्हें राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। मंत्री ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से झनियार गांव भेजा है, ताकि प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायज़ा लेकर राहत…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला परिषद हॉल मंडी में आज जिला प्रशासन मंडी और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के संयुक्त तत्वावधान में बाल अधिकारों से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर एक दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में शिक्षा, किशोर न्याय अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन रहे। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि इस सम्मेलन से जो भी सीख मिले, उसे व्यवहार में लाना सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि कई बार हम अपनी ड्यूटी निभाते हुए यह नहीं…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- बाल विकास परियोजना सुंदरनगर के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या और राजकीय उच्च पाठशाला कलौहड़ सुंदरनगर में जिला प्रशासन मंडी द्वारा चलाए जा रहे देई कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर पूनम चौहान ने की। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम चौहान ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, नशा निवारण, बाल विवाह जैसे सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उचित खानपान, मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर भी प्रकाश…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला खेल परिषद की बैठक मंगलवार को उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला खेल परिषद अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में आयोजित की गई। इसमें जिला में खेल अधोसंरचना के विकास पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि मंडी के युवाओं ने खेलों के क्षेत्र में भी कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला खेल परिषद कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि पड्डल मैदान में कोचिंग मैकेनिज्म को और सुदृढ़ किया जाएगा। जिला खेल परिषद की आय बढ़ाने पर भी विस्तृत चर्चा की…