Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने आज आदेश जारी करते हुए श्री साईं अस्पताल नाहन, जिसे डेडीकेटेड कोविड हेल्थ फैसिलिटी/माध्यमिक स्तर समर्पित आइसोलेशन सुविधा सेंटर बनाया गया था, को डिनोटिफाई कर दिया है। यानी अब इस अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज नहीं होगा। डॉ परुथी ने बताया कि डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन, जिसे समर्पित कोविड अस्पताल घोषित किया गया था, में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सुविधा वाले 80 बेड की संख्या कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए उपलब्ध है तथा पिछले एक सप्ताह में जिला में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में तारूवाला के शिवा कॉलोनी में 33 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला ही समाप्त कर दी। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि कल देर शाम शराब पीकर बहस करने के बाद वह कमरे में चला गया और अंदर से कमरा बंद कर दिया। जानकारी अनुसार तारूवाला के शिवा कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले 33 वर्षीय नवीन पुत्र सुरेंद्र निवासी मकान न0 224, मधु होटल गोबिन्दपुरी रोड़ प्रोफेसर कलोनी जिला यमुनानगर हरियाणा ने दुपट्टे से लटक कर आत्महत्या कर ली है जिसके बाद अमित कुमार ने दो-तीन बार जोर से…

Read More

श्रीनगर  (हिमाचल वार्ता) : उत्तरी कश्मीर में दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसा वेयान यूं तो देश के पिछड़े गांवों में गिना जाता है, लेकिन कोरोना टीकाकरण के मामले में यह सबसे आगे है। गांव में 18 आयु वर्ग के पार को अब ऐसा कोई नहीं जिसने कोरोना वैक्सीन की पहली या फिर दोनों डोज न ली हों। इस उपलब्धि ने इस गांव को देश का पहला गांव बना दिया है। इसका श्रेय जम्मू-कश्मीर में अपनाए गए टीकाकरण के मॉडल को जाता है। इस मॉडल के तहत प्रशासन ने ग्रामीणों के टीकाकरण केंद्र में पहुंचने तक इंतजार करने के बजाय उन…

Read More

बच्चों की इम्यूनिटी पर भी विशेष ध्यान रखें अभिभावक : डीसी  नाहन 08 जून ( हिमाचलवार्ता) :- कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर प्रदेश सरकार और प्रशासन पहले ही गंभीर है। सिरमौर जिला प्रशासन लोगों से सजग रहने की अपील कर रहा है। मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त ू सिरमौर डॉ आरके परुथी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक साबित हो सकती है ऐसे में अभिभावकों से अनुरोध किया जा रहा है कि बच्चों की इम्युनिटी पर विशेष ध्यान दें। यदि बच्चों की इम्युनिटी अच्छी होगी तो उन्हें किसी भी प्रकार के रोग…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। संपूर्ण प्रदेश भर में कोरोना को तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। जिसके चलते बस सहित रिक्शों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। जिससे टेक्सी चालकों पर भी गहरा संकट मंडराने लगा है । पांवटा साहिब में टेक्सी चालकों के ऊपर अब आर्थिकी के संकट के बादल छाने लगे हैं। उनका कहना है कि या तो लोकडाउन खोल दिया जाए या फिर बॉर्डर को खोल दिया जाए । टेक्सी चालकों का कहना है कि सरकार समस्या का समाधान करें।घर चलाना मुश्किल हो रहा है और कमाई का एकमात्र साधन टेक्सी है। जिससे सारा…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल सरकार ने दो दिन का पूर्ण लॉकडाउन लगाया है। वहीं आज दो दिनो बाद बाजार खुलने से पांवटा साहिब मे लोगों की खूब भीड़ देखने को मिली। बता दें कि अभी यातायात व्यवस्था बंद है। जिसके चलते दूर दराज गांव के लोग पांवटा नहीं आ पाते। हालांकि आस पास के लगभग सभी गांव का मुख्य मार्किट पांवटा साहिब ही है। पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में लोगों की अधिक भीड़ देखने को मिली। इसके साथ ही महिला पुलिस कर्मचारी भी हर चौक पर ड्यूटी निभा रही हैं। लेकिन बावजूद इसके भी गाड़ियों ओर पैदल चलने वालों की…

Read More

पशुपालक प्रातः 9ः30 बजे से सायं 4 बजे तक फोन पर पशु रोग संबंधी ले सकेंगे जानकारी नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में अब पशुपालन फोन के माध्यम से अपने पशुओं के रोग संबंधी जानकारी ले सकेंगे जिसके लिए आज पशु उपचार-एक फोन दूर सेवा की शुरुआत कि गई। इस सेवा का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी द्वारा किया गया। डॉ परूथी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते पशुपालन विभाग की ओर से नई पहल की शुरूआत की गई है। इस सेवा द्वारा जिला के पशुपालक अपने पशुओं के रोग संबंधी जानकारी निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने  बताया कि सभी पशुपालक…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।  समाजसेवी रोशन लाल शास्त्री ने भंगानी क्षेत्र में मास्क और सेनिटाइजर का वितरण किया और युवाओं को वैक्सीनेशन के लिए भी प्रोत्साहित किया । इस दौरान हर क्षेत्र में हर जगह सरकार का सहयोग कार्यकर्ता समेत समाजसेवी भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में गिरिपार क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगाणी में समाजसेवी रोशन लाल शास्त्री द्वारा नव युवक मंडल को मास्क और सेनिटाइजर वितरण किया गया। रोशन लाल शास्त्री ने बताया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी और सभी को वैक्सीनेशन लगवाना चाहिए। युवाओं ने रोशन लाल शास्त्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि…

Read More