Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में देश के सबसे बड़े कोविड-19 टीकाकरण का शुभारंभ आज डॉ0यशवन्त सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन में भी हुआ। प्रथम चरण में आज अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी हीरापाल को टीका लगाकर टीकाकरण का जिला में भी शुभारंम्भ किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपायुक्त सिरमौर ने कहा कि इस अभियान केे प्रथम चरण में 3100 लोगांे को कोविड-19 टीकाकरण के डोज लगाए जाएंगे। उन्होने बताया कि आज नाहन व पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में 180 लोगों को टीका लगाया जायेगा जिसमें नाहन मेडिकल कालेज में 100 जबकि पांवटा…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में आगामी लोक सभा व विधान सभा चुनाव के लिए जिला के सभी पाँचों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों 55-पच्छाद (अ0जा०), 56-नाहन, 57-श्री रेणुकाजी (अ0जा0), 58–पॉवटा साहिब व 59- शिलाई के मतदाता 21 जनवरी 2021 तक फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में अपने नाम की पुष्टि कर सकते है यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एंव उपायुक्त सिरमौर डा0 आ0के0परूथी ने दी। उन्होने बताया कि अन्तिम रुप से प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के अनुसार अब इस जिला में कुल 380384 मतदाता पंजीकृत है जिनमें से 198550 पुरुष मतदाता तथा 181834 महिला मतदाता है। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों मतदान केन्द्रों के लिए…

Read More

 15 जनवरी की शाम को थम गया था प्रचार 16 को पहुंचे गांव में नाहन (हिमाचलवार्ता)। रामपुर भारापुर जिला परिषद वार्ड सदस्य के लिए प्रचार करने पहुंचे डॉ राजीव बिंदल का गांव के लोगों के द्वारा घेराव कर दिया गया है। नाहन कॉग्रेस मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद ने बताया कि 15 जनवरी की शाम को चुनाव प्रचार थम गया था। बावजूद इसके 16 जनवरी को नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल रामपुर माजरी मे प्रचार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी मिली उसके बाद सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा होकर विधायक का…

Read More

3 चरणों में निर्धारित होगा पंचायती राज चुनाव के दावेदारों का भाग्य नाहन (हिमाचलवार्ता)। वर्ष 2021 के लिए आने वाले 5 सालों हेतु जिला सिरमौर के पंचायती राज के लिए 2828 दावेदार मैदान में है। 3 चरणों में होने वाले चुनाव के लिए जिला परिषद हेतु कुल 47 पंचायत समिति के लिए 292 प्रधान पद के लिए 724 उप प्रधान पद के लिए 598 तथा वार्ड मेंबर के लिए 1187 उम्मीदवार मैदान में है। जिला की कुल 259 पंचायतों के लिए पहले चरण में 17 जनवरी को 87 पंचायतों में 19 जनवरी को 88 तथा 21 जनवरी को 84 पंचायतों…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में 25 नवम्बर 2020 से 4 जनवरी, 2021 तक हिम सुरक्षा अभियान के अतंर्गत 93.25 प्रतिशत जनसंख्या की घरद्वार जाकर स्क्रीनिंग कर जानकारी एकत्र की गई। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. केके पराशर ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिला सिरमौर के 5 स्वास्थ्य ब्लॉक में 612 टीम की मदद से 588743 जनसंख्या में से 549021 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। उन्होंने बताया कि धगेड़ा स्वास्थ्य ब्लॉक में 108149 लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई जबकि पच्छाद स्वास्थ्य ब्लॉक में 99897,राजपुर स्वास्थ्य ब्लॉक में 207535, संगडाह स्वास्थ्य ब्लॉक में 772322,…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र मे माहौल गर्म है वोटरों को लुभाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों सहित क्षेत्रीय नेता कोई कसर नही छोड़ रहे है। आश्चर्य जिन्होंने बीते बर्षो में क्षेत्र के विकास की नींव नही रखी, वह आज विकास की बात करते नजर आते है तथा आदर्श आचार संहिता धज्जिया उड़ाते हुए नजर आ रहे है। विधायक हर्षवर्धन चौहान जिला परिषद उम्मीद्वार के पक्ष में  प्रचार कर प्रत्याशी विद्या देवी के लिए बोट मांगने क्षेत्र में है इस बीच शिरगुल युवा मंडल धारवा द्वारा आयोजित  शीतकालीन सत्र क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल राउंड में हर्ष वर्धन चौहान…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। हाल ही में राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में शहर की शबाना सैय्यद ने समूचे देश में पहला स्थान अर्जित किया है। उत्तर प्रदेश के लखिमपुर खीरी जिला की एक संस्था द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। संगीत विषय में पीएचडी कर रही अमरपुर निवासी शबाना सैय्यद ने परास्नातक व मुक्त वर्ग में हिस्सा लिया था। अपनी प्रतिभा को पेश करते हुए शबाना ने संविधान को आकार देने वाली 15 महिलाओं में से एक विजय लक्ष्मी पंडित के कार्यों को अपने चित्र में बखूबी उकेर दिया। प्रतियोगिता का आयोजन करने वाली संस्था की निदेशक भारती शर्मा ने बताया कि…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में कोविड-19 की वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई है पांवटा सिविल अस्पताल में बीएमओ अजय देओल ने इसकी जानकारी दी इस बारे में जानकारी देते हुए बीएमओ डॉ अजय देओल ने बताया कि कोरोना वायरस (कोविड-19) जो कि एक जानलेवा बीमारी रही है और महामारी के तौर पर पूरे विश्व मे कोरोनावायरस ने लोगों को बीमार किया है उसकी पांवटा साहिब में पहली वैक्सीन खेप पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले फ्रंट लाइन वॉरियर्स स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों को यह वैक्सीन दी जाएगी।

Read More