मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी के पड्डल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्राकृतिक आपदाओं में अपनी सम्पत्तियां गंवाने वाले लोगों के लिए वित्तीय सहायता राशि 70,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद, राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर हिमाचल केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि प्रदेश सरकार का जुनून और लोगों के प्रति एक प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि राज्य ने 6,000…
Author: Himachal Varta
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आज युवा बचाओ-भविष्य बचाओ नशा मुक्ति अभियान के तहत मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति और हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के कला जत्थे को उपायुक्त कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कला जत्था 10 से 23 नवम्बर तक मंडी, कुल्लू और हमीरपुर जिलों के 26 स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों पर जन जागरूकता फैलाएगा। अभियान के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों में जागरूकता शिविर, खेल प्रतियोगिताएं, मैराथन दौड़ तथा अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने इस अवसर पर…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने जेई (सिविल) पोस्ट कोड-970 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस पोस्ट कोड के तहत 10 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। सामान्य वर्ग-अनारक्षित का एक पद जांच प्रक्रिया एवं कोर्ट केस के कारण खाली रखा गया है। डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- भोरंज 10 नवंबर। लोक निर्माण विभाग के समीरपुर उपमंडल के अंतर्गत कांगू दा गलू-कलाहू सड़क के मरम्मत कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 15 नवंबर तक बंद किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि कांगू दा गलू-कलाहू सड़क के मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 15 नवंबर तक बंद की गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक भरेड़ी से चंबोह, अवाह देवी-कमलू बडू सड़क…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-मांगे पूरी न होने से नाराज हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड से सेवानिवृत कर्मचारी धर्मशाला में आयोजित होने जा रहे विधानसभा शीतकालीन सत्र के घेराव की तैयारी में है। जिला मुख्यालय नाहन में आज बिजली बोर्ड सेवानिवृत्त पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई जिसमें पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मीडिया से बात करते हुए एसोसिएशन के जिला महासचिव कमलेश पुंडीर ने बताया कि पिछले लंबे समय से बिजली बोर्ड से सेवानिवृत हुए कर्मचारी अपनी मांगों को सरकार और बिजली बोर्ड के सामने उठा रहे हैं। मगर उनकी मांगों को लगातार…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों के भविष्य के साथ घिनौना खिलवाड़ किया है जिसकी भरपाई आने वाली पीढ़ियां भी नहीं कर पाएगी। यह आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने लगभग 3 साल के कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 1 लाख से अधिक घट चुकी है और लाखों विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों से किनारा कर लिया है। विनय गुप्ता ने कहा कि सरकार की ही एक रिपोर्ट के अनुसार 3 साल पहले सरकारी स्कूलों में…
-नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक, संस्कार युक्त तथा व्यवसायिक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में आयोजित किया जाने वाला वार्षिक समारोह उसका दर्पण होता है, जहां उत्कृष्ट एवं मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाता है। जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। हर्षवर्धन चौहान…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन में आयोजित होने वाले विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की तैयारियाँ पूरे उत्साह और उमंग के साथ अंतिम चरण में हैं। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया है, और छात्र-छात्राएँ अपनी प्रस्तुतियों को निखारने में व्यस्त हैं। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न कक्षाओं के मनमोहक नृत्य, प्रेरणादायक नाटक और समूह गीत मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल और सह-पाठ्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 50 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय की निदेशक…