गमाडा इको सिटी -2 स्कीम को आम लोगों की तरफ से मिल रहा है भरपूर समर्थन शिवालिक की पहाड़ियों के पैरों में अपना घर बनाने का स्वप्न हो सकता है पूरा चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब वासी शिवालिक की पहाड़ियों के पैरों में अपना घर बनाने का स्वप्न पूरा कर सकते हैं। ग्रेटर मोहाली एरिया डिवैल्पमैंट अथॉरिटी (गमाडा) की तरफ से इको सिटी -2, न्यू चण्डीगढ़ में 289 रिहायशी प्लाटों की अलाटमैंट के लिए आवेदनों की माँग की गई है। यह स्कीम 7 दिसंबर, 2020 को शुरू हुई थी और 14 जनवरी, 2021 को बंद होगी। प्लाटों की अलाटमैंट की कीमत 25…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य में सरकारी राशन वितरण प्रणाली के लिए स्मार्ट राशन कार्ड लागू करने से डिजीटलाईज़ेशन की दिशा में पंजाब राज्य द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया है, जिससे विभाग के कामकाज में क्रांतिकारी बदलाव भी आया है। उक्त प्रगटावा पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री श्री भारत भूषण आशु के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में साल 2017 के दौरान राज्य में सत्ता संभालने वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा राज्य के लोगों को अनाज वितरण प्रणाली के लिए स्मार्ट कार्ड बनाने और…
कई डिजिटल सेवाओं की की गई शुरुआत, लोगों को परेशानियों से राहत चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। साल 2020 के दौरान कोविड के बुरे दौर के बावजूद पंजाब के परिवहन विभाग ने कई ऐसी पहलकदमियां की हैं, जिससे आम लोगों को विभाग की सेवाएं लेने के लिए अब परेशान नहीं होना होगा। बहुत सी सेवाओं को डिजिटल कर दिया गया है और यह सेवाएं आसानी से ऑनलाईन प्राप्त की जा सकती हैं। पंजाब निवासी जहाँ अब डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए घर बैठे ही दस्तावेज़ जमा करवा सकते हैं वहीं निजी वाहनों को ट्रांसफर करने के लिए एन.ओ.सी. की ज़रूरत को ख़त्म…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार की धर्मपत्नी सन्तोष शैलजा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जिला कांगड़ा के डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आज प्रातः उनका देहान्त हो गया। वह 83 वर्ष की थीं। अपने शोक सन्देश में जय राम ठाकुर ने कहा कि सन्तोष शैलजा की मृत्यु से प्रदेश ने एक शिक्षाविद्, लेखिका और समाज सेविका को खोया है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के निम्न वर्गों के कल्याण को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीस) के निदेशक मंडल की 155वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में निगम की इकाइयों को लाभप्रद और व्यवहार्य बनाने के लिए अधिक सक्रिय और व्यावसायिक दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया। जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने प्रदेश के पर्यटन उद्योग को बुरी तरह प्रभावित किया है। निगम 1 अपै्रल से 30 नवम्बर, 2020 तक 18.42 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करने में सफलता हासिल की जबकि पिछले वर्ष इस अवधि के दौरान 63.24 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई। निगम…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की धर्मपत्नी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक सन्देश में श्री दत्तात्रेय ने कहा कि सन्तोष शैलजा धार्मिक विचारों वाली आदर्श गृहिणी थीं। राज्यपाल ने उनके परिवार के साथ अपने घनिष्ठ सम्बन्धों को याद करते हुए कहा कि श्रीमती शैलजा प्रेमपूर्वक सत्कार करती थीं और उनके चेहरे पर सदैव मुस्कान रहती थी। वह शांत स्वभाव वाली महिला थीं। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। श्री दत्तात्रेय ने कहा कि यह शांता…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। मीडिया से बात करते हुए विधायक राजीव बिंदल ने कहा कि नगर परिषद के बीजेपी समर्थित सभी13 वार्डों के उम्मीदवार अपना नामांकन दर्ज कर चुके है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में वहां पूर्व भाजपा समर्थित नगर परिषद ने कई विकासात्मक कार्य किए है ।यहां पर गंदगी को मिटाकर गन्दे नालो के स्थान पर पार्किंग और पार्कों का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 13 में मुख्य रूप से गोविंदगढ़ और बाल्मीकि मोहल्ला शामिल है और यहाँ के संपूर्ण विकास को लेकर एक ढांचा तैयार किया गया है। बिंदल ने लोगों से भाजपा समर्थित उम्मीदवार के…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। स्थानीय निकाय के होने वाले चुनाव में जिला सिरमौर के तीन स्थानीय निकायों से कुल 94 उ मीदवारों ने परचा भरा है । इसी कड़ी में , नाहन से 36,पांवटा से 39 व राजगढ से 19 मैदान में उतरे है । नामाकंन के अन्तिम दिन , नाहन नगर परिषद में कुल 36 लोगो ने नामाकंन भरा जिसमें वार्ड न. 1 से श्यामा देवी व मीना, वार्ड न.2 से विक्रम वर्मा, नरेन्द्र सिंह, मनोज कुमार गर्ग, और गुलमनवर, वार्ड न.3 से उपमा धीमान, नीलम सैनी, वार्ड न.4 से श्रुती कुमारी व तुलसा देवी, वार्ड न.5 से मधु अत्री व…