हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- एसडीएम संजीत सिंह ने नशा मुक्त भारत अभियान से संबंधित विभागों के अधिकारियों, पंचायत जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे नशे के लगातार फैलते जाल को रोकने के लिए सिर्फ युवाओं एवं बच्चों को ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों को भी विशेष रूप से जागरुक करें। तभी नशे को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। बुधवार को यहां जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय परिसर में नशा मुक्त भारत अभियान की उपमंडल स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने यह अपील की। बैठक में नशा मुक्त…
Author: Himachal Varta
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा टिक्कर खतरियां ने ग्राम पंचायत टिक्कर बुहला में जागरुकता शिविर का आयोजन किया। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में लोगों को केंद्र सरकार एवं हिमाचल सरकार द्वारा प्रायोजित स्कीमों की जानकारी दी गई। शाखा उपप्रबंधक दिनेश कुमार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री जनसुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना और अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया गया तथा उनसे इन स्कीमों का भरपूर फायदा उठाने की अपील भी की गई। उन्होंने बताया कि अटल पैंशन योजना से लोग अपना बुढ़ापा सुरक्षित कर…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- इंदौरा के विधायक मलेन्द्र राजन ने आज विकास खंड में चल रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की, जिसमें बीडीओ सुदर्शन सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुनीता कटोच, विभागीय अधिकारी तथा विभिन्न महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों की प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान विधायक मलेन्द्र राजन ने कहा कि इंदौरा उत्सव क्षेत्र की महिलाओं की प्रतिभा को उजागर करने का सशक्त मंच बनेगा। इस उत्सव में महिलाएं अपनी कला, कौशल और उत्पादों की प्रदर्शनी लगा सकेंगी, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपनी पहचान स्थापित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- आज अपराहृन 12:30 बजे हिमाचल प्रदेश विधान सभा तपोवन में आयोजित एक प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधान सभा का दशम सत्र दिनाँक 26 नवम्बर, 2025 से 05 दिसम्बर, 2025 तक तपोवन, धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। इस शीतकालीन सत्र का शुभारम्भ 26 नवम्बर, 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे होगा। इस दिन पूर्व विधायक स्वर्गीय बाबू राम गौतम के प्रति सदन में शोकोदगार प्रस्तुत होंगे। इस सत्र में कुल 8 बैठकें आयोजित की जाएँगी । 28 नवम्बर,…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि सरकारी स्कूलों में भी आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा उपलब्ध हो सके। राजेश धर्माणी आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम में हटवाड़ स्कूल क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले सात विद्यालयों जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ कोट,…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार ने सिविलस्टैप पब्लिकेशन एवं कोचिंग इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की गई ‘हिमाचल दर्शन’ पुस्तक का विधिवत विमोचन किया। यह पुस्तक हिमाचल एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज तथा हिमाचल एलाइड सर्विसेज की प्रीलिम्स परीक्षा के लिए उपयोगी सामग्री पर आधारित है। इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने सिविलस्टैप के एमडी विनय जोशी और विशाल ठाकुर से बात आग्रह किया कि जिला बिलासपुर की सभी लाइब्रेरियों में ‘हिमाचल दर्शन’ पुस्तक सहित करंट अफेयर्स की मैगजींस हर महीने निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बिझड़ी ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी तथा समताणा कलां में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन जागरुकता कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियांे को किशोरावस्था के मानसिक तनाव से निपटने के उपाय सिखाए गए और उन्हें भावनात्मक परामर्श प्रदान किया गया। दोनों कार्यक्रमों में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए मनोविज्ञानी एवं काउंसलर शीतल वर्मा ने कहा कि हम जब भी अपनी कोई बात रखें तो दूसरों की बात को भी ध्यान से सुनना चाहिए तथा तुरंत निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए और…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना और सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब तबके तक पहुंचाना किसी भी सरकार की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता को दर्शाता है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा हाल ही में दूध के दामों में की गई बढ़ोतरी ने छोटे पशुपालकों के लिए आय के नए रास्ते खोले हैं। ऊना जिला के कई पशुपालक इस बदलाव का लाभ उठाते हुए अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर रहे हैं। चुरूडू गांव के विजय कुमार इसी परिवर्तन का एक सफल उदाहरण हैं, जिन्होंने डेयरी व्यवसाय को अपनाकर गांव में प्रेरणादायक…